मिडिया
August 9, 2019
आदरणीय योगी जी,
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश,
मेरे व्हाट्स एप में आपके राज्य के परीक्षार्थियों के हज़ारों मेसेज भर गए हैं। अलग-अलग परीक्षाओं के पीड़ित छात्र मुझे लिखते रहते हैं। मैंने प्राइम टाइम में दिखाया। आज आने वाले अनगिनत मेसेज में एक खुदकुशी की तस्वीर है। चुनाव के बाद तीन-चार ऐसी तस्वीरें आ चुकी हैं। ज़ाहिर है अपने साथियों की आत्महत्या से ये लोग आहत हैं। फिलहाल 69,000 सहायक...
August 9, 2019
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने फिर बड़ा ऐलान किया है कि प्रदेश में जिन आदिवासियों ने साहूकारों से कर्ज लिया वह माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी औपचारिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। ये प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू की जाएगी।
सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि कमलनाथ इससे पहले भी तब मीडिया की...
August 9, 2019
चुनाव आयोग, ईवीएम और वीवीपैट को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम की पहले फर्स्ट लेवल की जांच कर रहा है। लेकिन इसके लिए जांच की टीम में उन शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियरों को रखा गया है जिन्हें कम से कम एक साल का अनुभव है।
HuffPost की एक रिपोर्ट के दावा किया है कि इन इंजीनियरों ने बताया कि उन्हें...
August 9, 2019
जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद-370 के तहत मिलने वाले स्पेशल स्टेटस को खत्म करने के पीछे क्या सरकार की दलीलों में कोई तर्क है, दुनिया के सबसे ज्यादा सैन्यीकृत क्षेत्र में रहने वाले कश्मीरियों के लिए इस कर्फ्यू और ब्लैकआउट का मतलब क्या है? क्या भारत ने इस कार्रवाई से अपनी नैतिकता की जमीन खो दी है? इस अहम मुद्दे पर बात कर रही हैं तीस्ता सीतलवाड़..देखें वीडियो-
August 8, 2019
राष्ट्र की मुख्यधारा में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की विधिवत स्थापना संयोग से उसी दौर में हो रही है, जब देश में राष्ट्र और राष्ट्रवाद को लेकर एक तीखी बहस चली है. एक ओर सभी राजनीतिक दल उन्हें अपना आदर्श जताना चाह रहे हैं, दूसरी ओर राष्ट्रवाद को लेकर बहस देश के विश्वविद्यालयों से शुरू होकर, जीवन के विविध क्षेत्रों में व्याप्त हो गयी है और चाहे-अनचाहे हम सब इसके हिस्सेदार बन गये हैं.
यह...
August 8, 2019
जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले प्रावधान अनुच्छेद-370 को हटाये जाने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है। चिदंबरम ने सरकार से सवाल किया कि ''सख्त राष्ट्रवाद" ने दुनिया में किसी संघर्ष का हल किया है। केंद्र ने जम्मू और कश्मीर को संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जे को खत्म कर दिया है और इसे दो केंद्र शासित...
August 8, 2019
मेरे व्हाट्स एप के इनबॉक्स में बधाइयों के मेसेज के बीच नौकरियों के मेसेज आने लगे हैं। मैं फिर से उन मेसेज में लोकतंत्र में ख़त्म होती संख्या के महत्व को देखता जा रहा हूं। मेसेज भेजने वाला अपनी नौकरी की समस्या के साथ हज़ारों या लाखों की संख्या को ज़रूर जोड़ता है। मैं यही सोचता हूं कि जब उनके पीछे इतनी संख्या है तो फिर उनकी बात क्यों नहीं सुनी जा रही है। क्यों वे इतने परेशान है और महीनों बाद भी...
August 6, 2019
कश्मीर ताले में बंद है। कश्मीर की कोई ख़बर नहीं है। शेष भारत में कश्मीर को लेकर जश्न है। शेष भारत को कश्मीर की ख़बर से मतलब नहीं है। एक का दरवाज़ा बंद कर दिया गया है। एक ने दरवाज़ा बंद कर लिया है।
जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन विधेयक पेश होता है। ज़ाहिर है यह महत्वपूर्ण है और ऐतिहासिक भी।राज्यसभा में पेश होता है और विचार के लिए वक्त भी नहीं दिया जाता है। जैसे कश्मीर बंद है वैसे संसद...
August 5, 2019
हरियाणा के सोनीपत में एक बार फिर जातिवाद ने किसी बेटी की जान ले ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार चार बजे दहिसरा गांव में एक पिता ने 19 वर्षीय बेटी की कपड़े से मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पिता ने शव का यमुना तट पर अंतिम संस्कार कर अस्थियां भी नदी में प्रवाहित कर दी।
गांव के युवक की सूचना पर कुंडली थाने की पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंच कर कुछ अधजली अस्थियां...
August 5, 2019
अनुच्छेद 370 और 35 ए पर हुए फैसले के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को नजरबंद करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम और शशि थरूर ने सरकार की इस कार्रवाई का विरोध किया। शशि थरूर ने सवाल हुए कहा कि आखिर मुख्यधारा के नेताओं को आधी रात को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि अभी संसद का...