हक़ और आजादी

February 2, 2019
नई दिल्ली। विश्वविद्यालयों में 200 प्वाइंट रोस्टर के बदले विभागवार 13 प्वाइंट रोस्टर को लेकर पूरे देश में आंदोलन शुरू हो गए हैं। विपक्षी दलों के नेताओं के साथा ही अब केंद्र में सत्तासीन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री व अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने अपनी ही सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की...
January 31, 2019
आज गांधी की पुण्य तिथि पर एक पार्टी का पोस्टर देखा, जिसमें लिखा था- अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। मैं सोचता हूँ, क्या गांधी सिर्फ  देश को आजाद कराने में दिए गए योगदान के लिए ही जाने जाते हैं ?  मैंने कई नेताओं को कहते सुना है- देश की आज़ादी में गांधी जी का योगदान महत्वपूर्ण था।  यह बात ठीक है पर बहुत ही अपूर्ण है। याद आता है वह समय जब...
January 30, 2019
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम, 'चलो, एकत्र हों ' में लेखिका नयनतारा सहगल ने अपने चिर-परिचित और सुलझे हुए अंदाज़ में कई समकालीन मुद्दों पर दिल की बात रखी। उन्होंने सवाल पूछा कि जब हिंदुस्तान में खुलेआम, सड़कों पर लोगों को सिर्फ इसलिए पीट-पीट कर मार डाला जा रहा था क्योंकि वे मुसलमान थे, ऐसे में नसीरुद्दीन शाह ने अपने बच्चों की हिफाज़त की चिंता जताई तो, पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री चुप-चाप...
January 30, 2019
लखनऊ। वन एवं भू अधिकार अभियान उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में दिनांक 28 जनवरी 2019 को वनाधिकारों की अनदेखी व वनविभाग एवं पुलिस द्वारा वनाश्रित समुदाय के उत्पीड़न को लेकर लखनऊ में प्रदेश स्तरीय जन सुनवाई हुई। इस जनसुनवाई के दौरान मुम्बई हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री कोलसे पाटिल, पूर्व न्यायाधीश मनू लाल मरकाम, मानवाधिकार कार्यकर्ता व पत्रकार तीस्ता सीतलवाड, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडे की जूरी ने...
January 30, 2019
शान्ति और सत्य के मसीहा, महात्मा गांधी की हत्या की 71वीं वर्षगांठ पर, आज सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (सीजेपी), नफ़रत और कट्टरता की संस्कृति को समाप्त करने के अपने संकल्प को और मजबूत करने का फैसला किया है, सीजेपी ने उस मानसिकता को रोकने की दशा में कदम बढ़ाया है जिससे देश के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को खतरा है.  सीजेपी ने नफ़रत से लड़ने के लिए ख़ास तौर पर डिज़ाइन किए गए एक नए...
January 30, 2019
एक आसन्न गिरफ़्तारी देश के ज़मीर पर शूल की तरह चुभती दिख रही है। पुणे पुलिस द्वारा भीमा कोरेगांव मामले में प्रोफेसर आनंद तेलतुंबड़े के ख़िलाफ़ दायर एफआईआर को खारिज करने की मांग को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ठुकरा दिए जाने के बाद विभिन्न संगठन प्रोफेसर के पक्ष में खड़े हो गए हैं। आनंद तेलतुंबड़े ने खुद मदद की गुहार लगाई है। ऐसे में विभिन्न संगठनों ने एक बैठक कर अपने ...
January 29, 2019
भाजपा ने नागरिकता संशोधन विधेयक के बहाने पूर्वोत्तर में जो आग लगाई है वह आसानी से बुझने वाली नही है इस विधेयक से उपजी विसंगतियां पूर्वोत्तर को कश्मीर में बदल देगी,।।।।।।।।।।।आठ जनवरी को लोकसभा में पारित हुआ नागरिकता (संशोधन) विधेयक, बांग्लादेश, पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के गैर-मुस्लिमों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान करता है; भले ही उनके पास कोई वैध दस्तावेज न हों। विधेयक में प्रावधान है...
January 28, 2019
नई दिल्ली: बलात्कार के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले संगठनों के एक समूह ‘सेव ऑवर सिस्टर्स’ (एसओएस) ने पीड़िता के समर्थन में आवाज उठाने वाली पांच ननों के तबादला आदेश का विरोध किया है। तबादला आदेश को रुकवाने में हस्तक्षेप करने के लिए समूह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन को पत्र लिखा है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री को लिखे पत्र...
January 28, 2019
नई दिल्ली। देश भर के विश्वविद्यालयों में भर्ती के लिए जारी किए गए ‘13 पॉइंट रोस्टर’ को लेकर बवाल मचा है। देशभर में युवा इसका विरोध कर रहे हैं।  इस रोस्टर के खिलाफ तर्क दिया जा रहा है कि इससे दलित-पिछड़े समाज को नौकरी पाने में बहुत मुश्किल होगी। देशभर के छात्र और शिक्षक संगठन के साथ ही दलित-पिछड़े चिंतक और नेता इस 13 प्वाइंट रोस्टर सिस्टम को लेकर विरोध कर रहे हैं।...
January 28, 2019
लखनऊ: एक तरफ योगी आदित्यनाथ ने दावा कर रही है कि उनकी सरकार ने गन्ना किसानों को रिकार्ड भुगतान किया है. वहीं, दूसरी तरफ गन्ना मंत्री सुरेश राणा के गृह जनपद शामली में किसान पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं. किसानों का कहना है कि 200 करोड़ से अधिक रुपए का भुगतान बाकी है. जब तक उन्हें सरकार की ओर से कोई लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता वह अपना विरोध प्रदर्शन व हड़ताल जारी रखेंगे. विपक्षी दलों का भी...