राजनीती
May 12, 2019
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के छटे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस बीच महिला और पुरुष जमकर वोटिंग में लगे हैं। लेकिन चुनाव आयोग का एक फरमान चर्चाओं में है। दरअसल, चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथ पर वोट डालने आई पर्दानशीं महिलाओं की पहचान सुनिश्चित करने को कहा है।
चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं। यूपी में 27 सीटों पर चुनाव बचे हुए हैं। संयुक्त...
May 12, 2019
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में दिल्ली समेत 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस राउंड में एसपी चीफ अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन, ज्योतारादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज चेहरों की चुनावी किस्मत का फैसला होना है।
इस बार जहां यूपी में एसपी-बीएसपी गठबंधन बीजेपी को तगड़ी चुनौती दे रहा है, वहीं कांग्रेस हरियाणा और मध्य...
May 11, 2019
पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नीलांजन रॉय पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीदवार पर पिछले महीने 17 साल की एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न का आरोप है। यह घटना उस समय हुई, जब नाबालिग अपने पिता के साथ उनसे मिलने गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक नीलांजन रॉय पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह...
May 11, 2019
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कई नेता महिलाओं के खिलाफ लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन आयोग अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस पर आयोग को संज्ञान लेना चाहिए और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
इससे पहले भी मायावती ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा...
May 11, 2019
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां एक जैसी हैं और दोनों ही सपा-बसपा कार्यकर्ताओं में कंफ्यूजन पैदा करने के लिए अफवाह फैलाती हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जाति-आधारित राजनीति करती रही है। उसकी सरकार झूठ और नफरत पर आधारित थी।
अखिलेश यादव ने कहा, 'प्रतापगढ़ की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समाजवादी...
May 11, 2019
लोकसभा स्पीकर और बीजेपी की सांसद सुमित्रा महाजन पर केंद्र सरकार की योजनाओं का गुणगान गाना महंगा पड़ गया। IMA के समारोह पर सुमित्रा महाजन एक के बाद एक केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ कर रही थीं। जैसे ही उन्होंने आयुष्मान भारत का नाम लिया तभी समारोह के दौरान उपस्थित डॉक्टर भड़क गए। एक डॉक्टर ने तो गुस्से में आकर उनका माइक ही छीन लिया।
IMA के समारोह में सुमित्रा महाजन ने कई सरकारी योजनाओं की तारीफ...
May 11, 2019
दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है। ऐसे में दिल्ली में रहने वाली शिल्पकार, डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता लैला तैयबजी ने राष्ट्रीय राजधानी की जनता से अपील की है कि वे अपने बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए ही ईवीएम का बटन दबाएं। लैला तैयबजी ने कल एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दिल्ली के मतदाताओं से मतदान जरूर करने की अपील की है।
लैला तैयबजी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि 2014 में नरेंद्र मोदी चुनावी...
May 11, 2019
कुछ वर्ष पूर्व मेरी शैलेंद्र महतो से लंबी बातचीत हुई थी. उनका कहना था कि विस्थापन के संदर्भ में हमेशा आदिवासियों की चर्चा की जाती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि कुड़मी समुदाय भी कल कारखानों की स्थापना से उतना ही विस्थापित हुआ जितना की आदिवासी. आदिवासी सूची से बाहर होने के बाद उसके जमीन का अधिग्रहण भी आदिवासियों की तुलना में ज्यादा आसान था और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के लिए उसने भी भारी मूल्य चुकाये...
May 11, 2019
कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर-15 लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले कंछरापारा उद्बोधोनी माध्यमिक विद्यालय के पोलिंग बूथ नंबर 116 और आरामबाग लोकसभा सीट के अंतर्गत लस्कारपुर नेताजी प्राथमिक विद्यालय के पलिंग बूथ नंबर 110 पर हुए मतदान को रद्द घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग ने 12 मई को दोनों बूथों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के...
May 11, 2019
हुआ तो हुआ - 34 साल बाद ऐसे ही नहीं हो जाता है आइए आज उसे समझते हैं। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की 30 लोकसभा सीटों के लिए क्रम से 12 और 19 मई को मतदान होने हैं। 12 को दिल्ली की सात और हरियाणा की 10 सीटों के लिए मतदान है जबकि 19 को पंजाब की 13 सीटों के लिए मतदान है। इस तथ्य के आलोक में यह दिलचस्प है कि 1984 का दंगा कल प्रधानमंत्री के भाषण के केंद्र में था। और यह ऐसे ही नहीं था। आपने महसूस किया होगा...