बागपत : क्लीन शेव करवाकर एसपी के समक्ष पेश हुआ मुस्लिम दरोगा

Written by sabrang india | Published on: October 24, 2020
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में सब इंस्पेक्टर मुस्लिम दरोगा की दाढ़ी को लेकर हाल ही में बवाल मच गया था। इसके चलते उन्हें बुधवार 21 अक्टूबर तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। सब इंस्पेक्टर इंतसार अली को आखिर दाढ़ी बनवानी पड़ी। वह क्लीन शेव कराकर एसपी के समक्ष पेश हुए। उनकी यह तस्वीर अब वायरल हो रही है। 



दरोगा का मुस्लिम समुदाय से होने के चलते मजहबी विवाद खड़ा हो गया था। देवबंद के उलेमा कार्रवाई करने वाले पुलिस अधीक्षक को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

एसआई इंतेसार अली ने मुस्लिम धर्म का होने के कारण अपनी दाढ़ी बढ़ा ली थी। एसआई इंतेसार अली को विभाग की तरफ से इसके लिए टोंका भी गया था। बावजूद इसके उनने दाढ़ी नहीं कटवाई। बार बार की चेतावनी के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।

अधिकारियों की माने तो नियमावली के मुताबिक धर्म अथवा सम्प्रदाय विशेष में दाढ़ी अथवा अन्य कार्यकलापों के लिए विभाग में उच्च पदस्थ अधिकारियों से इजाजत लेनी पड़ती है।


सपी बागपत अभिषेक सिंह ने कहा था कि दाढ़ी रखने के लिए विभाग से अनुमति लेनी होती है, लेकिन एसआई इंतेसार अली ने ऐसा नहीं किया। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं किया, जिस कारण इंतेसार अली निलंबित कर दिया गया है।

बाकी ख़बरें