राजनीती
May 7, 2019
नई दिल्ली। चुनाव आयोग से निराश विपक्ष ने ईवीएम-वीवीपैट के 50%-50% मिलान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। आज सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है। 21 दलों ने मिलकर यह याचिका दायर करते हुए चुनाव आयोग से 50 फीसदी वीवीपैट पर्चियों के ईवीएम से मिलान का आदेश देने की मांग की थी।
पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को यह निर्देश दिया था कि मतगणना के लिए...
May 7, 2019
बनारस में अंतिम चरण में चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की वजह से यह सीट हॉट सीट बनी हुई है। मोदी का दावा है कि बनारस में उन्होंने बहुत काम किया है लेकिन उनके काम से जनता नाराज है। हालांकि मोदी से देशभर में किसान, जवान और साधु संत आदि हर वर्ग नाराज नजर आ रहा है लेकिन बनारस की जनता कुछ ज्यादा ही नाराज नजर आ रही है। बनारस में दुकानदारों ने एक ही भूल कमल का फूल...
May 7, 2019
भोपाल। मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी को लेकर भाजपा नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में वादा कर किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जबकि, कांग्रेस का कहना है कि राज्य में 21 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ है।
शिवराज सिंह द्वारा किसानों की कर्जमाफी नहीं किए जाने की बात को झूठा साबित करने के लिए कांग्रेसी नेता उनके घर...
May 7, 2019
जौनपुर. पूर्वांचल के जौनपुर में लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार हेतु गठबंधन की रैली मंगलवार को होने जा रही है। रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी अजीत सिंह मौजूद होंगे।
पूर्वांचल की यह पहली संयुक्त जनसभा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित की जाएगी। यह जनसभा जौनपुर के श्याम सिंह यादव एवं मछलीशहर लोकसभा के प्रत्याशी टी...
May 7, 2019
मध्य प्रदेश में अब तक दो चरण में 7 लोकसभा सीट पर मतदान हो चुका है। इसके साथ ही मतदान का आंकड़ा 69% के पार पहुंच गया है। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार लगभग 11% अधिक मतदान हुआ है।
मध्य प्रदेश में हो रहे लोकसभा चुनाव के दौरान इस बाद मतदान में वृद्धि हुई है। इस बार उत्साह व जोश के साथ 69.02% लोगों ने मतदान किया गया है। बैतूल लोकसभा सीट पर इस बार सबसे ज्यादा 77.84% मतदान हुआ है...
May 7, 2019
वाराणसी/बनारस/काशी में पांच साल पहले नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि देशवासियों के अच्छे दिन आएंगे। काशी को क्योटो बना देंगे। किसान, जवान खुशहाल होगा। देश उन्नति की बुलंदी छुएगा लेकिन पांच साल में देश की परिस्थितियां ऐसी हो गईं कि किसान से लेकर जवान तक मोदी के सामने नामांकन करने पहुंचे। हालांकि, चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के सामने उतरे ढेरों उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए। इस वीडियो में आपको बनारस...
May 7, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी एवं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं। परंतु बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव का कुछ अलग ही मानना है। राम माधव ने 2014 जैसी जीत पर आशंका जताते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत से पीछे रह सकती है।
लोकसभा चुनाव के अंतिम दो चरण अब भी शेष है जिन्हें काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में...
May 7, 2019
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को हुए मतदान के बाद एक होटल के कमरे से ईलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) और वीवीपैट मशीनें मिली हैं। इन मशीनों के बरामद होने के बाद लोगों ने खूब हंगामा किया। होटल से छह ईवीएम बरामद किए गए। जिस अधिकारी के पास से ईवीएम बरामद हुआ, वह दरअसल उस ईवीएम का संरक्षक और सेक्टर मजिस्ट्रेट था। इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीओ ने ईवीएम को अपने...
May 7, 2019
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के शहर के बीचोबीच सोमवार को भाजपाइयों ने सरेआम गुंडागर्दी की। बाइक में टक्कर लगने का विरोध करने पर दरोगा के पुत्र और पुत्रवधू को पीटा। महिला के कपड़े फाड़ दिए।
गुस्साए दंपती ने शोर मचाकर गाड़ी रुकवा ली। महिला भाजपा नेता की गाड़ी के आगे लेट गई, जिस पर मेघदूत पुलिया स्थित चौराहे पर जाम लग गया। काफी गहमागहमी हुई, पुलिस के आने पर ही दंपती वहां से हटे। पुलिस...
May 6, 2019
लंबे समय से अपनी सरकार और भाजपा से नाराज चल रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने आखिरकार उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला हमले किए। राजभर ने कहा कि भाजपा ने उनकी पार्टी के नाम और चिन्ह का गलत इस्तेमाल किया है। राजभर ने कहा कि उन्होंने 13 अप्रैल को ही इस्तीफा दे दिया था, मुझे सरकार से कोई लेना-देना...