हक़ और आजादी
August 28, 2017
यूपी में योगीराज के सुशासन का दावा हवा होता जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही यूपी पूरी तरह अराजकता से घिर जाएगा। गोरखपुर में बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौतों के बाद राजधानी लखनऊ से कुत्ते मुर्दाघर से महिला की लाश नोंच कर ले गए। बाहर तैनात कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
Image: India Today
दरअसल स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में यूपी देश के पिछड़े राज्यों...
August 26, 2017
निजता को मौलिक अधिकार मान कर सुप्रीम कोर्ट ने इस देश के लोगों को गुलाम बनाने की सरकार की कोशिश को ध्वस्त कर दिया। जिस आधार की बुनियाद पर सुप्रीम कोर्ट में प्राइवेसी पर बहस छिड़ गई थी, उसे अनिवार्य बनाने की सरकार की कोशिशे को इस अदालत में करारी मात मिल सकती है। आधार की संवैधानिक वैधता का परीक्षण कर रही पांच सदस्यीय पीठ के समक्ष केंद्र का पक्ष कमजोर पड़ सकता है।
बृहस्पतिवार बार ऐतिहासिक...
August 26, 2017
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले का आदिवासी गांव वाकापल्ली पिछले दस साल से इंसाफ का इंतजार कर रहा है। 20 अगस्त 2007 को नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही आंध्र की इलिट पुलिस फोर्स ग्रेहाउंड्स ने यहां 11 आदिवासी औरतों के साथ बलात्कार किया था। लेकिन अभी तक अदालत में इन महिलाओं की इंसाफ की लड़ाई ठीक से शुरू नहीं हो पाई है। न्याय का इंतजार कर रही 11 महिलाओं में दो की तो मौत भी हो चुकी है। लेकिन अब तक...
August 24, 2017
केंद्र की मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। 'निजता के अधिकार' पर अहम फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसे मौलिक अधिकार करार दिया। ये फैसला गुरुवार (24 जुलाई 2017) को अदालत ने दिया। सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से इस बात पर मुहर लगा दी। शीर्ष अदालत के इस फैसले के बाद आम लोगों को काफी राहत मिली है। इस फैसले का सीधा असर आधार कार्ड पर पड़ा है क्योंकि आधार कार्ड...
August 24, 2017
देश के पूर्वोत्तर, पूर्वी और उत्तर का एक बड़ा इलाका बाढ़ में डूबा हुआ है। लेकिन सरकार और मुख्यधारा के मीडिया में वैसे बैचेनी नहीं दिखती जैसी दिखनी चाहिए। असम के अलावा बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। बिहार में मरने वालों की तादाद 350 तक पहुंचने वाली है। हालात नीतीश सरकार के काबू से बाहर हैं। लेकिन मीडिया ‘सुशासन बाबू’ से सवाल करने में शर्मा रहा...
August 24, 2017
यूपी में एक सप्ताह के अंदर ही दो ट्रेन दुर्घटनाओं के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस्तीफे की पेशकश की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा है। प्रभु लगातार ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने में नाकामी के बाद हो रही आलोचनाओं से व्यथित हैं। अगर प्रभु रेल मंत्री के पद से जाते हैं तो वह बड़े बेआबरू होकर रुखसत होंगे।
याद होगा, जब प्रभु रेल मंत्री बने थे तो उन्हें रेलवे का कायाकल्प...
केरल में महिलाएं लड़ कर ले रही हैं अपना हक, असमान मजदूरी और यौन प्रताड़नाओं के खिलाफ मैदान में उतरीं
August 23, 2017
केरल में महिलाओं ने अपने आंदोलन के जरिये एक के बाद एक लड़ाइयों में जीत का सिलसिला जारी रखा है। राज्य में महिलाओं ने अपने हक के लिए आवाज उठाना शुरू किया है और उन्हें लगातार कामयाबी मिलती जा रही है। जुलाई में महिला नर्सों ने अपना न्यूनतम वेतन 12000 से बढ़ा कर 20000 रुपये करवाने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था और वे इसमें कामयाब भी रहीं।
केरल में महिला कामगारों के आंदोलन को भी लगातार...
August 22, 2017
बीजेपी शासित गुजरात के अहमदाबाद में स्वाइन फ्लू कहर बरपाए हुए है। सोमवार को गुजरात में 191 मामले दर्ज किए गए वहीं अहमदाबाद में इसके 138 मामले सामने आए। एक साल में किसी दिन एक में स्वाइन फ्लू के दर्ज किए गए मामलों में ये सर्वाधिक है। सिर्फ यही नहीं बल्कि वेक्टरबोर्न बीमारी में भी बेइंतहा वृद्धि दर्ज की गई है। इस महीने की 19 तारीख तक 1,122 मामले मलेरिया के सामने आए जबकि पिछले महीना यानी जुलाई में...
August 22, 2017
बीजेपी शासित राज्यों में सरकार और उसका प्रशासन किस तरह काम कर रहा है, उसकी नजीर दिनों-दिन सामने आ रही है। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में इन्सेफ्लाइटिस से पीड़ित 60 बच्चों की ऑक्सजीन से मौतों की सुर्खियों की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि छत्तीसगढ़ में ऐसा ही हादसा सामने आ गया।
Image: Indian Express
बीजेपी शासित इस प्रदेश की राजधानी रायपुर के...
August 21, 2017
जब किसी चीज का विरोध होता है, तो लोगों में जि़द भी पनप जाती है कि अब तो यह करके ही रहेंगे। 9 अगस्त, 2017 को एआईएसएफ और एआईवायएफ की लाँग मार्च का कारवाँ इंदौर पहुँचना था। तय तो पहले से रहा होगा लेकिन ये बात सिफर तीन-चार दिन पहले ही ज़ाहिर की गई कि इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करने के लिए जेएनयू विद्यार्थी संघ के पूर्व अध्यक्ष और एआईएसएफ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया भी इंदौर आएँगे।...