संस्कृति
January 26, 2019
बधाई इस गणतंत्र दिवस की देशवासियों के नाम
उस रिक्शा वाले के नाम जो हर रोज़ पुलिस की गालियाँ और डंडे खाते हुए सोचता है कि देश आज़ाद है तो मेहनत की दो रोटी कमाने की आज़ादी उसे क्यों नहीं ?
उस विधवा माँ के नाम जो इस यकीन से अपने बच्चे को स्कूल भेजती है कि एक दिन पढ़-लिख कर अपना भाग्य संवारेगा मगर शिक्षा का बदतरीन स्तर उसे कुछ भी नहीं देता और एक दिन नाउम्मीदी की हताशा उसे अपनी जान लेने...
January 26, 2019
गंगा को बचाने के लिए इस दशक में चार साधू- स्वामी निगमानंद, स्वामी गोकुलानंद, बाबा नागनाथ, स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद- शहीद हो चुके हैं, एक संत गोपाल दास अनशन करते हुए लापता हो गए व 26 वर्षीय केरल निवासी ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के अनशन के सौ दिन पूरे हो रहे हैं। केन्द्र सरकार ने गंगा के मुद्दे पर संघर्षरत इन साधुओं को नजरअंदाज करने की रणनीति अपनाई हुई है।
35 वर्षीय स्वामी निगमानंद 2011 में गंगा...
January 11, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में भाजपा के नेताओं को ना लोगों की भावनाएं नजर आ रही हैं ना ही कानून का खौफ। ताजा मामला हरदोई जिले के एक मंदिर का है। यहां आयोजित एक कार्यक्र में बीजेपी के नेता ने लंच पैकेट के साथ शराब की बोतलें भी बंटवा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को इस...
January 10, 2019
केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का मामला अभी गरमाया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कथित हिंदुत्व के पहरोकार कुछ संगठन महिलाओं के प्रवेश को वर्जित मान रहे हैं। इस बीच वर्जित उम्र सीमा की तीन महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश कर लिया है। इसे लेकर खासतौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खासा नाराज है और वहां हिंसा कर रहा है। ऐसे में 200 से अधिक महिला कार्यकर्ता, दलित कार्यकर्ता,...
January 7, 2019
नई दिल्ली। दो वैज्ञानिकों द्वारा जालंधर स्थित इंडियन साइंस कांग्रेस (आईएससी) में किए गए तर्कहीन दावों की कई भारतीय संस्थानों के प्रख्यात वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं ने आलोचना की है। इस मामले पर रविवार को भी कुछ वैज्ञानिक और खोजकर्ताओं ने बंगलूरू में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि प्रदर्शन का तरीका बेहद शांत था।
इस मामले पर ब्रेकथ्रो साइंस सोसाइटी (बीएसएस)...
January 4, 2019
हैदराबाद। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने बड़ा चुनावी दांव खेला है। सूत्रों की मानें तो आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) सरकार ने राज्य में बेरोजगार ब्राह्मण युवाओं को स्विफ्ट डिजायर कार देने का फैसला लिया है।
ये कारें स्वरोजगार प्रोग्राम के तहत बेरोजगार युवाओं को दिए जाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि ये कारें अभी ब्राह्मण समुदाय के...
December 27, 2018
इलाहाबाद। कुंभ मेले में ठण्ड से एक सफाईकर्मी की मौत के बाद एक और सफाईकर्मी को पीट कर हाथ तोड़ देने की घटना सामने आई है। उसका अपराध बस इतना था कि एक साधु की बाल्टी उससे छू गई थी।
सफाईकर्मी मातादीन
बुधवार को एक सफाईकर्मी मातादीन (उम्र -55 वर्ष ,ग्राम -चुरयारी, थाना -गोहरिया, जिला -छतरपुर, मध्यप्रदेश) से एक साधु की बाल्टी छू गयी। इससे नाराज साधु ने मातादीन को इतना मारा कि मातादीन का दाहिना हाथ...
December 20, 2018
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए चल रहे निर्माण कार्य के दौरान निकले सैंकड़ों शिवलिंग को नाले किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। कथित तौर पर खुदाई के बाद इन शिवलिंगों को नाले किनारे फेंक दिया गया था।
काशी कोरीडोर के नाम पर बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर के इर्द-गिर्द चल रही तोड़फोड़ में जितनी भी मूर्तियां, शिवलिंग और विग्रह पाए जा रहे थे उनके बारे...
December 15, 2018
नई दिल्ली। 24 जून, 2018 से गंगा-हिमालयी बेसिन के संरक्षण और निरमल गंगा के लिए भूख हड़ताल पर बैठे संत गोपालदास के एम्स से गायब हो जाने पर हर कोई आश्चर्यचकित है। गोपाल दास 4 दिसंबर से दिल्ली के एम्स से गायब हैं तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। पिछले 171 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे संत गोपाल दास से सरकार ने बात करना मुनासिब नहीं समझा। बल्कि, कई बार उनका उपवास तुड़वाने के प्रयास किए गए...
December 14, 2018
एटा। उत्तर प्रदेश में दलितों की बारात भी सवर्णों की आंख की किरकिरी बनी हुई है। ताजा मामला एटा से आया है जहां सवर्णों ने हाथरस से आई दलित की बारात में जमकर हुड़दंग काटा। मारपीट की। जब तक लोग इसे शांत करा पाते, दोनों ओर से तीन लोग घायल हो चुके थे। दलित पक्ष ने गांव के ही लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं सवर्ण पक्ष ने भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में एहतियातन...