हक़ और आजादी
March 17, 2017
अमेरिका के मैसेचुसेट्स में रहने वाले रोबिन रोड्स (57) नाम के एक शख़्स को एक मुस्लिम महिला पर हमला करने, उसे गैर कानूनी तरीके से बंधक बनाने और उस पर धार्मिक टिप्पणी करने का दोषी पाया है। इस शख्स ने महिला पर सिर्फ उनके धर्म की वजह से हमला किया था और जातिसूचक शब्द बोले थे।
फाइल फोट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोबिन रोड्स नाम के इस व्यक्ति पर आरोप है कि...
March 15, 2017
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट को एक बार फिर निशाना बनाया गया है। मंगलवार(14 मार्च) देर रात महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फिल्म के सेट पर अज्ञात लोगों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई। साथ ही कई प्रदर्शनकारियों ने सेट को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद फिल्म का पूरा सेट जलकर खाक हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात तकरीबन 2 बजे कुछ अज्ञात...
March 14, 2017
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू के मृतक छात्र मुथु कृष्णनन के पिता जीवानंदम ने अपने बेटे की आत्महत्या की खबर को गलत बताया है। एम्स मोर्चरी पहुंचकर उन्होंने कहा कि मेरा बेटा ऐसा कर ही नहीं सकता।
जीवानंदम ने कहा, ''मेरे बेटे ने दो दिन पहले फोन किया था। उसने कहा था कि मेरी परीक्षा है, उसके बाद मैं घर आऊंगा। सोमवार को मुझे पता चला कि मेरे...
March 14, 2017
इस साल 5 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट कर दावा किया कि मोदी सरकार के शासन में बेरोजगारी दर तेजी से घटी है। केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने की कोशिश के बेहतर नतीजे हासिल हुए हैं।
भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट इकोफ्लैश के आधार पर ट्वीट में दावा किया गया कि देश में अगस्त, 2016 में बेरोजगारी दर 9.5 फीसदी थी। लेकिन फरवरी, 2017 आते-आते यह घट...
March 14, 2017
आदमी की कीमत उसकी फौरी पहचान और नजदीकी संभावना तक सीमित कर दी गई है। एक वोट तक। एक संख्या तक। उसके साथ एक सोचने-समझने इंसान की तरह व्यवहार नहीं किया गया। लेकिन चमकने वाली चीजें निचले गर्दो-गुबार से ही बनती हैं। हर जगह- पढ़ाई-लिखाई की दुनिया में, गलियों में, राजनीति में, मरने में, जीने में।
मेरा जन्म एक घातक दुर्घटना थी। मैं अपने बचपन के अकेलेपन से कभी उबर नहीं सका। अपने उपेक्षित बचपन...
March 12, 2017
हर्षोन्मत्त भक्त समुदाय सुबह नतीजे आने लगें, उससे पहले ही बेचैन हो उठा कि मेरी अब क्या राय है। इतना बड़ा देश है, पर मुझ पर बहुत मेहरबान हैं।
स्क्रोल के सौजन्य से
बहरहाल पाँच प्रदेशों में दो (उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड) में भाजपा को भारी जीत हासिल हुई है। बाक़ी तीन प्रदेशों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है; पंजाब में उसे पूर्ण बहुमत मिला है। वहाँ आप पार्टी...
March 10, 2017
राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रद्रोह! बड़ी करामाती पुड़िया है. तुरंत काम करती है. अच्छे-अच्छों को अपने आगोश में ले लेती है. असर भी गजब है. दिमाग बंद हो जाता है और जबान-हाथ-पैर खूब चलने लगते हैं. सींकिया लोगों में भी ताकत ला देती है. मर्दानगी का शर्तिया नुस्खा है. यही नहीं, वक्त पड़ने पर कुछ स्त्रियां भी इसे आजमा कर मर्दाना बन जाती हैं. यकीन न हो तो दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज का वाकया याद कर...
March 10, 2017
गुरिंदर आज़ाद के काव्य संग्रह 'कंडीशन्स अप्लाई' की समीक्षा
युवा क्रांतिकारी कवि गुरिंदर आज़ाद दलित मुद्दों पर जितनी पावरफुल फिल्म बनाते है उतनी ही पावरफुल उनकी कविताएं है। क्योंकि कवि एक जागरुक सामाजिक कार्यकर्ता भी है इसलिए सामाजिक बदलाव व चेतना के जितने आयाम है वह उनसे रोज़-ब-रोज़ रुबरु होता है। शायद यही कारण है कि गुरिंदर आज़ाद के पहला कविता संग्रह 'कंडीशंस अप्लाई' में शामिल...
March 10, 2017
विपक्षी दलों ने सवाल उठाया है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में कर्जमाफी का वादा कर रही है, लेकिन महाराष्ट्र में इसे अनसुना कर रही है
उत्तर प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी का भाजपा का चुनावी वादा महाराष्ट्र की भाजपा सरकार की मुश्किलें बढ़ा रहा है. द इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी जैसे विपक्षी दलों ने ही नहीं, बल्कि सरकार में शामिल शिवसेना ने भी उत्तर...
March 10, 2017
झारखंड। हमारे देश में आदिवासी लोगों की हालत को सब जानते हैं। हाल ही में दंतेवाड़ा में कटे कल्याण ब्लॉक के सरकारी बालक आश्रम में बाल मजदूरी का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर शिकायत भी की गई है।
बताया जा रहा है कि मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत सीईओ गौरव सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं। गौरव सिंह का कहना था कि उनके पास इस प्रकार की शिकायत आई है कि बच्चों से पढ़ाई के समय...