कानून का बोलबाला

April 1, 2021
मेरठ। तीन तलाक (Tripal Talaq) के खिलाफ आवाज उठाने वाली सहारनपुर की आतिया साबरी को प्रतिमाह 21 हजार रुपये गुजारा भत्ता दिया दिया जाए। परिवार न्यायालय ने अतिया के पति को यह आदेश देते हुए कहा है कि जिस दिन आतिया ने प्रार्थना पत्र दिया था उसी दिन से यह भत्ता लागू होगा। यानी आतिया के पति को पहले एकमुश्त करीब 13 लाख रुपये की राशि देनी होगी। इसके बाद हर महीने 21 हजार रुपये देने होंगे। खास है कि...
March 31, 2021
सीबीआई और राज्य SIT ने अदालत को सूचित किया कि वे मुकदमा शुरू कर सकते हैं लेकिन बड़ी साजिश की जाँच जारी रहेगी   लाइव लॉ के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और विशेष जांच दल (SIT) ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है कि वे तर्कवादी गोविंद पानसरे और नरेंद्र दाभोलकर की हत्याओं के मामले में परीक्षण शुरू करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, एजेंसियों ने प्रस्तुत किया कि बड़ी साजिश...
March 25, 2021
नई दिल्ली। सेना में महिलाओं के परमानेंट कमीशन को लेकर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसे लेकर आर्मी के मानक बेतुके और मनमाने हैं। यही नहीं 650 शॉर्ट सर्विस कमिशन की महिला अधिकारियों की अर्जी पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने भारतीय समाज को लेकर भी कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि भारत के समाज का ढांचा ऐसा है, जो पुरुषों के द्वारा और पुरुषों के लिए बना है।  इसके साथ ही...
March 23, 2021
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लोन मोराटोरियम पॉलिसी में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। उच्चतम न्यायालय ने ब्याज पर ब्याज मामले पर निर्देश दिया कि मार्च से अगस्त 2020 छह महीने की लोन मोनाटोरियम अवधि के लिए उधारकर्ताओं से कोई चक्रवृद्धि या दंडत्मक ब्याज नहीं लिया जाएगा और यदि पहले ही कोई राशि ली जा चुकी है, तो उसे वापस जमा या समायोजित किया जाएगा। अदालत ने ट्रेडर एसोसिएशन और अपील करने वाले...
March 18, 2021
नई दिल्ली। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार (17 मार्च) को एक नेपाली व्यक्ति को रिहा करने का आदेश दिया, जिसे लगभग 41 साल पहले गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में था। मुख्य न्यायाधीश थोथाथिल बी राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध रॉय की पीठ ने इस बात को ध्यान देने के बाद आदेश दिया कि आरोपी की मानसिक रूप से वर्तमान आयु लगभग 9 वर्ष और 9 महीने है। पीठ एक दीपक जोशी के मामले की सुनवाई कर रही थी, जिसे...
March 18, 2021
चंडीगढ। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को फरीदाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को श्रमिक अधिकार कार्यकर्ता शिव कुमार को सोनीपत पुलिस द्वारा अवैध हिरासत में रखने और हिरासत में प्रताड़ित करने के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया। शिव कुमार के पिता की याचिका पर जस्टिस अवनीश झिंगन ने उक्त निर्देश दिया है। अपनी याचिका में कुमार के पिता ने उनके खिलाफ दर्ज तीन प्राथमिकियों के...
March 17, 2021
हाईकोर्ट ने पिछले साल हुए दिल्ली दंगा मामले में लियाकत अली, अरशद, गुलफाम और इरशाद अहमद को बीस-बीस हजार रुपये के निजी मुचलका और इतनी ही रकम के जमानती जमा करने की शर्त पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।  नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में घटना के करीब दो माह बाद दिल्ली पुलिस द्वारा चश्मदीद होने का दावा करने वाले पुलिसकर्मी का बयान दर्ज किए...
March 13, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को पेन ड्राइव के माध्यम से डेटा देने के लिए एडवोकेट महमूद प्राचा द्वारा दी गई सहमति को देखते हुए, दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को जांच अधिकारी से 19 मार्च 2021 तक जवाब मांगा कि वह पेन ड्राइव के "टारगेट डेटा" को प्राचा के क्लाइंट से संबंधित किसी भी जानकारी में परिवर्तन या प्रकटीकरण के बिना ड्राइव से "टारगेट डेटा" कैसे प्राप्त करना...
March 13, 2021
हमारे देश के सत्ताधारी दल भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस के स्वाधीनता संग्राम में कोई हिस्सेदारी न करने पर चर्चा होती रही है. पिछले कुछ वर्षों में संघ की ताकत में आशातीत वृद्धि हुई है और इसके साथ ही इस संगठन के कर्ताधर्ताओं ने यह जताने के प्रयास भी तेज कर दिए हैं कि आज़ादी की लड़ाई में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका थी. आरएसएस के चिन्तक कहे जाने वाले राकेश सिन्हा इन दिनों भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं. उनका...
March 12, 2021
नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को भाग कर शादी करने वाले और दूसरे धर्म में शादी करने वाले जोड़ों की सुरक्षा को लेकर बड़ी बात कही है। कोर्ट ने ऐसे जोड़ों द्वारा भारी संख्या में दायर की जा रही संरक्षण याचिकाओं पर चिंता व्यक्त की और सरकार से उन्हें सुरक्षा देने की बात कही है। न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन की एकल पीठ ने कहा कि भारी संख्या में रोजाना दायर की जा रही इन याचिकाओं के बीच...