राजनीती
March 19, 2020
कल से जारी नहीं होंगी रिजेक्शन स्लिप, नागरिक सेवा केंद्र बंद, कोरोना वायरस की वजह से ऑफिस नहीं आ रहे NRC कर्मचारी।
कोविद -19 महामारी के प्रसार के बीच असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) से संबंधित सभी गतिविधियों और प्रक्रियाओं को निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन स्थिति में सुधार होने तक के लिए है। पिछले एक सप्ताह से कोई भी निकाय नागरिक सेवा केंद्रों (एनएसके) का प्रबंधन...
March 19, 2020
दक्षिण कोरिया की आबादी 5 करोड़ है। 29 फरवरी को यहां कोरोना वायरस के 909 मामले सामने आए थे। 17 मार्च को 74 नए मामले ही सामने आए। तीसरा दिन है जब 100 से कम नए मामले सामने आए हैं। यहां पर 8,413 मामले सामने आए हैं और 84 लोगों की मौत हुई है। 1540 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से लड़ रहे मुल्कों में यह अकेला देश है जिसने अपनी ज़िंदगी ठप्प नहीं की। अपने शहरों में तालाबंदी नहीं की है। दक्षिण कोरिया...
March 19, 2020
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले डॉक्टर कफील खान की गिरफ्तारी का मामला अब इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर हो गया है। गोरखपुर के बाल रोग विशेषज्ञ कफील को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के खिलाफ कफील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कफील की याचिका पर सुनवाई करते हुए केस को इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर कर दिया है।...
March 19, 2020
कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा में जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा जम्मू कश्मीर और लद्दाख को लेकर सरकार ने जो फैसले किये, उससे वहां सामाजिक शांति बिगड़ गयी और ऐसी स्थिति में दोनों केंद्रशासित राज्यों में आर्थिक तरक्की भी नहीं हो सकती।
तिवारी ने कहा इस फैसले को ‘‘कूटनीति और राजधर्म’...
March 18, 2020
भारत जोड़ो -संविधान बचाओ समाजवादी विचार यात्रा में शामिल होने 13 फरवरी 2020 की रात्रि, तारा स्थिति युसुफ मेहर अली सेन्टर पहुँची। रात्रि विश्राम के पश्चात् युसुफ अली मेहर सेन्टर को दिखाने के लिये वहाँ के साथी देवी हमारे साथ थे। उन्होने जहाँ बापू की कुटिया दिखाई। महात्मा गांधी जी कहते थे हमें अपना घर बनाते समय जो सामग्री चाहिये वह गांव के 5 किलोमीटर के दायरे में मिलने वाली वस्तुओं को उपयोग करना...
March 18, 2020
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में पिछले दिसंबर में आईआईटी कानपुर के कुछ छात्रों द्वारा प्रदर्शन के दौरान फैज अहमद फैज की नज़्म 'हम देखेंगे' का पाठ किये जाने के मामले को लेकर आईटीआई प्रशासन द्वारा की जा रही जांच बंद कर दी गई है।
संस्थान के उपनिदेशक मणीन्द्र अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जांच समिति ने इस मामले में शामिल लोगों की काउंसलिंग कराने की सिफारिश की...
March 17, 2020
नई दिल्ली: असम के छह डिटेंशन सेंटर में पिछले साल दस लोगों की मौत हो गई। इन डिटेंशन सेंटर में घोषित या दोषी विदेशियों को रखा जाता है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में मंगलवार को यह जानकारी दी।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी। किशन रेड्डी ने कहा कि असम के इन छह डिटेंशन सेंटर में 3331 लोगों को रखा गया है तथा राज्य में एक और ऐसे ही सेंटर का निर्माण चल रहा है, जिसकी क्षमता तीन हजार लोगों की है। रेड्डी...
March 16, 2020
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को 'आजाद समाज पार्टी' के नाम से अपने राजनीतिक दल का ऐलान कर दिया। चंद्रशेखर ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के संस्थापक कांशीराम की जयंती के मौके को नए राजनीतिक दल को लॉन्च करने के लिए चुना। नोएडा के सेक्टर 51 स्थित अशोका वाइट फार्म में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी लॉन्च की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान बीएसपी के करीब...
March 14, 2020
दिल्ली दंगे की खबरों में आपने आईबी अफसर (सुधार यह भी है कि वे अफसर नहीं, कर्मचारी थे) अंकित शर्मा की हत्या की खबर जरूर सुनी होगी। आपने यह भी सुना होगा कि उनकी हत्या बहुत ही निर्मम या क्रूर तरीके से की गई थी। अगर बात इतनी ही होती तो मैं यह पोस्ट नहीं लिखता। किसी की हत्या की खबर का पोस्टमार्टम करना ठीक नहीं है। और मेरा मकसद सिर्फ रिपोर्टिंग की लापरवाही या शैतानी को हाईलाइट करना है। मेरी पूरी...
March 14, 2020
लखनऊ। रिहाई मंच ने गृहमंत्री अमित शाह के साम्प्रदायिक हिंसा से सम्बंधित बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि योगी की भाषा बोल रहे हैं शाह। मंच ने उत्तर प्रदेश के तर्ज पर सार्वजनिक सम्पत्ति के नुकसान की वसूली को गैर कानूनी बताते हुए कहा कि भाजपा ने संविधान को ताक पर रख दिया है।
रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने सदन को बताया कि...