मिडिया
August 13, 2019
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह असंवैधानिक है। कश्मीर मामले में प्रियंका गांधी का यह पहला बयान है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है, वह संविधान का उल्लंघन है और इस फैसले से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
प्रियंका गांधी ने कहा, 'जिस तरीके से यह किया गया वह...
August 13, 2019
घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट बीते नौ महीनों से लगातार जारी है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बीते महीने भी घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में करीब 31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल जुलाई में देश में दो लाख 90 हजार 931 घरेलू यात्री वाहन इकाइयों की बिक्री हुई थी। इस साल यह आंकड़ा गिर कर दो लाख 790 तक आ गया।
मंगलवार को सोसायटी ऑफ इंडियन...
August 13, 2019
2017 की परीक्षा है। 2019 अगस्त तक परिणाम सामने नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामला गया। अदालत ने पिछले अगस्त में रिज़ल्ट पर रोक लगा दी थी, इस साल मई में रोक हट गई। मई से अगस्त आ गया, मगर रिज़ल्ट नहीं आ रहा है। ज़ाहिर है छात्र परेशान होंगे। ये लोग भी सिर्फ अपने रिज़ल्ट के आने से मतलब रखते हैं, इन्हें इस बात से मतलब नहीं कि दूसरी परीक्षाओं के भी छात्र परेशान हैं।
टिपिकल आदत है कि मेरा हो जाए...
August 12, 2019
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ईद के मौके पर 125 कश्मीरी छात्रों के लिए दोपहर के भोज (लंच) का आयोजन किया। ये छात्र राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ते हैं। वे घाटी में अपने परिवारों के पास नहीं जा सके, ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा भोज पर आमंत्रण उनके लिए अचरज भरा रहा। मुख्यमंत्री ने भरोसा जाहिर करते हुए कहा कि कश्मीर में हालात जल्द सुधरेंगे। अमरिंदर सिंह ने युवाओं को त्योहार की बधाई दी...
August 12, 2019
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के लिए भाजपा की आलोचना की और कहा कि यदि जम्मू-कश्मीर हिंदू बहुल राज्य होता तो भाजपा इस राज्य का विशेष दर्जा ‘‘नहीं छीनती।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपनी ताकत से अनुच्छेद को समाप्त किया।
चिदंबरम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अस्थिर है और अंतरराष्ट्रीय...
August 12, 2019
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने का मुद्दा इन दिनों चर्चाओं में है, वहीं इस बीच खबर है कि रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता और मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडे को घर में नजरबंद कर दिया गया।
अंग्रेजी समाचार पत्र द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप ने कहा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने और घाटी में जारी बंदी के...
August 11, 2019
जम्मू-कश्मीर से हाल ही में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से सरकार और विपक्ष के बीच बयानों का दौर जारी है। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने इस पर विवादित बयान दे डाला है। अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू 'क्रिमिनल' थे।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान...
August 11, 2019
देश के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक बार फिर नया बेतुका बयान दे डाला है। आईआईटी बॉम्बे के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चरक ऋषि ने अणु और परमाणु की खोज की और उन्होंने ही इस विचार को आगे बढ़ाया।
निशंक ने कहा कि हमने ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में हमेशा दुनिया का नेतृत्व किया है। हमारे वैज्ञानिक आर्यभट्ट ने दुनिया को शून्य दिया।...
August 10, 2019
दिल्ली नांगलोई विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक मनोज शौकीन के खिलाफ अपनी बहू के साथ रेप और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि उसके ससुर ने बीते 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात बंदूक की नोंक पर उनके साथ रेप किया था।
पीड़िता के मुताबिक 31 दिसंबर 2018 की शाम वह अपने पति, भाई और एक अन्य चचेरे भाई के साथ...
August 10, 2019
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद की स्थिति को लेकर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने गहरी चिंता जाहिर की है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने हालिया परिस्थितियों के मद्देनजर कश्मीर में मीडिया की आजादी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की कटौती की आलोचना की है।
कश्मीर में बंद को लेकर एडिटर्स गिल्ड ने एक पत्र जारी करते हुए लिखा कि वाइब्रेंट स्थानीय मीडिया जमीनी हालात के आंख और कान होते हैं। बाहर से आए...