कानून का बोलबाला
May 7, 2019
सीजेआई रंजन गोगोई को यौन उत्पीड़न के मामले में क्लीनचिट मिलने पर शिकायतकर्ता महिला ने जांच रिपोर्ट की कॉपी की मांग की है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायाधीशों की आंतरिक समिति ने सीजेआई रंजन गोगोई को क्लीनचिट देते हुए कहा था कि उसे उनके खिलाफ कोई 'ठोस आधार' नहीं मिला।
सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल के कार्यालय की एक नोटिस में कहा गया था कि न्यायमूर्ति एसए बोबडे...
May 7, 2019
प्रयागराज. शादी-विवाह का बंधन आज की युवा पीढ़ी को बंधन ही लगता है। आए दिन तलाक के मामले सामने आते हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में हुई शादी को तोड़ने के मामले पर अहम फैसला दिया है। तलाक के एक मुकदमा को रद्द करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि शादी के एक साल पूरे होने से पहले तलाक लेना मुमकिन नहीं है।
यह निर्णय प्रयागराज के अर्पित गर्ग एवं आयुषी जयसवाल के मुकदमे को निरस्त करते हुए जस्टिस...
May 6, 2019
दलित समुदाय से एक आईएएस अफसर ने प्रधानमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारियों पर जातीय भेदभाव का आरोप लगाया है। मुख्य सचिव स्तर के आईएएस जगमोहन सिंह राजू ने पीएमओ के प्रधान सचिव पी.के मिश्रा और तीन अन्य शीर्ष अधिकारियों पर एससी-एसटी कानून के तहत, उनपर अत्याचार करने और जातीय पूर्वाग्रह के कारण नौकरी में प्रगति रोकने का आरोप लगाए हैं। जगमोहन सिंह राजू 1985 बैच के आईएएस हैं।...
May 6, 2019
जातीय भेदभाव और सामाजिक अन्याय ने एक बार फिर दो लोगों की जिंदगी छीन ली है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में दूसरी जाति के लड़के से शादी करने वाली अपनी बेटी और उसके पिता को आग लगा दी गई। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोहार समुदाय की रुक्मणि रणसिंह के शरीर का 70 फीसदी हिस्सा झुलस गया था, इसके बाद उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं पासी समुदाय का उसका 23 वर्षीय पति रणसिंह के शरीर का...
May 5, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के बीच विवादित बयानों का सिलसिला लगातार जारी है। अब पश्चिम बंगाल में घाटल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार भारती घोष ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने ज्यादा होशियारी दिखाई तो वह उत्तर प्रदेश से लोगों को बुलाकर उन्हें कुत्ते की मौत मारेंगी।
भारती घोष ने घाटल लोकसभा में क्षेत्र में प्रचार के दौरान यह...
May 3, 2019
मवेशियों के नाम पर इंसानों पर हमले और हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा खबर बिहार के अरररिया की है यहां एक 44 वर्षीय शख्स की भीड़ ने मवेशी चोरी के शक में पीट-पीटकर जान ले ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला अररिया जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के डाक हरिपुर गांव की है। यहां स्थानीय लोगों ने महेश यादव नाम के शख्स को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और आरोप लगाया...
May 3, 2019
नफरत फैलाने वाले भाषणों और तत्वों के खिलाफ सीजेपी के अभियान को एक बड़ी जीत मिली है। न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (एनबीएसए) ने ज़ी न्यूज़ के खिलाफ सीजेपी की शिकायत पर कार्रवाई की है और चैनल को जून 2018 में अपने प्रसारण के दौरान भड़काऊ और हिंसा फैलाने वाले कंटेंट को वेबसाइट, यूट्यूब या जहां भी मौजूद है, हटाने के लिए कहा है।
1 मई को जारी अपने आदेश में, न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग...
May 2, 2019
अहमदाबाद। सूरत के सेशंस कोर्ट ने साध्वी के साथ बलात्कार के आरोपी करार दिए गए आसाराम के बेटे नारायण साई को उम्रक़ैद की सजा सुनाई है। उम्रक़ैद के साथ कोर्ट ने नारायण साई पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। नारायण साई के साथ उनके चार सेवकों को भी कोर्ट ने दोषी पाते हुए गंगा, जमुना, हनुमान को दस साल और चालक रमेश को छः माह की कारावास की सजा सुनाई है।
गौरतलब है कि कोर्ट ने 26 अप्रैल को...
April 30, 2019
सूरत. रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ मंगलवार को सजा का ऐलान होगा। पिछले हफ्ते ही उसे गुजरात में सूरत की सेशंस कोर्ट ने रेप मामले में दोषी करार दिया था। नारायण साईं और आसाराम पर दो बहनों ने रेप का आरोप लगाया था।
कोर्ट ने नारायण साई को 26 अप्रैल को बलात्कार का दोषी करार किया था। साथ ही सजा का ऐलान करने के लिए आज का दिन तय किया था। ...
April 30, 2019
वो समय साल 2005 का था जब छत्तीसगढ़ के बस्तर में सलवा जुडूम की शुरुआत हुई. सरकारी प्रश्रय प्राप्त इस संगठन को ऐसे प्रचारित किया गया कि इसके ज़रिये नक्सल समस्या से निजात मिल जाएगा. इसके बाद बस्तर ने वो मंज़र देखा जिसमें बलात्कार, लूट, अपहरण, हत्या और गाँव के गाँव जला दिए जाना रोज़ की बात हो गई. सैकड़ों आदिवासी बेरहमी से मार दिए गए, बेकसूरों को जेलों में ठूंस दिया गया, यौन हिंसा चरम पर थी. उन आदिवासी...