हक़ और आजादी

March 23, 2017
लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित एंटी रोमियो दल लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता नजर आ रहा है। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को एंटी रोमियो दल गठित कर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किया था। जिसके बाद प्रदेश में महिला सुरक्षा के नाम पर एंटी रोमियो दल द्वारा मनमानी व गुंडागर्दी देखने को मिली। प्रदेश में कई जगह...
March 22, 2017
पहली नजर में यह धार्मिक  असहिष्णुता का मामला लगता है। ग्लोकल यूनिवर्सिटी के दो छात्रों को एक निजी कंपनी ने नौकरी दी। लेकिन दफ्तर की इमारत में नमाज पढ़ने के आरोप में दोनों की एक ही महीने के अंदर छुट्टी कर दी।   बीटेक  (सिविल) के छात्रों, मोहम्मद कासिफ ओर शमशेर को स्पेशियल जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने ट्रेनी के तौर पर नौकरी दी। इन्हें कंपनी के नोएडा स्थित दफ्तर में तैनात किया...
March 22, 2017
‘कर लो दुनिया मुट्ठी में ‘ – मुकेश अंबनी की कंपनी रिलायंस का यह जगप्रसिद्ध नारा है। लेकिन अंबनी की दुनिया में उन लोगों की जगह कीड़े-मकोड़ों जैसी है जो अपनी मेहनत से उसका साम्राज्य खड़ा करते हैं। इन दिनों जयपुर में रिलायंस जियो के मज़ूदरो की हड़ताल चल रही है क्योंकि कंपनी ने अपने दो हज़ार से ज़्यादा कर्मचारियों की ग़ैरक़ानूनी ढंग से निकाल दिया है। मीडिया पर क़ाबिज़ अंबानी की इस...
March 22, 2017
फराह खान के पति और फिल्म मेकर शिरीष कुंदर ने उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि  ‘अगर किसी गुंडे को CM बनाया जा सकता है तो फिर दाऊद को CBI का डायरेक्टर और माल्या को RBI का गवर्नर होना चाहिए।’ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है। इससे पहले भी वह कई विवादित बयान ट्वीट्स कर दे चुके है। इस पर उन्होंने जमकर उत्तर प्रदेश के नए...
March 21, 2017
जयपुर। भाजपा शासित राजस्थान के जयपुर के एक होटल से बीफ बेचने के अफवाह मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सील किए गए होटल के मालिक ने आरोप लगाया कि हिरासत में लेने के बाद पुलिस उन्हें भीड़ के पास ले गई, ताकि गुस्साए लोगों को शांत किया जा सके। मैनेजर ने कहा कि उन्हें पुलिस की मौजूदगी में ही थप्पड़ मारे गए और उनसे मारपीट की गई।  आपको बता दें कि रविवार को जयपुर के सिंधी कैंप इलाके में स्थित...
March 21, 2017
जयपुर में गोरक्षकों ने सिर्फ बीफ की अफवाह पर यहां के एक मशहूर होटल पर हमला किया और इसके कर्मचारियों से साथ मारपीट की। गोरक्षकों के दबाव में पुलिस और नगर निगम ने मिलकर होटल को सील कर दिया। कानून को धता बताने वाले इस इंतिहा से शहर का मुस्लिम समुदाय सकते में है। वारदात  - होटल हयात रब्बानी का मामला, पोलो विक्टरी, जयपुर तारीख – 19 मार्च, 2017 वक्त – शाम छह बजे से गिरफ्तारी...
March 21, 2017
झारखंड सरकार ने सूचना कानून में भारी फेरबदल की तैयारी की है। राज्य मंत्रिमंडल की 21 मार्च की बैठक में इसे स्वीकृति मिलने की संभावना है। प्रस्तावित फेरबदल मूल अधिनियम के विरूद्ध बताए जा रहे हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 भारत की संसद द्वारा पारित कानून है। राज्य सरकार को इसे लागू करने संबंधी नियम बनाने मात्र की शक्ति है। मूल कानून में किसी छेड़छाड़ का अधिकार झारखंड सरकार को नहीं है।प्रस्तावित...
March 21, 2017
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की आपत्तिजनक फोटो डालने के आरोप में गाजीपुर पुलिस ने लंका इलाके स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में छापेमारी कर छात्र नेता अब्दुल रज्जाक को गिरफ्तार किया है। पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के छात्र नेता रज्जाक पर आरोप है कि उसने रविवार रात को सीएम योगी की एक आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी, जिसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया...
March 20, 2017
कांग्रेस सांसद, शशि थरूर लोकसभा में एक प्राइवेट बिल पेश करने जा रहे हैं। बिल का इरादा, उच्चस्तरीय सचर कमेटी की सिफारिशों की मुख्य सिफारिशों को दोबारा चर्चा में लाकर इसे लागू करवाना है। सच्चर कमेटी का गठन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मार्च, 2005 में किया था। सच्चर कमेटी का गठन भेदभाव विरोधी और समानता आयोग के तौर पर किया गया था। लेकिन क्या थरूर के इस प्राइवेट बिल को नरेंद्र मोदी की...
March 18, 2017
भारतीय मछुआरों ने ऑस्ट्रेलिया सरकार को उद्योगपति गौतम अडानी की परियोजनाओं के नुकसानदेह असर के बारे में चेतावनी दी है। इस बीच क्वींसलैंड की प्रधानमंत्री एनस्टिसिया पलास्जक को फैसला करना है कि वह अडानी के चार्मीकोल कोयला खदानों को मंजूरी दे या नहीं।   ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन यानी एबीसी न्यूज के मुताबिक कुछ भारतीय मछुआरों ने कहा है कि भारत में अडानी की परियोजना ने न सिर्फ...