कानून का बोलबाला

August 8, 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में पुलिस ने एक सिख व्यक्ति की बर्बर तरीके पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी सिख युवक को सिख व्यक्ति के बाल खींचकर उसे घसीटते हुए नजर आ रहा है।  वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स की पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई है और वह एक पुलिसकर्मी के पैरों में बैठा हुआ है। उस पुलिसकर्मी ने व्यक्ति के बाल पकड़ रखे हैं। इस मामले...
August 7, 2020
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उपाय के नाम पर आया पीएम केअर्स फंड शुरुआत से विवादों में रहा है। अब खबर है कि सोशल सेक्टर के एनजीओ को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलटी यानि सीएसआर के अंतर्गत मिलने वाला फंड काफी कम हो गए हैं। उसकी वजह यह है कि सीएसआर के तहत मिलने वाले डोनेशन फंड को पीएम केअर्स फंड में डायवर्ट कर दिया जा रहा है।   समाचार वेबसाइट 'द क्विंट' ने अपनी एक...
August 7, 2020
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में गाय के नाम पर दलितों पर अत्याचार के मामले अब भी थमे नहीं हैं। गांधीनगर के मानसा तालुका के एक गांव में कथित रूप से मरी हुई गाय को उठाने से इनकार करने पर 55 वर्षीय दलित महिला और उनके 25 वर्षीय बेटे को पीटा गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट मुताबिक, यह घटना दो और तीन अगस्त की है। पीड़ितों के द्वारा चार अगस्त को केस दर्ज करवाया गया।...
August 6, 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में विजय माल्या मामले से संबंधित एक दस्तावेज शीर्ष अदालत की फाइलों से गायब हो गया है। जस्टिस यू.यू. ललित और अशोक भूषण की पीठ ने सुनवाई 20 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी। यह 14 जुलाई, 2017 के फैसले के खिलाफ माल्या द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्हें बार-बार निर्देश के बावजूद बैंकों को 9,000 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने के लिए अवमानना का...
August 5, 2020
पत्रकारिता के पाठ्यक्रमों में न्यूज़ यानि खबर की एक रोचक परिभाषा बताई जाती है : “When a dog bites a man, it is not news. When a man bites a dog it is news.” यानि जब कुत्ता आदमी को काटे, वह खबर नहीं है। लेकिन यदि आदमी कुत्ते को काटे तो वह खबर है।” यह अलग बात है कि परीक्षाओं में यह परिभाषा लिख कर पास होने वाले भी जब अखबारी दुनिया में कदम रखते हैं तो वे ही खबर लिखते हैं...
August 5, 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा है कि उनकी वाजिब राय में भारत के पिछले चार मुख्य न्यायाधीशों के कार्यकाल में देश में लोकतंत्र नष्ट हुआ है। अंग्रेजी दैनिक 'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि इस तरह की राय की अभिव्यक्ति, वह चाहे जितनी मुखर, असहमतियोग्य या कुछ लोगों के लिए जितनी सख्त हो, अदालत की अवमानना नहीं हो सकती है। सर्वोच्च न्यायालय...
August 5, 2020
धारा 370 हटाए जाने के बाद 5 अगस्त 2019 से कश्मीर के कई नेता जेल में बंद हैं। महबूबा मुफ्ती इनमें प्रमुख हैं। हालत ऐसी है कि कश्मीर को ही बड़ी जेल कहा जाने लगा है। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम में हिज्जे, व्याकरण की 52 गलतियों को केंद्र सरकार ने एक महीने बाद सुधारा। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि इसे जल्दबाजी में लाया गया है। शायद तभी सुधार करने में करीब एक महीना लग गया। दिलचस्प यह है कि 50 से ज्यादा...
August 5, 2020
जो सामान्य धार्मिक मनुष्य होता है, वह ईश्वर से क्या चाहता है ? वह चाहता है, उसके जीवन में सुख-शांति हो, बेटे की नौकरी लगे, बेटी का अच्छे घर में ब्याह हो जाये। (जी,हाँ ! बेटे-बेटी के लिए कामनाओं का बंटवारा ऐसा ही है।) लोग सरकार चुनते हैं और सरकार से क्या चाहते हैं, थोड़ा जोड़-घटाव के साथ कमोबेश ऐसा ही कुछ। यानि थोड़ा बहुत आगे-पीछे करते हुए आम आदमी की सरकार से भी ज़िंदगी में बहुत छोटी-छोटी चीजें...
August 4, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर अपूर्वानंद से दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 के दंगों के संबंध में पांच घंटे तक पूछताछ की। प्रोफेसर अपूर्वानंद से उनका फोन भी जब्त कर लिया गया। बता दें कि अपूर्वानंद सीएए-एनआरसी-एनपीआर विरोधी आंदोलनों के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाते रहे हैं।  प्रो. अपूर्वानंद ने एक बयान जारी कर कहा कि 'फरवरी, 2020...
August 4, 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आपराधिक अवमानना की कार्यवाही का सामना कर रहे वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण से अदालत में अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की आलोचना न तो शीर्ष अदालत को अपमानित करती है और न ही उसके अधिकार को कम करती है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, भूषण ने सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष एक हलफनामे में अपना जवाब पेश किया। इस दौरान उन्होंने यह भी...