हक़ और आजादी

September 9, 2017
विकास को लेकर चीखने वाली बीजेपी के राज्यों में मासूम बच्चों पर कहर लगातार गिर रहा है। उत्तर प्रदेश और झारखंड के बाद अब महाराष्ट्र के एक अस्पताल में 55 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना नासिक के सिविल अस्पताल की जहां वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के चलते अगस्त में इन बच्चों की मौत हो गई। इस अस्पताल में अप्रैल से अब तक 187 बच्चों की मौत हो चुकी है।...
September 8, 2017
सोशल मीडिया पर मेरे नाम की सुपारी लेने और देने वालों के प्रति। बाबा राम रहीम का पर्दाफ़ाश करने वाले रामचंद्र क्षत्रपति हों, या अमेरिकी डिफ़ेंस स्टैबलिशमेंट को हिला देने वाले जूलियन असांज या संघ से वैचारिक लड़ाई लड़ने वाली गौरी लंकेश या लघु पत्रिकाओं और सोशल मीडिया में सक्रिय लाखों पत्रकार... ख़तरनाक सच बोलने और इसके लिए जान का जोखिम उठाने वालों में कॉरपोरेट अख़बारों, पत्रिकाओं और चैनलों वाला...
September 7, 2017
मोदी सरकार का स्वच्छ भारत अभियान क्या इमरजेंसी के दिनों के नसबंदी अभियान की तरह होता जा रहा है। राजस्थान में वसुंधरा सरकार के राज में तो ऐसा ही होता दिख रहा है। Image Courtesy: Indian Express राजस्थान में खुले में शौच को बंद कराने के लक्ष्य में आगे रहने के लिए लोगों पर बुरी तरह दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए सरकार कई तरह के उपाय अपना रही है। वह लोगों को सब्सिडी पर मिलने वाला राशन बंद कर...
September 6, 2017
गोरखपुर के बीआऱडी अस्पताल ने पिछली घटनाओं से कोई सीख नहीं ली और यहां फिर महज 24 घंटे में 10 और बच्चों की मौत होने का मामला सामने आया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से योगी सरकार और अस्पताल प्रशासन की पोल खुल गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अब तक 1351 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में छह दिनों में 63 लोगों की मौत के बाद बीआरडी अस्पताल सुर्खियों में आया था। इस घटना में...
September 5, 2017
यूपी के फर्रुखाबाद में 49 बच्चों की मौतों के बाद यूपी सरकार ने ऑक्सीजन की कमी को इसकी वजह मानने से इनकार कर दिया है। गोरखपुर की तरह फर्रुखाबाद में भी सरकार यह मानने को तैयार नहीं है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है। जबकि शुरुआती मीडिया रिपोर्टों में ऑक्सीजन की कमी ही इन मौतों की जिम्मेदार बताई जा रही है। फर्रुखाबाद में 30 बच्चे में नवजात शिशु वार्ड में मारे गए जबकि 19 की मौत डिलीवरी के...
September 5, 2017
भारत में शरण लिए हुए रोहिंग्या के लिए भारी मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। भारत में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार वापस भेजने के निर्णय की चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। Image Courtesy: borgenmagazine.com एक ऐसे वक्त में भारत सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को उनके देश म्यांमार भेजने को उतारू है, जब उन्हें जबरदस्त हिंसा का शिकार...
September 5, 2017
जुलाई और अगस्त महीने में 104 बीमार बच्चों की मौत सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव ने स्वीकार किया है कि जमशेदपुर का एमजीएम कॉलेज और अस्पताल मरीजों की बड़ी संख्या को संभाल नहीं सकते हैं। ये खबर द टेलिग्राफ की वेबसाइट पर प्रकाशित हुई है। Image Courtesy: Animesh Sengupta, Telegraph करीब आठ दशक पुराने पश्चिम सिंहभूम के चाइबासा सदर अस्पताल में बाल विशेषज्ञों और पैडियाट्रिक...
September 4, 2017
लगता है बीजेपी बच्चों की सबसे बड़ी हत्यारी का खिताब लेकर रहेगी। यूपी के गोरखपुर और झारखंड के जमशेदपुर-रांची के बाद योगी आदित्यनाथ के सूबे के एक और शहर फर्रुखाबाद से दवा और ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत की खबर आ रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक फर्रुखाबाद के राममनोहर लोहिया अस्पताल में एक सप्ताह में दवा और ऑक्सीजन की कमी से 49 बच्चों की मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी के आदेश पर अस्पताल के सीएमएस और...
September 1, 2017
डेरा सच्चा सौदा के दुराचारी बाबा राम-रहीम की सजा के पक्ष में भले ही राजनीतिक नेताओं के लंबे-लंबे बयान आ रहे हों। लेकिन ऐसे बाबाओं का आशीर्वाद लेने के लिए लंबी लाइन लगाने वाले नेताओं में भी कइयों के दाम उजले नहीं हैं। ऐसे कई नेता हैं जिन पर यौन शोषण के मामले दर्ज हैं। Image: Indian Express एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और इलेक्शन वॉच की ताजा रिपोर्ट में इस समय देश में 3 ऐसे...
August 31, 2017
यूपी के गोरखपुर में बीआरडी कॉलेज अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। यूपी के पड़ोसी और बीजेपी शासित एक और राज्य झारखंड के अस्पतालों में भी ही यही आलम है। यहां के सरकारी अस्पतालों में लापरवाही से बच्चों की लगातार मौत हो रही है। राज्य में रघुबर दास सरकार की उपेक्षा भरे रुख का यह आलम है कि दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों यानी रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज और जमशेदपुर...