हक़ और आजादी

February 10, 2019
जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर भीम आर्मी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला किया है। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर नागल के उमाही में पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से शराब छोड़ने की विनती की। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार शराब की बिक्री बढ़ाना चाहती है और उससे होने वाली कमाई को गौशाला में लगाया जा रहा है, इंसान की कीमत कम हो गई है।...
February 9, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के बाद अब पूर्वोत्तर के राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी को असम में नागरिकता बिल को लेकर भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी के गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजभवन जाते समय ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्यों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और बिल...
February 8, 2019
लखनऊ। शाहिद आज़मी की नौवीं बरसी पर रिहाई मंच द्वारा रोहित वेमुला को याद करते हुए सम्मान, सामाजिक न्याय, संविधान के लिए हो रहे जमावड़े में सूबे के कोने-कोने से सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले नेता शिरकत करेंगे। 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से कैफ़ी आज़मी एकेडेमी निशातगंज लखनऊ में हो रहे इस जमावड़े के मुख्य एजेंडे में सवर्ण आरक्षण और 13 प्वाइंट रोस्टर होगा। रिहाई मंच नेता शकील कुरैशी ने बताया की...
February 7, 2019
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तारी की तलवार झेल रहे प्रोफेसर आनंद तेलतुंबड़े को देश ही नहीं विदेशों से भी समर्थन मिल रहा है। आनंद तेलतुंबड़े के समर्थन में अमेरिका और यूरोप की कई यूनिवर्सिटीज् के स्कॉलर्स ने पत्र लिखा है। इनमें प्रिंसटन, हार्वर्ड, कोलंबिया, येले, स्टेनफोर्ड, बेर्केले, यूसीएलए, शिकागो, पेन, कॉर्नेल, एमआईटी टू ऑक्सफोर्ड, यूसीएल एडिनबर्ग और लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स के स्कॉलर्स...
February 7, 2019
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 3 औऱ 4 फरवरी को किरोड़ीमल कॉलेज में पहले लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया. इस आयोजन में देशभर से दलित साहित्यकार और बुद्धिजीवी एकत्र हुए। इस फेस्टिवल में दलितों के मुद्दों पर लिखी गई ज्यादातर किताबें उपलब्ध थीं. इसके अलावा इन किताबों को लिखने वाले लेखकों ने भी यहां पहुंचे पाठकों से अपने अनुभव और सुझाव साझा किए. सीधे तौर पर कहे तो दलित बुद्धिजीवियों का...
February 6, 2019
साल 1987 में पहली बार किसी गैर-भारतीय को भारत सरकार ने ‘भारत रत्न’ से नवाज़ा। भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले यह शख़्स थे ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान, जिन्हें बाचा ख़ान और सीमांत गांधी के नाम से भी जाना जाता है। बाचा ख़ान पाकिस्तानी नागरिक थे लेकिन भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा क्योंकि वे इसके हकदार थे। बाचा खान दस्तावेजों में भले ही गैर-हिंदुस्तानी...
February 6, 2019
सु्प्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) प्रक्रिया के लिए असम में तैनात केंद्रीय बलों को लोकसभा चुनावों के लिए वापस बुलाने के निवेदन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने गृह मंत्रालय की मांग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र एनआरसी प्रक्रिया को पूरी तरह से बर्बाद करने पर लगा हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव ड्यूटी में...
February 4, 2019
मध्यप्रदेश के महू से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां मेंमदी गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव को दाह संस्कार करने से इसलिए रोक दिया गया क्योंकि वह दलित समुदाय से ताल्लुक रखता था। इस जातिगत भेदभाव से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रास्ते पर रखकर प्रदर्शन दिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने स्थिति को...
February 4, 2019
केंद्र सरकार के नागरिकता विधेयक के विरोध में मणिपुर के  मशहूर फिल्मकार और संगीतकार अरिबम श्याम शर्मा ने साल 2006 में मिले पद्मश्री सम्मान को वापस करने की घोषणा कर दी है. बता दें कि शर्मा को उनके 40 वर्षीय फिल्मी जीवन में कई प्रतिष्ठित फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. इनमें इमाजी निंगथम (मेरा अमूल्य बेटा, 1981), इशानू और संगाई-द डांसिंग डियर जैसी फिल्में...
February 2, 2019
13 प्वाइंट रोस्टर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सवर्ण आरक्षण लागू करने और यूनिवर्सिटी में SC, ST, OBC आरक्षण को 13 प्वाइंट रोस्टर द्वारा निष्क्रिय करने के खिलाफ बहुजन समाज के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों समर्थक राजभवन मार्च निकालने के लिए जुटे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया...