दलित
May 25, 2019
वडोदराः गुजरात के वडोदरा जिले के पाद्रा तालुका में स्थित महुवड गांव में एक फेसबुक पोस्ट को लेकर कथित तौर पर उच्च जाति के 200 से 300 लोगों की भीड़ द्वारा एक दलित दंपति के घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। दलित युवक ने फेसबुक पोस्ट में कथित तौर पर लिखा था कि सरकार दलितों के शादी समारोह के लिए गांव के मंदिर का इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं देती।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस...
May 23, 2019
गुजरात। देश के संविधान में भले ही ‘सर्व-धर्म सम्भाव’ का उल्लेख हो। लेकिन आज भी समाज में पिछड़ी जाति के लोगों को खुलेआम खुशियां मनाने की छूट नहीं है। गुजरात के मेहसाणा जिले में शादी में घोड़ी लाने पर गांव के सवर्णों ने दलित समुदाय का बहिष्कार कर दिया। इस भेदभाव का दलित समाज ने एकजुट होकर मुंह-तोड़ जवाब दिया। साथ ही पुलिस के सहयोग से घोड़ी पर पूरे उत्साह के साथ बारात निकालने में सफल रहे।...
May 21, 2019
गुजरात की सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान स्वीकार किया है कि सूबे में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के खिलाफ आपराधिक मामले बढ़े हैं। गुजरात सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंंत्री ईश्वर परमार ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि गुजरात में 2013 से 2017 के दौरान दलितों के खिलाफ 32% और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के खिलाफ क्राइम 55% बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि 2013 से 2017 तक एससी और एसटी...
May 19, 2019
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के दौरान उत्तर प्रदेश के चंदौली में वोट न देने के बदले नोट बांटने का मामला सामने आया है। चंदौली लोकसभा के ताराजीवनपुर गांव में दलित बस्ती के लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है कि उन्हें वोट ना डालने के लिए पैसे दिए गए और जबरदस्ती उनकी अंगुली पर मतदान के दौरान इस्तेमाल होने वाली स्याही लगायी गयी।
दलितों ने कहा कि उन्हें 500-500 रुपये दिए गए और...
May 14, 2019
भारत का संविधान लागू हुए 69 साल हो चुके हैं। संविधान में सभी जाति/वर्गों को समानता के अवसर प्रदान करने की बात कही गई है। साथ ही सभी धर्मों का आदर करने की बात भी संविधान कहता है। इसके बावजूद भारत में सदियों से चली आ रही जातिवादी रूढ़ता अभी भी बहुतायत में नजर आती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती हिकारत के साथ एक जाति के लोगों को उनकी औकात बताती नजर आ रही है।...
May 13, 2019
अहमदाबाद: हाल ही में राजस्थान में दलित महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले पर मायावती ने राज्य की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मायावती के इस बयान को एक जनसभा के दौरान भुनाते नजर आए। लेकिन उनके गृहराज्य में भी दलितों की हालत बदतर है।
गुजरात के अरवल्ली जिले में एक दलित की बारात रोकने के मामले सामने आया है। खुद को ऊंची जाति बताने वाले लोगों ने...
May 11, 2019
कुछ वर्ष पूर्व मेरी शैलेंद्र महतो से लंबी बातचीत हुई थी. उनका कहना था कि विस्थापन के संदर्भ में हमेशा आदिवासियों की चर्चा की जाती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि कुड़मी समुदाय भी कल कारखानों की स्थापना से उतना ही विस्थापित हुआ जितना की आदिवासी. आदिवासी सूची से बाहर होने के बाद उसके जमीन का अधिग्रहण भी आदिवासियों की तुलना में ज्यादा आसान था और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के लिए उसने भी भारी मूल्य चुकाये...
May 11, 2019
महाराष्ट्र के ठाणे से तीन मजदूरों की मौत से जुड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। खबरों के अनुसार 8 मजदूर सीवेज टैंक की सफाई करने उतरे थे। जिसमें से जहरीली गैस के रिसाव के कारण 3 मजदूरों की मौत हो गई है। मृत मजदूरों के शवों को पुलिस को सौप दिया गया है।
घटना ठाणे की एक सोसायटी की है जहां सीवेज टैंक की सफाई के लिए 8 मजदूर उतरे थे। तभी अचानक जहरीली गैस के रिसाव से मजदूरों की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद...
May 10, 2019
वाराणसी: नवंबर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को एक एक गांव गोद लेकर विकास करने के लिए आह्वान किया था और उन्होंने खुद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जयापुर गांव को गोद लेकर विकास करने का वादा किया था। लेकिन इन 5 वर्षों में जयापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्यों की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
दरअसल, वाराणसी से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर...
May 10, 2019
वाराणसी। बनारस के पांडेयपुर इलाके में 1 मार्च को सीवर में सफाई के लिए उतरे दो मज़दूरों के मौत के मामले में हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। पीपुल्स विजिलेंस कमेटी फॉर हयूमन राईट की जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति आरआर अग्रवाल की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। इस खण्डपीठ ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था पर समय पर जवाब न देने पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए अंतिम दो सप्ताह का समय दिया है...