राजनीती
February 20, 2021
नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एके पलानीस्वामी ने शुक्रवार को एलान किया कि राज्य सरकार सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए 1500 मामलों में से हिंसा व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान के मामले छोड़कर अन्य सभी केस वापस लेगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन व कोरोन गाइड लाइन उल्लंघन के मामले भी वापस लिए जाएंगे। ऐसे करीब 10 लाख मामले दर्ज किए गए थे।
तेनकासी में आयोजित एक...
February 20, 2021
इतिहास का सबसे बड़ा व व्यापक किसान आन्दोलन दिन-प्रतिदिन वैश्विक रूप लेता जा रहा है. देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी वर्तमान में कृषि क्षेत्र से जुड़ी हुई है और इनके बेहतरी की बात करके ही देश को सशक्त बनाया जा सकता है. मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई आन्दोलन गले की फांस बन कर रह गया है. दो तरफ़ा ज़िद की इस जंग में देश का किसान पिसता ही जा रहा है. शुरुआत में किसान आन्दोलन...
February 19, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि टूलकिट मामले में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच के बारे में मीडिया में आई कुछ खबरें ‘सनसनीखेज और पूर्वाग्रह से ग्रसित रिपोर्टिंग’ की ओर संकेत करती हैं। अदालत ने इस तरह की सामग्री को इस चरण में हटाने का आदेश देने से इनकार कर दिया लेकिन साथ ही मीडिया प्रतिष्ठानों से कहा कि लीक हुई जांच सामग्री प्रसारित...
February 19, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर दो किशोरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्नाव के पुलिस अधीक्षक से दो हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
पुलिस ने बताया कि दोनों दलित लड़कियों के शवों की पोस्टमार्टम...
February 19, 2021
पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई पर लगे आरोप पर जो कार्रवाई हो रही है (और अन्य बातों से भी) यह मामला सुलझने की बजाय उलझता जा रहा है।
मुख्य न्यायाधीश के अलावा यह मामला कार्यस्थल पर यौनशोषण का है और अगर सुप्रीम कोर्ट में यौनशोषण की शिकायत (और मुख्य न्यायाधीश पर आरोप) का निस्तारण सही तथा संतोषजनक ढंग से नहीं होगा तो कब होगा, किस मामले में होगा। अगर देर हो गई - तो क्यों हुई? क्या यह साजिश का...
February 19, 2021
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व चीफ जस्टिस (CJI) रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में खुद के नोटिस (स्वत: संज्ञान) पर शुरू की गई सुनवाई गुरुवार को बंद कर दी। अदालत ने कहा कि पूर्व जस्टिस एके पटनायक की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर यह केस बंद किया जा रहा है। उन्हें साजिश की जांच करने का काम सौंपा गया था।
कोर्ट ने कहा कि केस को दो साल बीत चुके हैं, ऐसे...
February 19, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की बहाली के लिए हुई परीक्षा में जातिगत प्रश्न पूछे जाने पर सख्त नाराजगी जताई है। अदालत ने दिल्ली पुलिस को दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।
कड़कड़डूमा कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रविंदर बेदी ने दिल्ली पुलिस से मामले में जांच कर हर महीने रिपोर्ट देने...
February 19, 2021
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों से बाहर रहने वालों को डाक मतपत्रों के जरिए मताधिकार देने के अनुरोध वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को केन्द्र सरकार और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कानून एवं न्याय मंत्रालय और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा है।
न्यायमूर्ति बोबडे, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और...
February 18, 2021
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की घटना ने एक बार फिर से सबको शर्मसार कर दिया है। जिले के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में बुधवार रात तीन नाबालिग दलित लड़कियां खेत में दुपट्टे से बंधी पड़ी मिलीं। इनमें दो लड़कियों की मौत हो चुकी थी जबकि तीसरी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। गुजरात के बडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है।
जिग्नेश ने...
February 18, 2021
नई दिल्ली। पत्रकार प्रिया रमानी आपराधिक अवमानना के आरोपों से बरी हो गई हैं। इस फ़ैसले से #MeToo मामले में फँसे पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर को झटका लगा है। उन्होंने रमानी के ख़िलाफ़ यह केस तब दर्ज कराया था जब 2018 में उछले #MeToo अभियान के दौरान उन्होंने अकबर के ख़िलाफ़ सेक्सुअल मिसकंडक्ट के आरोप लगाए थे।
दिल्ली की अदालत ने सुनवाई करते हुए कहा कि महिला को दशकों बाद भी अपनी शिकायत...