मिडिया

August 5, 2019
मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए राजस्थान विधानसभा में लाया गया विधेयक पास हो गया। इसके तहत मॉब लिंचिंग की घटनाओं में पीड़ित की मौत पर दोषी को उम्रकैद और एक से पांच लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।  बता दें कि बीते सप्ताह संसदीय कार्यमंत्री शांति कुमारी धारीवाल ने राजस्थान मॉब लिंचिंग से संरक्षण 2019 विधेयक को सदन में पेश किया था। इस पर चर्रचा करते हुए शांति कुमारी ने...
August 5, 2019
ऑटो सेक्टर में देशभर में लाखों कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई है। वाहनों की बिक्री में लगातार गिरावट के साथ ही वाहन डीलर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं। उद्योग संगठन फेडरेशन ऑफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने दावा किया है कि पिछले तीन माह के दौरान खुदरा विक्रेताओं ने बिक्री में भारी गिरावट के कारण लगभग दो लाख कर्मचारियों की छंटनी की है। उद्योग संगठन फेडरेशन ऑफ...
August 4, 2019
दिल्ली सरकार करीब 100 दलित छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देने की योजना ला रही है। प्रतिभाशाली छात्र जो कला, कृषि, कानून, चिकित्सा और इंजीनियरिंग आदि के क्षेत्र में एमफिल और पीएचडी की पढ़ाई करना चाहते हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।  दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष लाया जाएगा।  उन्होंने कहा कि...
August 3, 2019
भाजपा शासित राज्यों में राम के नाम पर हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गुजरात के गोधरा का है। यहां जय श्रीराम नहीं बोलने पर तीन मुस्लिम युवकों की पिटाई कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोधरा के रहने वाले तीन युवक शुक्रवार को बाइक से घूमने निकले थे। तभी 6 लोगों ने उन्हें बीच रास्ते में रोककर जय श्रीराम बोलने के लिए कहा। तीनों युवकों ने जय श्रीराम बोलने से इनकार किया तो...
August 3, 2019
उन्नाव गैंगरेप के आरोप में भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर के समर्थन में उन्हीं की पार्टी का एक अन्य विधायक उतर पड़े हैं। हरदोई से भाजपा विधायक आशीष सिंह ने कहा कि कुलदीप सेंगर कठिनाइयों से गुजर रहे हैं। वह चाहते हैं कि सेंगर जल्द से जल्द बाहर आएं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।  भाजपा विधायक आशीष सिंह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में ...
August 3, 2019
अर्थव्यवस्था को लेकर तमाम अर्थशास्त्री, कारोबारी और विशेषज्ञ चिंता जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में गोदरेज कंपनी के मालिक आदि गोदरोज ने चिंता जाहिर की थी। इसके अलावा लारसन एंड टुब्रो के प्रमुख एएम ने भी आर्थिक हालत को चुनौतियों भरा बताया था। अब एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने भी स्वीकार किया है कि अर्थव्यवस्था में मंदी चल रही है।  पारेख ने कहा कि मंदी साफ दिख रही है। दीपक पारेख ने कहा...
August 3, 2019
सरकार और पत्रकारों के एक धड़े के बीच तनातनी का माहौल चल रहा है। दरअसल, सरकार पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं देना चाहती। नॉर्थ ब्लॉक में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक के बाद अब उन्हें शायद वित्त मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछने की इजाजत नहीं होगी। शुक्रवार को हुई घटना के बाद तो ऐसा ही लगता है। पत्रकारों को बताया गया कि वित्त मंत्रालय जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने जा रहा है...
August 2, 2019
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष औ वायनाड सांसद राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था में मंदी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा कि श्रीमान प्रधानमंत्री, अर्थव्यवस्था बेपटरी हो गई है और इस अंधेरी सुरंग के छोर से रोशनी की किरण भी नहीं दिख रही है।’ इसी ट्वीट से राहुल गांधी ने आगे कहा है, ‘अगर आपकी अक्षम वित्त मंत्री कह...
August 2, 2019
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एख जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि नोटबंदी से साबित हो चुका है कि देश में नकली मुद्रा (करेंसी) का प्रचलन महज कोरी कल्पना है। इसके बावजूद आरबीआई बार-बार नोट और सिक्कों का आकार और डिजाइन क्यों बदल रहा है।  दरअसल एनएबी (National Association of the blind) की ओर से एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इस पर टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने आरबीआई से पूछा है कि वह...
August 2, 2019
भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इस समय भारी घाटे के दौर से गुजर रही है। बीएसएनएल के 1.98 लाख कर्मचारियों को जुलाई माह की सैलरी नहीं मिली है। बीएसएनल के वेतन का खर्च 750-850 करोड़ रूपये है। प्राइवेट कंपनी एयरटेल अपनी कुल कमाई का मात्र तीन फीसदी ही कर्मचारियों के वेतन पर खर्च करती है जबकि बीएसएनएल अपनी कमाई का 75 फीसदी अपने कर्मचारियों के वेतन पर खर्च करता है।   केंद्र की मोदी...