हक़ और आजादी
September 10, 2020
देश में ऐसे मामले कम ही हैं जहाँ सरकार ने अपनी गलती मानी हो और पीड़ित को किसी तरह का मुआवजा दिया हो। मुआवजा देने का अर्थ है की आपने ये किसी चीज़ के एवज में दिया। जब आपकी ज़मीन किसी विकास परियोजना के लिए डुबाई जाती है तो उसके बदले में, मतलब एवज में आपको मुआवजा दिया जाता है। अब वो कम है या पर्याप्त, वो सवाल अलग है और वो एक ही तराजू पर नहीं तुल पाता। लेकिन अगर मुआवजा दिया है तो ये तय है कि किसी एवज,...
September 10, 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को CAA विरोधी प्रदर्शनों के दौरान 19 दिसंबर को मंगलुरु में हिंसा में लिप्त होने के 21 आरोपियों को जमानत दे दी। आरोपियों को 17 फरवरी को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पहले ही जमानत दे दी थी। हालांकि शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार द्वारा दायर अपील पर 6 मार्च को इस आदेश पर रोक लगा दी थी। छह महीने के लिए हालांकि उन्हें उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दी गई थी, लेकिन आरोपियों को...
September 7, 2020
सबरंगइंडिया, द वायर, DUJ और BUJ द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें देशभर से उल्लेखनीय पत्रकार और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कोविड 19 महामारी के दौर में अभिव्यक्ति की आजादी और पत्रकारिता पर हमले के बाद जन्मे असंतोष को लेकर इस वेबीनार का आयोजन किया गया।
5 सितंबर को, पत्रकार गौरी लंकेश की तीसरी पुण्यतिथि पर सबरंगइंडिया, स्वतंत्र न्यूज पोर्टल द वायर, बृहन्मुंबई यूनियन ऑफ...
September 6, 2020
पटना। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने बिहार में आज़ाद समाज पार्टी को राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस बीच वे शनिवार को नवादा पहुंचे जहां उनकी रैली में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी।
चंद्रशेखर आजाद ने राज्य में बढ़ रहे अपराध व दलित उत्पीड़न को लेकर नीतीशसरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में आये दिन बलात्कार और दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही...
September 5, 2020
पितृसत्ता, सिर्फ पुरुषों द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई यौन हिंसा भर नहीं है बल्कि एक ऐसी व्यवस्था है जो महिलाओं के जीवन के हर पहलू को नियंत्रित करती है। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक। यहां तक कि उनकी कोख तक को नियंत्रित करती है। लेकिन पितृसत्ता का प्रभाव इतना भर नहीं है। इसमें हर कोई अपने से कम ताकतवर का उत्पीड़न और शोषण करता है। उसे कमतरी का अहसास कराता है। इसमें धर्म, जाति, रंग, वर्ग, संपत्ति, तकनीक,...
September 2, 2020
हमारे देश में लाखों मुकदमे सुनवाई के लिए पड़े हैं, कितने बलात्कार, कत्ल, धोखाधड़ी, जमीनों पर कब्जे के मुकदमे, लोगों के मौलिक अधिकार एवं समुदायों के जीने के अधिकार से सम्बंधित मुकदमे, नेताओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों पर मुकदमे, इन सब मुकदमों पर सुनवाई के लिए न न्यायाधीश उपलब्ध हैं न ही कोई बहस होती है, इन पर बस मिलती है तो तारीख। उदाहरण के लिए शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत बेसिक शिक्षा...
September 2, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा डॉ। कफील खान को तुरंत रिहा करने के आदेश दिए गए थे, जिसके चलते मंगलवार देर रात उन्हें मथुरा जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से रिहाई के बाद कफील ने कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज से जुड़े रहे डॉ कफील खान को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी और एनपीए के विरोध के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।...
September 1, 2020
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कांड के बाद चर्चाओं में आए डॉक्टर कफील खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तुरंत रिहा करने के आदेश दिए हैं। बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर कफील खान को सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध के दौरान अलीगढ़ विश्वविद्यालय में 13 दिसंबर 2019 को कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा काननून के तहत डॉक्टर कफील को हिरासत में...
September 1, 2020
प्रशांत भूषण ने कहा है कि वे जुर्माना भरेंगे। हालांकि कुछ लोग इससे असहमत हैं। लोग गांधी जी का उदाहरण दे रहे हैं पर मुझे मामला थोड़ा अलग लग रहा है। एक मित्र ने राय पूछी तो मैंने लिखा था – जुर्माना देकर खत्म करना चाहिए। प्रशांत भूषण को जो साबित करना था वह हो गया। सुप्रीम कोर्ट इससे बेहतर विकल्प नहीं दे सकता था।
अगर जुर्माने की राशि 500 भी होती तो लगता कि राशि और तीन महीने जेल में कोई...
September 1, 2020
नई दिल्ली। मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने हाल ही में एक बयान दिया था कि राम मंदिर केस में न्याय नहीं था, वो एक आदेश था।' इसके अलावा पूर्व सीजेआई जस्टिस रंजन गोगोई के राज्यसभा की सदस्यता लेने पर उन्होंने कहा था कि अयोध्या का फैसला सुनाने में उन्होंने खुद को बेच दिया। यह बयान उन्होंने एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान दिया था। उनके इस बयान के बाद बवाल मच गया था। लेकिन राणा ने अब कहा है कि वह अपने...