मिडिया
July 25, 2019
वाहन कलपुर्जा के अखिल भारतीय संगठन एक्मा ने दावा किया है कि वाहन कलपुर्जा उद्योग में दस लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं। एक्मा (Automotive Component Manufacturers Association of India ) के अध्यक्ष राम वेंकटरमानी ने कहा कि वाहन उद्योग अभूतपूर्व मंदी का सामना कर रहा है। हर श्रेणी में वाहनों की बिक्री पिछले महीनों से भारी दबाव का सामना कर रही है।
उन्होंने कहा कि वाहन कलपुर्जा उद्योग की...
July 25, 2019
अपने भड़काऊ बयानों से मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बागपत में एक कांवड़ शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि अगर मुस्लमान गुर्राते हैं तो उनकी आंखों के खिलाफ भाला का इस्तेमाल करना चाहिए।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक साध्वी प्राची ने कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम अगर गुर्राते हैं तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और...
July 25, 2019
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिराने का मुद्दा उठाया था और कहा था कि ये (भाजपा) हमारे विधायकों को चार्टेड प्लेन से मुंबई लेकर गए। सरकार तोड़ने के लिए दल-बदल की कोशिश की जा रही है और इसके लिए केंद्र सरकार साजिश रच रही है। चौधरी ने कहा था कि यह सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है और इसमें आपकी पार्टी के नेताओं का हाथ है। इसके जवाब में केंद्रीय...
July 23, 2019
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अमेरिका दौरे के दौरान कश्मीर मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप के दिए बयान को लेकर राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर ट्रंप का दावा सही तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के हितों के साथ धोखेबाजी की है।
राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि, 'राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि पीएम मोदी ने उनसे कश्मीर पर भारत और...
July 23, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में एक के बाद एक दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र है जहां एक दलित नाबालिक लड़की का कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कि पिछली 29 मई को तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 साल की एक नाबालिग को मोटरसाइकिल सवार दो युवक बेहोशी की दवा देकर उठा...
July 23, 2019
कल रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मुलाकात के दौरान एक ऐसा बयान दिया कि कूटनीति के विशेषज्ञों की रातों की नींद उड़ गयी।
ट्रम्प ने कल कहा कि दो हफ्ते पहले ( G20 देशो के सम्मेलन में ) मैं मोदी से मिला था, उन्होंने पूछा था कि आप कश्मीर पर मध्यस्थता करना चाहेंगे?। ट्रम्प का अगला वाक्य था। 'मुझे लगता है कि भारत मसला सुलझाना चाहता है और...
July 22, 2019
बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर चर्चा में आए हैं। बेबाकी से अपनी बात रखने वाले एक्टर नसीरुद्दीन शाह हाल ही में मॉब लिंचिंग में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले। रविवार को हुई इस मुलाकात में नसीरुद्दीन शाह ने परिजनों को दिलासा दिया। 'घृणा अपराधों (Hate Crimes) में राज्य की सहभागिता' को लेकर मुंबई के दादर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में नसीरुद्दीन शाह ने कहा...
July 22, 2019
मेरा न्यूज़ रूम आप लोगों से बनता है। बड़ी बड़ी खबरों के बीच आपकी समस्याएं विकराल नज़र आती हैं। इस उम्मीद में लिख रहा हूं ताकि हर किसी की नज़र पड़े और ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसे कवर करें। सरकार तक बातें पहुंचनी चाहिए। इस पब्लिक न्यूज़ रूम में लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। मेरे पास हर समय स्लाट तो नहीं है और न ही संसाधान है। फिर भी यहां लिखना चाहता हूं ताकि सबकि नज़र पड़े। यह मेरी ख़बर नहीं है।...
July 22, 2019
6 मिनट के वीडियो में हिमा दास चार नंबर की लेन पर तैनात हैं। फायर होती है। कैमरा स्टेडियम के मैदान की तरफ से धावकों को दिखाता है। हिमा दास काफी देर तक दौड़ में पांचवें नंबर पर होती हैं। अचानक बहुत दूर से हिमा निकलती हुईं आती दिखती हैं। कमेंटेटर की ज़ुबान पर उनका नाम दौड़ने लगता है। वो उन चारों धावकों के करीब पहुंच जाती हैं जिनसे आगे निकलता है। तभी कैमरा अपना पोज़िशन बदलता है। मैदान के साइड एंगल से...
July 21, 2019
मोदी सरकार का नया निशाना आरटीआई एक्ट है। मोदी सरकार नागरिकों के सूचना के अधिकार को लगभग खत्म सा कर देना चाहती है दरअसल मोदी सरकार ने सदन में सूचना के अधिकार (संशोधन) विधेयक, 2019 को पेश करने का निर्णय ले लिया है यदि यह विधेयक पारित हो जाता है तो केंद्रीय सूचना आयुक्त (सीआईसी), सूचना आयुक्तों और राज्य के मुख्य सूचना आयुक्तों के वेतन और कार्यकाल में बदलाव करने की अनुमति केंद्र को मिल जाएगी।...