हक़ और आजादी

June 8, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 18 से ज्यादा आयुवर्ग के लोगों को फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की। इसे कोविड महामारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ही सख्ती का असर माना जा रहा है। क्योंकि केंद्र सरकार व राज्य सरकारों में वैक्सीन खरीद नीति को लेकर लंबे समय से ठनी नजर आ रही थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि COVID-19...
June 8, 2021
LGBTQIA+ समुदाय के हक़ों की हिफ़ाजत के संदर्भ में मद्रास हाई कोर्ट ने कई अहम टिप्पणियां की हैं। कोर्ट ने कहा है कि ऐसे डॉक्टर्स जो इस बात का दावा करते हों कि वे समलैंगिकता का इलाज करते हैं, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाने चाहिए।  अदालत ने सोमवार को दिए आदेश में तमिलनाडु सरकार और केंद्र सरकार के अफ़सरों से कहा कि वे ऐसी योजना तैयार करें जिससे LGBTQIA+ समुदाय के हक़-हकूक का सम्मान किया जा...
June 7, 2021
60 वर्षीय दलित महिला सीजेपी की मदद से सशर्त जमानत पर रिहा होने वाली 41वीं शख्सियत बनीं   इस साल अप्रैल में, सीजेपी आपके लिए एक 60 वर्षीय दलित महिला शांति बसफोर की कहानी लेकर आया था, जो मई 2019 से कोकराझार डिटेंशन कैंप में सलाखों के पीछे थीं। हम उनकी बेटी चंपा से मिले थे, जो इससे बहुत आहत थी कि उसकी माँ कैद में है। लेकिन 4 जून को हमने आखिरकार सशर्त जमानत पर शांति की रिहाई कराने में...
June 7, 2021
नई दिल्ली। 5 जून 1975 को 46 साल पूर्व जय प्रकाश नारायण द्वारा देश में संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। 5 जून को ही एक साल पूर्व मोदी सरकार कोरोना लॉकडाउन की आड़ में 3 कृषि अध्यादेश लेकर आई थी। इसी से संपूर्ण क्रांति की याद व कृषि क़ानूनों के विरोध में देश भर में किसानों ने भाजपा सांसदों के दफ्तरों के सामने क़ानूनों की प्रतियां फूंकी। कई जगह पुलिस से झड़प हुई। चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस के...
June 4, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की कमी की वजह से जान गंवाने वाले लोगों को मुआवजा देने के लिए 4 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी के गठन वाली फाइल अप्रूवल के लिए उप-राज्यपाल अनिल बैजल को भेजी गई। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इस तरह की खबरें सामने आईं कि कुछ अस्पताओं में ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत...
June 3, 2021
पसमांदा उर्दू भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है “जो पीछे रह गया है।” पसमांदा शब्द मुस्लिम धर्मावलंबी देशज आदिवासी, दलित और पिछड़े के लिए बोला जाता है। पसमांदा आंदोलन का इतिहास बाबा कबीर से शुरू होता है। बाबा कबीर वह पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने इस्लाम/मुसलमान में व्याप्त जातिवाद, ऊँच नीच पर मुखरता से आवाज़ उठाई, वो निडर होकर अशराफ उलेमा की आलोचना करते हैं फिर आगे बढ़कर पूरे भारतीय समाज...
June 3, 2021
याचिका में कहा गया है कि केंद्र ने यह आदेश पारित करके सीएए के तहत परिकल्पित अपने दुर्भावनापूर्ण मंसूबों को लागू करने की मांग की है नई दिल्ली। गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब के 13 जिलों में रह रहे अफगानिस्तान, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान के गैर-मुस्लिमों से भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन मंगाने संबंधी केंद्र की अधिसूचना को चुनौती देने के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने...
June 2, 2021
दोजन बीबी सीजेपी की मदद से डिटेंशन कैंप से सशर्त जमानत पर रिहा होने वाली 40वीं शख्सियत बनीं   उसके बेटे की आवाज अभी भी उसके कानों में गूंज रही है, "अब्बा वे माँ को ले गए!" अब्दुल रज्जाक 7 मई, 2019 को, संयोग से रमजान के पहले दिन बाजार से घर वापस आया था, तो उसे अपने घर के बाहर भारी भीड़ मिली। उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी दोजान बीबी को उनसे छीन लिया गया है और असम के एक डिटेंशन...
June 1, 2021
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 के तहत गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को जमानत दे दी। इस व्यक्ति पर एक होटल के एक कमरे में एक लड़की (पीड़िता) के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है।  लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायमूर्ति समित गोपाल की खंडपीठ ने यह देखते हुए कि पीड़िता बालिग है और आरोपी के साथ उसके संबंध...
May 31, 2021
नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लागू करने को 5 जून को अध्यादेश जारी किया गया था। अध्यादेश लागू होने के एक साल पूरा होने पर आंदोलनकारी किसानों ने 5 जून 2021 को संपूर्ण क्रांति दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया है। किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि 5 जून को किसान, भाजपा सांसद और विधायकों के दफ्तरों के आगे तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही...