राजनीती
September 8, 2018
मध्यप्रदेश में खनन माफिया ने एक और अधिकारी की जान ले ली। मुरैना में खनन माफिया ने सूबेदार सिंह कुशवाहा नाम के डिप्टी रेंजर को ही ट्रैक्टर से कुचल दिया जिसमें उनकी मौत हो गई।
नेशनल हाइवे 3 पर स्थित वन जांच नाके पर तैनात डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाहा को खनन माफिया द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार देने से एक बार फिर शिवराज सरकार की कानून-व्यवस्था की पोल खुल गई है।
(...
September 8, 2018
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमले किए. उन्होने कहा कि पिछले चार साल में मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही. अब देश में वैकल्पिक विमर्श पर गौर करने और अपनाने की जरूरत है। मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की किताब ‘शेड्स ऑफ ट्रथ-ए जर्नी डिरेल्ड’ के लांच के मौके पर बोल रहे...
September 8, 2018
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए रमन सिंह सरकार जो मोबाइल फोन बांट रही हैं, उनमें ब्लास्ट होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ये मोबाइल चार्जिंग के दौरान फट जाते हैं और उनमें आग लग जाती है।
कोरबा जिले में बांटे गए स्मार्टफोन फटने का यह तीसरा मामला है। ब्लास्ट होने की वजह कोई स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है, पर जानकारों का कहना है कि गलत ढंग से चार्जिंग किए...
September 7, 2018
कितनी विचित्र बात है। सवर्णों को आंदोलन करना पड़ रहा है। मैं ये नहीं कह रहा हूँ कि सवर्णों को आंदोलन नहीं करना चाहिए। बेशक करना चाहिए। लेकिन आंदोलन तो हक के लिए, न्याय के लिए होता है फिर इन सवर्ण भाइयों का हक कौन मार रहा है, उनके साथ अन्याय कौन कर रहा है ? शायद कोई नहीं! फिर ये भाई आंदोलन क्यों कर रहे हैं ?
दरअसल अब समय बदल गया है। पहले शोषण के खिलाफ आंदोलन होते थे, भारत बंद होता था...
September 7, 2018
बिहार के मधेपुरा से सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि केंद्र की बीजेपी सरकार की तरफ से एससी/एसटी ऐक्ट में किए गए संशोधन के बाद गुरुवार को सवर्ण संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई।
पप्पू यादव ने ट्विटर पर विडियो शेयर कर अपने साथ हुई घटना की आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा, 'नारी बचाओ पदयात्रा में मधुबनी...
September 7, 2018
बस्तर के दमन पर लिखी नंदिनी सुंदर की किताब द बर्निंग फारेस्ट को दिल्ली विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल होना मुश्किल लग रहा है। द बर्निंग फारेस्ट को सिलेबस में शामिल किए जाने का प्रस्ताव है।
नईदुनिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में यूनिवर्सिटी की स्टैंडिंग कमेटी दो बार बैठक कर चुकी है, लेकिन अभी यह फाइनल नहीं हुआ है कि किताब सिलेबस में शामिल की ही जाएगी। इसका कारण ये है कि...
September 7, 2018
सवर्णों के एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ भारत बंद की असफलता के बावजूद भारतीय जनता पार्टी की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। खासकर मध्यप्रदेश में बंद समर्थक बाजार बंद तो नहीं करा पाए लेकिन भाजपा नेताओं के खिलाफ उनका गुस्सा जाहिर होता रहा।
भोपाल में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले का घेराव करने की कोशिश की। इंदौर में स्थानीय सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के घर के...
September 7, 2018
राजस्थान में मनरेगा के कार्यान्वयन में गंभीर खामियों को रेखांकित करते हुए सरकारी अंकेक्षक कैग ने कहा है कि राज्य सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में सभी स्तरों पर आयोजना गतिविधियां समय पर पूरी हों।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कैग ने स्थानीय निकायों पर अपनी दूसरी रिपोर्ट में कहा कि मनरेगा के तहत राज्य में प्रत्येक परिवार को औसतन केवल 52.02 दिन का ही रोजगार मिला...
September 6, 2018
पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया है। सिन्हा ने कहा कि वाजपेयी के जमाने से उलट नरेन्द्र मोदी नीत राजग सरकार सिर्फ दो लोगों की सरकार है.
सिन्हा ने पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में यह कहा. वाजपेयी और मोदी सरकार के बीच फर्क पूछने पर सिन्हा ने कहा, ‘‘सबसे बड़ा अंतर है कि...
September 6, 2018
बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने एक बार फिर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। शिवसनेा ने कहा कि देश बनाना रिपब्लिक बनने की राह पर है। शिवसेना ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया निम्नतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था के तबाह होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बता रहे हैं जो पूरी तरह से गलत है।
पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’...