राजनीती
December 9, 2020
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को एक बार फिर आरोप लगाया कि उन्हें एक पखवाड़े से कम समय के भीतर तीसरी बार गैरकानूनी तरीके से नजरबंद किया गया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उन पर प्रतिबंध लगाए गए थे जबकि भाजपा के मंत्रियों को जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों में प्रचार करने की अनुमति थी।
मुफ्ती ने ट्वीट किया, "अवैध रूप से एक पखवाड़े से कम समय के भीतर तीसरी...
December 9, 2020
मंगलवार को भारत बंद के दौरान जहां उत्तर प्रदेश के हाइवे किसानों के कब्जे में रहे वहीं 15 लाख बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों ने किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया और कृषि कानूनों और इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल की वापसी की मांग की। ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने कहा कि देशभर में सभी प्रांतों में बिजली कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन कर किसानों के साथ...
December 9, 2020
कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से चल रहे आंदोलन और 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद के बारे में वरिष्ठ पत्रकार व मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने सीपीआई (एम) के नेता और पूर्व लोकसभा सांसद हन्नान मोल्लाह के साथ विस्तृत बातचीत की। देखिए इस वीडियो में....
December 8, 2020
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विपक्ष के अधिकांश नेताओं की नजरबंदी के बीच मंगलवार को किसान संगठनों के भारत बंद का मिला जुला असर दिखाई दिया। सहारनपुर शहर में साप्ताहिक बंदी को छोड़ दें तो ज्यादातर शहरों व कस्बो में बाजार खुले रहे लेकिन सभी प्रमुख हाइवे जाम रहे। वेस्ट यूपी के सभी जिलों में सपा के साथ मंगलवार को कांग्रेस, बसपा व रालोद के अधिकतर नेताओं को सुबह से ही उनको घरों में नजरबंद कर दिया गया। पुलिस...
December 8, 2020
काहें खोद दिहा सरकार
सड़किया तोहरे बाप के न हौ।।
टैक्स के पैसा बा जनता के लागल
किसान बिरोध में काहें भइला तू पागल
अम्बानी अडानी के यार
सड़किया तोहरे बाप के न हौ।।
कारपोरेट खातिर काला कानून बनउला
किसानन पर काहे लाठी चलवउला
भरि भरि के तोहे धिक्कार
सड़किया तोहरे बाप के न हौ।।
सर्द भरी रतिया में पानी से नहवउला
फेक न्यूज़, आतंकी खलिस्तानी बतउला
हक मांगे के का न बा अधिकार ?
सड़किया...
December 8, 2020
लखनऊ। किसान आंदोलनकारियों द्वारा बुलाए गए भारत बंद से बौखलाई उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में समाजवादी पार्टी के साथ रालोद, कांग्रेस और बसपा आदि विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को भी उनके घरों में नजरबंद किया जाने लगा है।
सहारनपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली अपने घर पर नजरबंद
अलग अलग जिलों से आ रही खबरों के अनुसार, सहारनपुर में बसपा जिला अध्यक्ष योगेश कुमार के आवास पर पुलिस ने...
December 8, 2020
किसानों और उनके समर्थकों द्वारा किए जा रहे देशव्यापी विरोध को लेकर सबरंगइंडिया के लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है। नए कृषि कानून के विरोध में किसान पिछले 12 दिनों से राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं। किसान संगठनों ने आज सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों का समर्थन कई राजनीतिक दल भी कर रहे हैं। इनमें सपा, कांग्रेस, एनसीपी, और AAP भी शामिल है। पूरे दिन देशभर की ताजा...
December 8, 2020
उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित जिलों तक के सपा नेताओं को पुलिस ने सोमवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई में हिरासत में लेते हुए घरों या अन्य जगहों पर नजरबंद कर दिया। अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र की हत्या और अपने नागरिक अधिकारों का हनन बताते हुए, लोकसभा अध्यक्ष से हस्तक्षेप की मांग की तो सपा नेताओं ने नजरबंदी और हिरासत को 'अघोषित आपातकाल' की संज्ञा दी है...
December 7, 2020
कृषि बिल, सरकार के साथ 5वें दौर की वार्ता असफ़ल, 8 दिसम्बर 2020 भारत बंद
कई वर्षों से लगभग हर साल दिल्ली की सर्दी ऐतिहासिक आन्दोलन का गवाह बन रही है. वर्तमान में किसान कानूनों की वापसी को लेकर 10 दिनों से दिल्ली की सड़को पर बैठे किसानों का सरकार के साथ 5 दौर की वार्ता असफ़ल हो चुकी है और अब किसानों द्वारा दिल्ली की घेराबंदी बढ़ती जा रही है. पिछले कुछ वर्षों में देशभर में कई आन्दोलन हुए...
December 7, 2020
नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। 8 दिसंबर को किए गए‘भारत बंद’ के आह्वान को कई विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। इन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन पिछले 11 दिन से जारी है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार,...