कानून का बोलबाला
August 14, 2020
विश्व स्वास्थ्य संगठन ओर मीडिया का गठजोड़ किस कदर कोरोना का ख़ौफ़ बनाए रखना चाहता है इसका एक ओर उदाहरण देता हूँ। आपको याद होगा मार्च के मध्य में किस तरह से हमे न्यूज़ चैनलों ने कोरोना की आमद से भयभीत कर रखा था, सबसे ज्यादा जिस देश की खबरें दिखाई जा रही थी वह था इटली! चीन के बारे में इतनी खबर नही चलाई गई लेकिन इटली में इतने हजार मरे, रोज दसियों हजार केस निकल रहे है,वहाँ के प्रधानमंत्री रो रहे हैं......
August 13, 2020
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बीजेपी नेता द्वारा एक ग्रामीण चिकित्सक की पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस घटना के लिए पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर दी है कि उन्होंने पीएम मोदी को टार्गेट किया है।
गौरतलब है कि सारण जिला के बनियापुर के पुछड़ी बाजार पर ग्रामीण चिकित्सक इम्तियाज का क्लिनिक है।...
August 13, 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने डॉ. कफील खान की रिहाई के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए 15 दिन की समयसीमा निर्धारित कर दी। खान इस साल जनवरी से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार हैं।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा, ‘15 दिनों के समय में मेरिट के आधार पर मामले को सुनें और शीघ्रता से विचार करें कि डॉ कफील खान को रिहा किया जा...
August 12, 2020
वाराणसी। उत्तर प्रदेश बुनकर सभा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों के ज्ञापन को संत नगर के जिलाधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन के नेतृत्व में पहुंचे बुनकरों ने कहा कि 13 वर्ष से मीटर की रीडिंग नहीं की गई है। इसे शून्य करके आगे सही रीडिग की जाए। बिजली विभाग गलत बकाया वाला बिल भेज रहा है।
इन्होंने शिविर लगाकर बुनकरों का पासबुक, सरकारी लेजर से...
August 11, 2020
बुलंदशहर। साल 2018 में उत्तर प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉपर रही सुदीक्षा भाटी की उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में सड़क पर मनचलों की छेड़खानी की वजह से बाइक से गिर जाने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार की है। उस समय सुदीक्षा अपने चाचा के साथ बाइक से मामा के घर जा रही थी। पुलिस सड़क दुर्घटना बता रही है, वहीं सुदीक्षा भाटी के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं, क्योंकि जब दुर्घटना हुई उस समय बाइक मात्र 30...
August 10, 2020
प्रधानमंत्री अलग-अलग भूमिका या उपयोग में। अगर स्वयं कर रहे हैं तो भूमिका और एक पद पर बने रहने या बनते रहने की मजबूरी में कर रहे हैं तो उपयोग। चुनाव जीतने, पद संभालने के बाद व्यक्ति पूरे देश का प्रधानमंत्री होता है। ना पार्टी का ना पार्टी से जुड़े किसी संघ का ना सिर्फ वोट देने वालों का।
इसीलिए उन्हें उन्होंने शपथ ली है, “मैं, नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं विधि...
August 10, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने लिए तो अमेरिकी राष्ट्रपति वाला सर्व सुविधायुक्त एयरफोर्स वन खरीद रहे हैं लेकिन क्या वह एयर इंडिया के 100 से भी ज्यादा विमानों के मेंटनेंस पर ध्यान दे रहे हैं?
आश्चर्य की बात है। केरल में हुई एयर इंडिया के विमान दुर्घटना में अब तक किसी न्यूज़ चैनल या अखबार ने एयर इंडिया के विमानों के रख रखाव यानी मेंटेनेंस का मुद्दा नही उठाया? दरअसल कोरोना काल मे लगभग...
August 8, 2020
अरसे बाद सही, भगवान राम को टेंट व तिरपाल से आजादी मिल गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो गया है और भगवान राम अपने घर (राम मंदिर) में विराजमान हो गए हैं। राज सत्ता ने भगवान राम के समक्ष दंडवत होकर 'राम सबमें हैं, राम सबकें हैं' के आह्वान के साथ रामराज्य और सबको साथ लेकर चलने की बात कही हैं। लेकिन रामराज्य के इस आह्वान में भगवान राम के सबसे...
August 8, 2020
पटना। बिहार के बक्सर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सड़क पर साथ-साथ चल रही पत्नी की गर्दन पति ने तलवार से काट डाली। थोड़े विवाद के बाद पत्नी रूठ कर जा रही थी, पति भी साथ ही चल रहा था। तभी पति-पत्नी के सात जन्मों के रिश्ते को तार तार करते हुए निर्दयी पति ने अपनी पत्नी की बीच सड़क तलवार से गर्दन उतार दी। सड़क पर वह छटपटाती रही और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
यह वारदात बिहार के...
August 8, 2020
देहरादून। उत्तराखंड में साठ प्रतिशत से अधिक भू-भाग वनों से आच्छादित है। यहां 6 नेशनल पार्क हैं। वनों के संरक्षण अधिनियम के कानूनों का कड़ाई से पालन भी किया जाता है। लेकिन इन कानूनों की आड़ में वन विभाग की मनमानी की खबरें भी आम हैं।
उत्तराखंड गजेटियर की रिपोर्ट के मुताबिक, पीढ़ियों से जंगलों में निवास करते आ रहे अलग-अलग समुदाय के लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार...