राजनीती
February 7, 2020
आज के समय में देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और अत्यधिक बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई के समय में देश को यह उम्मीद की थी कि वर्ष 2020-21 के केंद्रीय बजट में सभी मुद्दों पर आवश्यक ध्यान दिया जायेगा और इसके साथ ही अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, जरूरतमंदों को सामाजिक सहायता प्रदान करना और रोजगार पैदा करने की उम्मीद इस बजट से की जा रही थी।
जन स्वास्थ्य अभियान के अनुसार यह बजट रोजगार, स्वास्थ्य,...
February 7, 2020
वंचित बहुजन अघाड़ी अध्यक्ष प्रकाश आम्बेडकर ने नई दिल्ली में अपने दिल्ली चलो! दिल्ली भरो!! आंदोलन के दौरान संविधान बचाओ, देश बचाओ का आह्वान किया। प्रकाश आंबेडकर दिल्ली के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि आप जानते हैं की पिछले 50 दिनों से अधिक समय से दिल्ली के शाहीन बाग़ इसी शहर के तमाम जगहों पर और देश के विभिन्न भागो में सीएए, एनआरसी, और ऐनपीआर के खिलाफ...
February 7, 2020
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) छात्र संघ ने अपने संस्थान की छात्रा क्रिस चूड़ावाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने और राजद्रोह का आरोप लगाए जाने की निंदा की है। TISS छात्र संघ ने अपने बयान में राजद्रोह को पुराना पड़ चुका औपनिवेशिक कानून बताते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में जिस तरह का रवैया अपनाया गया उसे लेकर छात्रों में बहुत गुस्सा और असंतोष है। छात्र संघ ने इस मौजूदा अशांति के लिए बीजेपी...
February 7, 2020
दिल्ली की एक विशेष अदालत ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहुजा ने डीसीपी, नई दिल्ली जिले को एक नोटिस जारी किया और आगामी विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान हाल ही में दिल्ली में नफरत फैलाने वाले भाषण देने के लिए भाजपा नेताओं अनुराग...
February 7, 2020
एक टेलीविजन चैनल में काम करने वाले मित्र का फोन कल बहुत दिनों बाद आया। सबसे पहले पूछा व्यस्त तो नहीं हो। मैंने कहा, बिल्कुल नहीं। उसने पूछा टेलीविजन तो नहीं देख रहे। मैंने कहा नहीं। तो उसने मजाक में कहा कि खाली बैठे क्या कर रहे हो? जो कर रहा था बता दिया तो उसने लंबी सांस ली और कहा, तब बात हो सकती है। मैंने कहा, बिल्कुल। मैं तो सब से यही कहता हूं कि मई 2014 से खाली बैठा हूं। पहले 18 घंटे काम करता...
February 7, 2020
केंद्रीय बजट 2020-21 के आने के बाद से ही इस पर चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। दलित आदिवासी शक्ति अधिकार मंच (दशम), डॉ. अंबेडकर कोऑपरेटिव फेडरेशन, राष्ट्रीय जनवादी आन्दोलन संघ (एनएपीएम) ने दलित, आदिवासियों और सफाई कर्मचारियों हेतु बजट में प्रावधानों पर चर्चा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
बजट विश्लेषण विशेषज्ञ, उमेश बाबू ने बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए...
February 6, 2020
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को ट्रस्ट के गठन की घोषणा कर दी गई। ट्रस्ट का नाम 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' रखा गया है। अयोध्या विवाद में हिंदू पक्ष के मुख्य वकील रहे 92 वर्षीय के परासरन को राम मंदिर ट्रस्ट में ट्रस्टी बनाया गया है। ट्रस्ट का गठन होने के बाद से ही मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे संतों के बीच घमासान शुरू हो गया है। उन्होंने श्री राम...
February 6, 2020
निजीकरण की ओर कदम बढ़ाते रेलवे में आने वाले कुछ सालों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगले 5 सालों के लिए तैयार किए गए रेलवे के प्लान के तहत 500 ट्रेनें निजी कंपनियों के हाथों में सौंपी जा सकती है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने 2025 तक अहम रूटों पर 500 ट्रेनों को प्राइवेट हाथों में सौंपने का रोड मैप तैयार किया है। इसके अलावा 750 रेलवे स्टेशन भी रखरखाव के...
February 6, 2020
आजमगढ़। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) के खिलाफ आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज में प्रदर्शन और देश विरोधी नारेबाजी करने के आरोप में 35 नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है और उनमें से 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने गुरुवार को बताया कि मौलाना जौहर पार्क...
February 5, 2020
लखनऊ: आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे के मौलाना जौहर अली पार्क में सीएए, एनआरसी व एनपीए का विरोध कर रही महिलाओं द्वारा बुधवार तड़के पुलिस की ओर से लाठीचार्ज कर महिलाओं को खदेड़ दिया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस ने पार्क में टैंकर मंगाकर पानी भर दिया है। पार्क के आसपास भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। किसी को उधर जाने नहीं दिया जा रहा है।
दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर महिलाओं द्वारा किए...