कानून का बोलबाला
June 19, 2019
देश में मानवाधिकार के मामलों को प्रमुखता से उठाने वाले संगठन लॉयर्स कलेक्टिव पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कार्रवाई की है। लॉयर्स कलेक्टिव ने इस कार्रवाई के विरोध में एक बयान जारी किया है। ‘लॉयर्स कलेक्टिव’ संगठन ने मंगलवार को एनजीओ और इसके संस्थापक आनंद ग्रोवर के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी को बेबुनियाद बताया।
संगठन ने दावा किया कि यह प्राथमिकी उन्हें चुप...
June 18, 2019
मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुण्ड कस्बा निवासी एक वृद्ध किसान की नृशंस हत्या कर दी गई। उसका सिर, पैर काट डाले गए और आंखें निकाल ली गईं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध का शव सोमवार की शाम खेत में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि बीती शाम राधाकुण्ड के जंगल में एक वृद्ध का शव मिला। उसकी शिनाख्त कुंजेरा गांव निवासी हुकुम सिंह (68) के...
June 17, 2019
अपने विवादित बयानों से मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली मालेगांव बम धमाकों की आरोपी और भाजपा सांसद आज जब लोकसभा की सदस्यता की शपथ ले रही थीं तो वहां भी विवाद ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। शपथ लेने के दौरान उन्होंने जब अपना नाम पढ़ा तो उसे लेकर कई विपक्षी सदस्यों ने आपत्ति व्यक्त की।
विपक्षी सदस्यों की तीखी आपत्ति के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने आश्वासन दिया कि...
June 16, 2019
उत्तर प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ एक के बाद एक आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ कहे जाने वाले गोरखपुर जिले का है जहां एक दलित युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के गगहा थाना क्षेत्र की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने पहले पुलिस में तहरीर दी थी लेकिन कथित तौर पर बदनामी के...
June 14, 2019
उत्तराखंड के हरिद्वार के खानपुर से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक समाचार चैनल के रिपोर्टर को बुलाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक चैंपियन ने उसके रिपोर्टर राजीव तिवारी को दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन बुलाया और उन पर हमला कर दिया। खबर के मुताबिक विधायक ने पत्रकार को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। खबर में बताया...
June 14, 2019
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस द्वारा पत्रकार की पिटाई खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
आयोग की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि मीडिया में आई खबरों में बताया गया है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा एक पत्रकार को रिहा करने का आदेश देने के कुछ ही घंटे में शामली में एक अन्य...
June 14, 2019
मोदी सरकार इस साल फिर से 4 लाख टन अरहर दाल का आयात कर रही है। इस साल फसल भी थोड़ी कम हुई लेकिन पिछले साल तो दलहन की भरपूर फसल हुई थी, उसके बावजूद भी सरकार ने मोजाम्बिक से दो लाख टन अरहर और डेढ़ लाख टन मूंग और उड़द की दालों के आयात को हरी झंडी दे दी थी।
आखिरकार ऐसी क्या मजबूरी है जो हमे हर साल मोजाम्बिक से दाल खरीदना पड़ रही है। दरअसल 2016 में मोदी सरकार ने मोजाम्बिक से एक समझौता किया है।...
June 11, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने पर गिरफ्तार पत्रकार प्रशांत कनौजिया की पत्नी ने मंगलवार को कहा कि उनके पति को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के आदेश ने संविधान में उनके भरोसे को और गहरा किया है।
जगीशा अरोड़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने 'असंवैधानिक' तरीके से काम करते हुए उनके पति को गिरफ्तार किया। उन्होंने...
June 10, 2019
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बीते 3 दिनों में गिरफ्तारी का ये चौथा मामला है। शनिवार को एक टीवी चैनल की मालिक, एडिटर और एक अन्य स्वतंत्र पत्रकार को योगी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
शनिवार को हुई ये तीन...
June 10, 2019
उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करने पर सहमत हो गया।
न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की अवकाश पीठ ने सोमवार को एक वकील के इस प्रतिवेदन का संज्ञान लिया कि गिरफ्तार किए पत्रकार की पत्नी की याचिका पर...