राजनीती
December 24, 2020
किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। सिंघु बॉर्डर पर मिनी पंजाब जैसा नजारा है क्योंकि यहां जहां तक भी नजर जाएगी आपको प्रदर्शनकारी किसान व उनके ट्रैक्टर ट्रॉलियां नजर आएंगे। तीन टाइम लंगर यहां चलता रहता है। इसी तरह टिकरी बॉर्डर पर भी नजारा देखने को मिलता है।
PC. Tribune News Service
ट्रिब्यून इंडिया डॉट कॉम ने यहां से जो रिपोर्ट की है वह चौंकाने व हर्ष पैदा करने वाली है। इस...
December 24, 2020
किसानों और राजनीतिक दलों के बाद मैग्सेसे अवार्डी और स्टॉकहोम वाटर प्राइज से सम्मानित जल पुरूष राजेन्द्र सिंह ने भी मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों को न केवल लूट की छूट देने वाला बताया है बल्कि कारपोरेट की गुलामी करार दिया हैं। उऩ्होंने कहा कि इससे देश में एक नई ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की जा रही है।
किसान कानून साक्षरता यात्रा के दौरान मेरठ में मीडिया से बात करते हुए जल पुरूष ने...
December 23, 2020
“जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी, सो नृप होंहि नरक अधिकारी” अर्थात जिस राजा के राज्य में प्रजा दुखी रहती है वह नरकगामी होता है मतलब राज्य के कल्याणकारी तत्व का पैमाना जनता का सुख होना चाहिए. रामराज्य का गुणगान करने वाले भारतीय सत्ताधारी राजा के राज्य को, जो कॉर्पोरेट की गोद में बैठ के जनविरोधी फैसले ले रहा है, उनके जहन से तुलसीदास की यह लाइन नदारद है. दिल्ली के लगभग सभी बॉर्डर पर पंजाब...
December 23, 2020
यूनाइटेड किंगडम के ब्रॉडकास्ट रेगुलेटर ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी पर एक शो के जरिए नफरत और असहिष्णुता को प्रमोट करने का आरोप लगाया है और उनपर 20 हजार पाउंड (19.73 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया है।
यूके ऑफिस ऑफ कम्यूनिकेशन (OfCom) ने 22 दिसंबर को अपने आदेश में रिपब्लिक भारत चैनल के शो ‘पूछता है भारत’ के एक एपिसोड का जिक्र किया है, जो 6 सितंबर 2019 को...
December 23, 2020
नए कृषि कानूनों का असर मंडियों के कामकाज पर दिखना शुरू हो गया है। आलम यह है कि उत्तर प्रदेश खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मंडियों में कृषि जिंसों (उत्पादों) की आवक का ग्राफ धराशायी हो चला है। सहारनपुर मंडल की ही बात करें तो मंडियों में आवक 70 से 75 प्रतिशत तक घट गई है। गत वर्ष नवंबर माह व इस साल के नवंबर माह में मंडी में आवक के डाटा के तुलनात्मक अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है।
सहारनपुर शहर...
December 23, 2020
ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर की गोशाला में एक दर्जन से अधिक गोवंशों की मौत का मामला सामने आया है। इसे लेकर कांग्रेस की यूपी प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने योगी सरकार पर निशाना साथा है। पंखुड़ी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें मृत गौवंशों का ढेर नजर आ रहा है।
पंखुड़ी ने ट्वीट में लिखा है- 'ललितपुर के सोजना गौशाला में करोड़ों खर्च करने के बाद आदित्यनाथ की गौ सेवा देखिए। 17...
December 22, 2020
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल सैकड़ों किसानों के साथ 26 दिसंबर को दिल्ली कूच करने की घोषणा के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। बॉर्डर पर पहले से ज्यादा फोर्स बढ़ाई जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ आठ दिन से बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों...
December 22, 2020
नई दिल्ली। गुजरात के ऊना कांड के बाद दलित उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बनकर उभरे जिग्नेश मेवानी चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। जिग्नेश मेवानी अब नेता हैं और गुजरात के वडगाम से विधायक हैं। जिग्नेश मेवानी को विधायक चुने जाने के तीन साल हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। फेसबुक पर वीडियो जारी कर उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाई हैं।
जिग्नेश...
December 22, 2020
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी के वार-पलटवार के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं और बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी को धोखेबाज पार्टी बताते हुए कहा कि वह राजनीति के लिए कुछ भी कर सकती है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में ‘कोई विकास नहीं’...
December 22, 2020
बेशक भाजपा इस बात पर गर्व कर सकती है कि बिहार का किसान उसे ही वोट करता है। लेकिन वह यह साबित नहीं कर सकती है कि 2006 में बिहार में मंडी समाप्त कर बिहार का किसान अमीर हो गया। बिहार के किसानों को गेहूं और धान का दाम नहीं मिलता है। मक्का और दाल का भी नहीं मिलता है। अगर वहाँ मंडी होतीं तो कुछ प्रतिशत ही सही किसानों को MSP तो मिलती। लेकिन मंडी समाप्त करने के बाद MSP की हर संभावना समाप्त हो गई। किसान...