कानून का बोलबाला

November 23, 2020
मध्यप्रदेश इस समय जहां कोरोना महामारी के संक्रमण का सामना कर रहा है। वहीं दूसरी ओर दलितों के खिलाफ आपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।  इस बीच दतिया जिले से एक और घटना सामने आई है। दतिया में दलित परिवार ने राजीनामा से इंकार किया तो से गुंडों ने बदसलूकी की और बंदूक की बटों से दो दलित भाइयों को बेरहमी से पीटा और घर जलाया, इस घटना से गाँव मे हड़कंप मच गया। घटना दतिया जिले के गोंदन...
November 23, 2020
दलितों के साथ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गुजरात के भावनगर जिले का है जहां रिक्शा चलाने वाले एक दलित की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पीड़ित के पिता दावा है कि उसकी हत्या इसलिए की गई, क्योंकि उसने आरोपियों में से एक के रिश्तेदार के लिए रिक्शा चलाने से इंकार कर दिया था। घटना भावनगर की जेसर तहसील के मातलपुर गांव की है। हत्या के पांच आरोपियों में से चार की...
November 22, 2020
बिहार के असंगठित व ग्रामीण मजदूर यूनियन, राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया मोर्चा, नागरिक अधिकार रक्षा मोर्चा, असंठित व भवन निर्माण मजदूर यूनियन और बिहार के बीड़ी मजदूर यूनियन ने 26 नवंबर को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आम हड़ताल का आह्वाहन किया है। इन संगठनों ने इसको लेकर एक संयुक्त बयान साझा किया है।  बयान में कहा गया है कि 'आज हमारे देश के करोड़ों लोग कोरोना महामारी की चपेट में...
November 21, 2020
बिहार चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि तीन सौ आतंकी देश में घुसने की फिराक में हैं, हालांकि इस बयान का बिहार चुनाव से सीधे तौर पर कोई संबंध नहीं था। अब पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी की इसी लीक पर 'गोदी मीडिया' चल पड़ा है। कई मीडिया चैनलों ने बुधवार को पीओके पर एयर स्ट्राइक की फर्जी खबर चला दी जिसका बाद में सेना सार्वजनिक रूप से खंडन किया। ...
November 21, 2020
कर्नाटक के मैसूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां कथित तौर पर दलितों के बाल काटने से खफा गांववालों ने एक नाई पर पचास हजार रूपये का जुर्माना लगाया। यहीं गांववालों के द्वारा उनके परिवार का भी सामाजिक बहिष्कार किया गया।   नानजनगुगु इलाके के हल्लारे गांव में रहने वाले मल्लिकार्जुन शेट्टी पेशे से नाई हैं। उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब गांववालों...
November 19, 2020
कोरोना महामारी के इस भयावह दौर में दुनिया भर में लगाए गए बंदी से लोग हताहत हो रहे है लेकिन जम्मू-कश्मीर की जनता साल भर पहले से ही राज्य बंदी का सामना कर रही है जो भारत सरकार की देन है और लगातार चर्चा के केंद्र में है। जम्मू-कश्मीर में प्रतिदिन बदलते हालात, बढ़ती बंदिशे, लोगों के मन में सुलगता असंतोष, और केंद्र सरकार के प्रति बढ़ता गुस्सा सुसुप्त ज्वालामुखी की सी स्थिति को पैदा कर चूका है जो कभी भी...
November 19, 2020
'लव जिहाद' के खिलाफ एक कानून पारित करने के अपने इरादे पर काम करते हुए हरियाणा सरकार ने इस ओर कुछ ठोस कदम उठाए हैं। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कानून का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक 1 नवंबर को गृहमंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट पोस्ट किया था जिसमें कहा गया था कि "हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ एक कानून पर विचार किया जा...
November 19, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के उन 3 कथित सदस्यों की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ यूपी पुलिस को नोटिस जारी किया है जिन्हें हाथरस जाते वक्त गिरफ्तार किया गया था क्योंकि वे मृतक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा 5 अक्टूबर को अतीकुर रहमान, एक छात्र, आलम, एक कैब चालक और मसूद, एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार...
November 19, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका के जवाब में उत्तर प्रदेश सरकार को हलफनामा दायर करने का आदेश दिया है। याचिका में सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान किशोरों की अवैध हिरासत और यातना का आरोप लगाया गया है।  याचिकाकर्ता एनजीओ का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर, सौतिक बनर्जी और तन्मय साध ने किया। प्रतिवादी राज्य का प्रतिनिधित्व सरकारी अधिवक्ता द्वारा किया गया था। मुख्य न्यायाधीश गोविंद...
November 19, 2020
जस्टिस एसएस शिंदे और माधव जामदार की एक खंडपीठ ने 18 नवंबर, 2020 को राज्य को 81 साल वर्षीय डॉ. वरवर राव को 15 दिनों के गहन उपचार के लिए नानावती अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंग ने चिकित्सा शर्तों का हवाला देते हुए डॉ. राव की तत्काल रिहाई के लिए तर्क दिए और लोक अभियोजक दीपक ठाकरे ने महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व किया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल...