हक़ और आजादी

June 27, 2018
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने के बाद किसान ठगे महसूस कर रहे हैं। फसल चौपट होने के बाद किसानों ने बीमा दावे पेश किए लेकिन बड़ी संख्या में दावे किसी न किसी कारण से नामंजूर कर दिए गए हैं। बिलासपुर के किसानों का मामला पहले ही चर्चा में रहा है और अब राजनांदगांव में भी किसान परेशान हो रहे हैं। केवल राजनांदगांव जिले में ही 27 हजार 172 किसानों को बीमा का एक पैसा नहीं मिला है। इसका कारण...
June 26, 2018
आदिवासी बहुल इलाकों में जिस तरह से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है, उसी तरह से पेड़ों की कटाई भी अवैध कमाई का जरिया बन रही है। इससे पर्यावरण को तो नुकसान पहुंच ही रहा है, साथ ही सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। जगदलपुर में डोगरीपारा के करीब 110 एकड़ में फैला चंदन का वन लंबे समय से अवैध कटाई का शिकार हो रहा है। नईदुनिया की खबर के मुताबिक, पिछले दस सालों में तस्करों ने चंदन...
June 25, 2018
मो. आरिफ़ का कहना है कि यह सब उनपर दबाव बनाने की एक कोशिश हो सकती है, क्योंकि वे मेवात में हुए मुठभेड़ के कथित मामले में तथ्यों को ढूँढ रहे है, जो नूह, मथुराम अलवर और भरतपुर में फैले हुए हैं. उनका कहना है कि उन्हें गिरफ्तार करने या मामले से हटाने के लिए इससे बड़ी साज़िश भी रची जा सकती है. नूह, हरियाणा: मानवाधिकारों रक्षकों पर प्रहार के रूप में यह तब माना गाया जब 19 जून को मानवाधिकार...
June 25, 2018
भारत में दलित महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न व शोषण का मुद्दा अब अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्मों पर भी उठने लगा है. गत 21 जून को #UDHR (मानवाधिकार की सार्वभौमिक घोषणा 1948) की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिनेवा में आयोजित ‘संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद’ के 38वें सत्र में ‘ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच’ ने भारत में दलित महिलाओं द्वारा झेली जा रही जाति आधारित हिंसा से जुड़ी...
June 23, 2018
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पास बैरसिया के गांव में दलित किसान को जिंदा जलाए जाने की घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।   Image Courtesy: Bhaskar मामले को तूल पकड़ता देख सरकार ने आनन-फानन में एसआईटी का गठन किया है। हत्या के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी द्वारा गठित एसआईटी करेगी। दैनिक भास्कर के अनुसार, घटना 21 जून...
June 22, 2018
महोदया/महोदय, मुझे मालूम है कि आप सब आने वाले विधानसभा चुनावों और फिर 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त होंगे. आप राज्यस्तरीय, जिलास्तरीय और चुनाव क्षेत्र स्तरीय सभाएं कर रहे होंगे. सदस्यता अभियान चला रहे होंगे, कैंडिडेट चुन रहे होंगे, गठबंधन बना रहे होंगे, चुनावी नारे और घोषणापत्र लिखने का काम चल रहा होगा. सबसे बड़ी बात कि आप लोगों के पास बीजेपी की तरह कॉरपोरेट समर्थन नहीं है,...
June 22, 2018
रांची. मोदी सरकार में मॉब लिंचिंग (भीड़ के झुंड द्वारा हत्या) की घटनाएं रुकने के बजाय तेजी से बढ़ रही हैं. इस दौरान खासतौर पर मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है. झारखंड के रामगढ़ में एक मुस्लिम व्यक्ति की मौत पर सवाल उठ रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि बीफ खाने के शक में लोगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना करमा गांव की है. यहां के रहने वाले तौहीद...
June 21, 2018
पिछले कुछ दिनों पहले ओला के एक कस्टमर बीके दत्त ने मुस्लिम ड्राइवर होने के कारण कैब को कैंसिल कर दिया था। कस्टमर ने ट्वीट कर यह बात कही थी कि उसे मुस्लिम ड्राइवर नहीं चाहिए। जिसके बाद ओला कैब की और से करारा जवाब मिला था। ओला कैब की ओर से जवाब में लिखा गया था कि ओला भारत में धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखता है और कभी भी अपने ग्राहकों और ड्राइवरों के बीच किसी तरह के...
June 21, 2018
उत्तर प्रदेश की सरकार में सरकारी स्कूलों, बसों, टॉयलेट की टाइल्स को भगवा रंग में रंगने की खबर तो आपने अब तक सुनी होंगी। लेकिन लखनऊ स्थित पासपोर्ट केंद्र भी हिंदू- मुस्लिम के रंग में रंग जाए ऐसा आपने देखा नहीं होगा। जी हां, उत्तर प्रदेश पासपोर्ट का आवेदन इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि पति मुस्लिम समुदाय से तालुक रखता है। आवेदन ठुकराने से पहले ...
June 21, 2018
मध्यप्रदेश में कर्ज से परेशान एक और किसान की मौत हो गई। सतना में कर्ज वसूली के दबाव में किसान भैयालाल पटेल की ब्रेन हेमरेज से मौत होने के बाद स्थानीय लोगों ने उसके शव को लेकर चक्काजाम कर दिया। नईदुनिया के मुताबिक, गांव वालों का आरोप है कि भैयालाल पटेल ने बीरपुर के मध्यांचल बैंक से 5 साल पहले करीब 90 हजार रुपए का कर्ज लिया था जो बढ़कर दो लाख रुपए हो गया था और बार-बार फसल बर्बाद होने के कारण...