राजनीती

March 12, 2020
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में माना कि दिल्ली दंगे सुनियोजित थे, एक साजिश के तहत इसकी योजना बनाई गई। फिर भी उन्होंने इसके लिए न तो दिल्ली पुलिस की लोकल इंटेलिजेंस और न ही उनके अधीन आने वाले खुफिया विभाग को नाकाम बताया। उन्होंने उलटा दिल्ली पुलिस की पीठ थपथपाई कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों को राजधानी के बाकी हिस्सों में नहीं फैलने दिया गया। अमित शाह ने लोकसभा में नियम...
March 12, 2020
CJP नागरिकता की रक्षा करने में मजबूर लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही है।  70 वर्षीय सेजे बाला घोष सदमे में हैं। स्वतंत्रता सेनानी और उत्तरी बोंगाईगाँव (वार्ड नंबर 10) निवासी इस बेटी को बोंगाईगाँव के फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल्स द्वारा विदेशी होने का नोटिस थमा दिया गया है। सेजे बाला घोष का नाम  31 अगस्त 2019 को प्रकाशित अंतिम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) में शामिल था इसके...
March 11, 2020
मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मध्य प्रदेश की सरकार को अस्थिर करने की पेछ सीधे तौर पर पीएमओ को जिम्मेदार ठहराया है।  राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री जब आप चुनी हुई कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों में लगे...
March 11, 2020
ज्योतिरादित्य अगर सिर्फ कांग्रेस छोड़ते तो यह माना जा सकता था कि पार्टी में उनकी उपेक्षा हो रही थी और पर्याप्त सम्मान नहीं मिल रहा था इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इसमें कोई बुराई नहीं थी। सामान्य बात थी। कोई भी पार्टी किसी व्यक्ति को उसकी अपेक्षा के अनुसार सम्मान दे या दे पाए यह जरूरी नहीं है और उपेक्षित होकर पार्टी में बने रहने का कोई मतलब नहीं है। पर पार्टी छोड़कर किसी और पार्टी में जाने के...
March 11, 2020
बोकारो: झारखंड के बोकारो में एक 42 साल के शख्स की कथित तौर पर खाना न मिलने से मौत हो गई। मृतक का नाम भूखल घासी था। भूखल के परिवार का दावा है कि उनके घर में कई दिनों से खाना नहीं था। खाना न मिलने पर भूखल की मौत हो गई। वहीं इसके उलट बोकारो प्रशासन कुछ और ही दावे कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि भूखल की मौत भूख से नहीं बल्कि बीमारी से हुई है। वह कई महीनों से बीमार था। भूखल घासी के परिवार के...
March 11, 2020
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी के पाले में गेंद अब भी पूरी तरह से आती हुई नहीं दिख रही है। मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बेंगलुरू में ठहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 10 विधायक और 2 मंत्री भाजपा में जाने को तैयार नहीं हो रहे हैं। उनका कहना है कि हम लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए आए थे, भाजपा में जाने के लिए नहीं।  बताया...
March 9, 2020
करीबन 500 महिला और पुरुषों ने मिलकर रैली निकालकर आंतराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पूर्व अपनी सोच, संकल्प और मांगें घोषित करते हुए सफल कार्यक्रम चलाया। शहीद स्तंभ पर फूल चढाते हुए उसपर लिखे नाम पढ़कर उऩ्होंने कहा कि आजादी आंदोलन के शहीदों की एकता से हमें सीखना चाहिए। उन नामों में शरीक, जो कि हिन्दू या मुसलमान नहीं, मात्र देशभक्ति से प्रेरित थे। इनमें ख्वाजा बदिस्म, भीमा नायक के साथ, तुलसीराम भी...
March 9, 2020
इलाहाबाद के रोशन बाग में एनआरसी, एनपीआर और सीएए के विरोध में करीब दो महीने से धरने पर बैठी महिलाओं ने महिला दिवस बड़े जोशो खरोश के साथ मनाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की हरकतों का पुरजोर विरोध किया गया। इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम महिलाओं ने आंदोलन को एक नई ताजगी बख्शी और चैलेंज किया कि जब तक सीएए एनआरसी एनपीआर जैसा काला कानून वापस नहीं हुआ हम लड़ते रहेंगे। यहां मंच से उन्होंने कहा कि...
March 8, 2020
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिला प्रदर्शन करने वाले दिल्ली के शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों पर जिस शख्स ने खुलेआम फायरिंग की थी जेल से बाहर आते ही उसका ढोल नगाढ़ों के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद खुशी में पटाखे भी फोड़े गए।  बता दें कि शनिवार की रात करीब 10 बजे कपिल गुर्जर को रोहिणी जेल से रिहा किया गया था। कोर्ट से उसे 25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिली थी। जेल से...
March 8, 2020
द टेलीग्राफ ने आज खबर दी है कि दो मलयालम चैनल का प्रसारण रोकने के अपने फैसले को सरकार ने वापस ले लिया है और दोनों चैनल का प्रसारण 48 घंटे की मियाद खत्म होने से पहले, शनिवार को शुरू हो गया। एशियानेट का प्रसारण रात डेढ़ बजे शुरू हुआ जबकि मीडिया वन का प्रसारण सवेरे साढ़े नौ बजे शुरू हुआ। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने यह संकेत देने का प्रयास किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...