हक़ और आजादी
May 22, 2020
नई दिल्ली। भारत में पांच करोड़ से अधिक भारतीयों के पास हाथ धोने की ठीक व्यवस्था नहीं है जिसके कारण उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उनके द्वारा दूसरों तक संक्रमण फैलाने का जोखिम बहुत अधिक है।
अमेरिका में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) के शोधकर्ताओं ने कहा कि निचले एवं मध्यम आय वाले देशों के दो अरब से अधिक लोगों में साबुन और साफ पानी...
May 21, 2020
आत्मनिर्भर’ एक आध्यात्मिक ज्ञान है। जिसका तात्पर्य है स्वस्थ मन और विवेक से स्वतंत्र निर्णय लेना। बस केवल इतना ही। अर्थात् व्यक्ति का जीवन, उसकी कलात्मकता किसी अन्य के निर्णय से दबाव मुक्त हो। निर्णय ये लेना कि हमें अपने स्वाभिमान को मारकर जीवन निर्वाह नहीं करना है।
किसान खाद्य मंडियों पर और व्यापारी किसानों पर। मजदूर उद्योगों पर और उद्योगपति मजदूरों पर। बेरोजगार अभिभावकों पर...
May 21, 2020
राजनीती शास्त्र के छात्र के तौर पर मैं ने सेम्युएल जॉनसन (Samuel Johnson) का यह कथन पढ़ा था की देश-भक्ति के नारे दुष्ट चरित्र वाले लोगों के लिए अंतिम शरण (कुकर्मों को छुपाने का साधन) होते हैं। इसकी अगर जीती-जागती तस्वीर देखनी हो और इस कथन को समझना हो तो विश्व की महानतम सभ्यता, हमारे भारत में कोविद-19 की महामारी के दौरान मज़दूरों के साथ जो किया जा रहा है उसे जानना काफ़ी होगा।
देश के शासक...
May 20, 2020
देश में कोरोना वायरस रोकने के लिए लॉकाडाउन का चौथा दौर शुरु हो चुका है और सभी राज्यों ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार के लॉकडाउन में नया यह है कि सभी राज्यों ने अपनी सुविधानुसार नियम बनाए हैं, इससे पहले तक सभी नियम-कायदे केंद्र सरकार ही तय कर रही थी।
इस बार लॉकडाउन के लिए जो दिशा निर्देश केंद्र और राज्यों की तरफ से जारी हुए हैं, उनमें एक बात नई और कॉमन है, और वह है आरोग्य...
May 17, 2020
पिछले सप्ताह भर से केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा श्रमिकों के अधिकारों में कटौती करते हुए कई अधिसूचनाएं जारी की जा रही हैं। अबतक 10 राज्यों (उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश आदि राज्यों द्वारा) ने फैक्ट्री एक्ट 1948 में संशोधन करते हुए विभिन्न अधिसूचनाएं जारी की हैं। इनमें से अधिकांश अधिसूचनाएं फैक्ट्री एक्ट की धारा 5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जारी की गई हैं।...
May 15, 2020
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने की औरंगाबाद बेंच ने बुधवार को कहा है कि वर्तमान स्थिति में 'काम नहीं-वेतन नहीं' के सिद्धांत को लागू नहीं किया जा सकता है। अदालत ठेका मजदूर संघ ‘राष्ट्रीय श्रमिक आघाड़ी’ द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें दावा किया गया कि लॉकडाउन के बावजूद, मजदूर संघ के सदस्यों ने तुलजाभवानी मंदिर संस्थान में सुरक्षा गार्ड के तौर पर तथा अन्य काम करने की...
May 14, 2020
पटना। बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का आलम देखिए तो कोरोना जैसी महामारी में भी फ्रंटलाइन पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को समय पर पैसा नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में साथ दे रहे एमबीबीएस इंटर्न को रोज के हिसाब से केवल पांच सौ रुपये दिए जा रहा है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के इंटर्न मनोज सिंह ने बताया कि लोन लेकर पढ़ाई की, सोचा था इंटर्नशिप में पैसे मिलेंगे...
May 13, 2020
CJP द्वारा रिहा कराए गए तीनों हिंदू कैदी बेहद गरीब परिवार के हैं. इनमें से एक के पास कोई घर भी नहीं है.
पिछले साल (2019) मई और इस साल (2020) अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट ने दो फैसले सुनाए थे. शीर्ष अदालत के इन फैसलों से असम के डिटेंशन कैंपों में डाले गए लोगों की सशर्त रिहाई का रास्ता साफ हुआ है. CJP इन लोगों की रिहाई की लगातार कोशिश में लगा है. CJP की कोशिश की बदौलत अब तक इन कैंपों से 21 लोग...
May 13, 2020
अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन की उप महासचिव रोमा ने बिहार के कैमूर जिलांतर्गत आने वाले ग्राम दीघार, प्रखंड अधौरा में वनविभाग द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इस पत्र के मुताबिक, वनविभाग द्वारा आदिवासियों की खेती की भूमि पर जबरन गड्ढा खोद कर बेदखली की कार्यवाही की जा रही है, जबकि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने वनाश्रित समुदाय की खेती की भूमि पर किसी भी प्रकार की बेदखली...
May 12, 2020
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के खिलाफ सीधी जंग लड़ने वाले डॉक्टरों ने तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के तहत आने वाले अस्पतालों के डॉक्टरों के एक यूनियन ने पीएम को पत्र लिखकर आवाज उठाई है।
पत्र के जरिए कहा गया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों के डॉक्टरों को पिछले तीन महीने की सैलरी नहीं मिली है हम कोरोना...