हक़ और आजादी
March 9, 2017
Santosh Yadav. Credit: Amnesty International
विश्व भर में डेढ़ साल तक सुर्ख़ियों में रहे बस्तर के बहुचर्चित पत्रकार संतोष यादव हुए जेल से रिहा । आदिवासियों की हत्यारी छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के कुख्यात सिपाहसालार शिव राम प्रसाद कल्लूरी ने फर्जी नक्सल मामले में किया था पत्रकार संतोष यादव को गिरफ्तार । अपने परिवार के साथ लौट रहे गृहग्राम दरभा। कांकेर जेल से आज सुबह हुई उनकी रिहाई । माननीय उच्चतम...
March 9, 2017
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के विवादित बयान पर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई विश्वविद्यालयों के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। मेनका ने कहा था कि 'हार्मोन से जुड़े बदलावों' से लड़कियों को बचाने के लिए छात्रावास से उनके निकलने पर समयसीमा लागू होनी चाहिए।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि मेनका को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान...
March 9, 2017
संस्कृति की रक्षा के लिये केरल के कोच्ची स्थित मरीन ड्राइव पर शिवेसना के कार्यकर्ताओं वहां बैठे कपल्स को खदेड़ते हुए लाठियां भांजी। इस घटना को शिवेसना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और काफी भीड़ के समक्ष इस कारनामें को अंजाम दिया।
Photo: Manorama
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक शिवसेना के कार्यकर्ता बुधवार को जुलूस निकाला रहे थे। उनके बैनर पर लिखा था, ‘stop love under...
March 8, 2017
“न युद्ध हो, और न किसी का पिता बिछड़े”
गुरमेहर का यह संदेश आज दैनिक भास्कर में आया है। यही बात उसके वीडियो में थी। लेकिन उसे देखे बगैर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजु ने अभद्र टिप्पणियाँ की। इस तरह एक केंद्रीय मंत्री ने ट्रोल की गन्दी भूमिका निभाई। इसके कारण गुरमेहर के खिलाफ भय और नफ़रत का माहौल बना।
आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरमेहर ने मांग की है कि इंटरनेट...
March 7, 2017
नई दिल्ली। भारतीय सेना में गनर रॉय मैथ्यू की मौत का मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ है कि एक और जवान का वीडियो सामने आ गया है। सैनिक ने इस वीडियो के जरिए एक बार फिर सेना में मौजूद बड़ी या फिर सहायक सिस्टम पर सवाल उठाए गए हैं।
वीडियो में जवान ने कहा कि सेना के कुछ अफसरों ने अपने जवानों को अपना गुलाम समझ कर रखा हुआ है। उसने कहा कि जवानों को सबकुछ मजबूरी में करना पड़ता है और जो मुंह खोलता है...
March 7, 2017
रांची। यूपी में विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है, भारतीय जनता पार्टी इसे जीतने के लिए जी-जान से लगी हुई है। जहां एक तरफ पीएम मोदी और भाजपा नेता चुनाव जीतने के लिए जनता से लोकलुभावने वादे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी शासित झारखंड में जनता की जमीन अडानी को देने के लिए ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।
खबर के अनुसार, अडानी कंपनी द्वारा प्लांट स्थापित करने को लेकर गोड्डा जिले के...
March 6, 2017
इंदौर के एक किसान ने पीएम मोदी को ट्वीट कर किसानों को सब्जी की बिक्री में हो रहे घाटे के बारे में बताया है। इंदौर के किसान राजा चौधरी ने पीएम मोदी को ट्वीट कर बताया कि उसने 20 क्विंटल आलू 1075 रुपए में बेचे, लेकिन इसे मंडी तक पहुंचाने में 1074 रुपए खर्च हो गए। इसका मतलब किसान ने 20 क्विंटल आलू बेचकर सिर्फ 1 रुपये ही कमाए।
फोटो-एनडीटीवी
एनडीटीवी की ख़बर के अनुसार, किसान ने यह...
March 4, 2017
अमेरिका के कांसास में कुछ दिन पहले एक भारतीय इंजीनियर की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि साऊथ कैरोलिना में एक और अन्य भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक कारोबारी का नाम हरनीश पटेल बताया जा रहा है, मिली जानकारी के मुताबिक पटेल अपनी दुकान बंद करके रात करीब 11.24 बजे अपने घर पहुंचे थे। अभी वह बाहर ही थे कि उनको किसी ने गोली मार दी।
फोटो- आज तक...
March 4, 2017
बच्चों को मिड-डे मील का दोपहर में मिलने वाले भोजन के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि मिड डे मील के फायदे के लिए आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा और इसके लिए 30 जून तक का वक्त दिया है।
इस तारीख के बाद अगर किसी बच्चे का आधार नंबर नहीं है तो उसके अभिभावक को आधार रजिस्ट्रेशन स्लिप दिखानी होगी ताकि पता चल सके कि आधार नंबर...
March 4, 2017
नई दिल्ली। नए कमिश्नर अमूल्य पटनायक की अगुवाई में दिल्ली पुलिस में हुए बड़े फेरबदल के तहत 18 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) के लापता एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) प्रथम वर्ष के छात्र नजीब अहमद व रामजस कॉलेज घटना की जांच में लगे अधिकारियों के तबादले भी शामिल हैं।
जिन पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें संयुक्त आयुक्त...