दलित
January 4, 2019
भीम आर्मी ने देशभर से दलित छात्र-छात्राओं को संगठन में जोड़ने के लिए अभियान शुरु कर दिया है। इसके लिए संगठन की छात्र शाखा को भीम आर्मी स्टुडेंट फेडरेशन का नाम दिया गया है। इसके लिए अभियान शुरु किया गया है।
भीम आर्मी का कहना है कि वह एक सामाजिक संगठन है, ऐसे में इससे युवाओं को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्टूडेंट फेडरेशन का गठन किया है।...
January 2, 2019
भाजपा 6 जनवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में समरसता खिचड़ी पकाने वाली है। ‘समरसता’ संघ दर्शन का प्रिय शब्द है। समानता शब्द से उन्हें परहेज़ है। समरसता - यानी भारतीय वर्णाश्रम व्यवस्था को बनाए रखते हुए, उसमें से अस्पृश्यता जैसे कुछ आयाम निकालकर उसे सर्व स्वीकार्य बनाना। यह कुछ कुछ पूँजीवाद के ‘ग्लोबलाइज़ेशन विथ ए ह्यूमन फ़ेस’ जैसी कोशिश है।
यानी सरल शब्दों में कहें तो...
आम चुनाव से पहले डैमेज कंट्रोल, दलितों के घर से दाल-चावल इकट्ठा कर 3,000 किलोग्राम खिचड़ी पकाएगी BJP
January 2, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भारतीय जनता पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है. दलितों को रिझाने के लिए भाजपा ने अनोखा तरीका अपनाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा दलित समुदाय से जुड़ाव को मजबूत करने के लिए रविवार को दिल्ली में अपनी रैली में तीन लाख दलित परिवारों से जुटाए गए चावल- दाल से 3,000 किलोग्राम खिचड़ी पकाएगी. रामलीला मैदान में होने वाली भीम महासंगम रैली को...
January 1, 2019
पुणे। भीम आर्मी प्रमुख को भीमा कोरेगांव जाने की इजाजत मिल गई है। इसके बाद वे भीमा कोरेगांव की तरफ निकले तो उनके पीछे कई किमी का काफिला बताया जा रहा है। इससे पहले चंद्रशेखर आजाद को भीमा कोरेगांव में जनसभा करने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी थी।
भीमा कोरेगांव जाने की इजाजत मिलने के बाद चंद्रशेखऱ आजाद ने ट्वीट किया है, 'सभी साथियों को शौर्य दिवस की बधाई.. अभी थोड़ी देर में पुणे से भीमा...
January 1, 2019
प्रत्येक साल 1 जनवरी को पुणे के भीमा कोरेगांव में शौर्य दिवस मनाया जाता है. जिसके लिए बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग इकठ्ठा होकर यौद्धाओं को श्रद्धांजलि देते हैं. इस बार भीमा कोरेगांव संग्राम की 201वीं बरसी है. इलाके में तनाव के बावजूद दलित समुदाय के लोग इकट्ठा हो रहे हैं.
बता दें कि पिछले साल (2018) इसी दिन दो समुदाय के बीच हिंसा हुई थी...
December 31, 2018
पुणे। भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद को बॉम्बे हाई कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। पुणे में रैली करने की चंद्रशेखर आजाद की अपील पर हाई कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी है। इससे पहले चंद्रशेखर को मुंबई में भी रैली करने की अनुमति नहीं मिल पाई थी। उन्होंने पुणे में रैली करने की अनुमति देने के लिए हाई कोर्ट में अपील की थी जहां उन्हें निराशा हाथ लगी।
चंद्रशेखर की इस अपील पर हाई...
December 29, 2018
मुंबई। शुक्रवार आधी रात चले तमाशे के बीच भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को अभी होटल के कमरे में नजरबंद रखा गया है। कल महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें चैत्य भूमि से हिरासत में ले लिया था। आज उनकी मुंबई में जनसभा थी लेकिन होटल के कमरे में ही नजरबंद रखा गया है। भीम आर्मी ने चंद्रशेखर आजाद के हवाले से फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा है,
''अघोषित इमरजेंसी की एक बड़ी...
December 28, 2018
मुंबई। 29 दिसंबर को मुंबई और 1 जनवरी को भीमा कोरेगांव में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की जनसभाएं निर्धारित थीं। महाराष्ट्र पुलिस ने इससे पहले ही चंद्रशेखर आजाद को मलाड के होटल मसूरी में डिटेन कर लिया था। इस मामले को लेकर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर ने सरकार पर निशाना साधा है।
प्रकाश अंबेडकर ने अकोला में कहा कि सरकार ही टेंशन बढ़ा रही है। भीमा कोरेगांव जा रहे...
December 28, 2018
मुंबई। 29 दिसंबर को मुंबई और 1 जनवरी को भीमा कोरेगांव में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की जनसभाएं निर्धारित थीं। महाराष्ट्र पुलिस ने इससे पहले ही चंद्रशेखर आजाद को मलाड के होटल मसूरी में डिटेन कर लिया था। इसके बाद उन्हें चैत्यभूमि से गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है। इसके बाद अब खबर है कि उन्हें रिहा कर दिया गया है।
चंद्रशेखर आजाद ने खुद ट्वीट कर अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी...
December 28, 2018
मुंबई। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को महाराष्ट्र में सभा से पहले पुलिस ने होटल में डिटेन कर लिया है। इस दौरान उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि मुझे मनाली होटल में बंदी बना लिया गया है। मैं पहली बार बाबासाहेब अंबेडकर की इस भूमि पर आया हूं। मैं उन्हें अपना सम्मान देना चाहता था। मैं जानना चाहता हूं कि किस अधिनियम के तहत मुझे हिरासत में लिया गया है। मैं महाराष्ट्र सरकार से पूछता हूं। पुलिस...