संस्कृति
March 9, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब वाराणसी में ‘विश्वनाथ धाम’ का उद्घाटन कर रहे थे, उस समय आसपास रहने वाले सैकड़ों दलितों को उनके घरों में कड़ी सुरक्षा में कैद कर दिया गया था। इन लोगों को उम्मीद थी कि जब प्रधानमंत्री आएंगे तो वे उनकी शिकायतें सुनेंगे, लेकिन उन्हें उनकी अपने ही गली-मुहल्लों तक में निकलने की इजाजत नहीं दी गई। इन्हें उम्मीद थी कि मोदी उनके सांसद हैं और उनके साथ बीते महीनों के...
March 2, 2019
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वनटांगिया ग्राम महबूबनगर को राजस्व ग्राम की श्रेणी में परिवर्तित करने के लिए जिलाधिकारी शम्भू कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान बताया गया कि 247 दावों में से 144 दावेदार वन अधिकार कानून के तहत मालिकना हक प्राप्त करने के योग्य पाये गये हैं। ग्रामीणों को मालिकाना हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ...
February 26, 2019
सुबह के आठ बजे होंगे। दिसम्बर की कड़ाके की ठण्ड और उस पर सुबह-सुबह गाँव से निकलने की मज़बूरी! अम्मा का सख़्त आदेश था, यहां घर की पूजा वो करेगी लेकिन गाँव की पूजा में मुझको जाना होगा, कुल देवता की पूजा है, बड़ा बेटा ही भोग चढ़ायेगा! मैं आँगन में खड़ी मोटर साईकल पर बैठा, शीत लहर से बचने की जुगत में मफलर से सिर और कान बांध कर निकलने की हिम्मत जुटा रहा था कि अम्मा घर से निकल आयी!
"अरे सुन!...
February 26, 2019
नई दिल्ली। अयोध्या जमीन विवाद पर सुनवाई संविधान पीठ ने 6 हफ्ते के लिए टाल दी है। पीठ ने विवाद पर अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि ट्रांसलेशन पर सहमति बनाई जा सके, इसके लिए सुनवाई अगले 6 हफ्ते तक के लिए टाली जा रही है। कोर्ट ने इस मामले में एक और अहम टिप्पणी करते हुए मध्यस्थता के प्रयास पर जोर दिया। कोर्ट ने कहा कि अगले मंगलवार को बेंच इस पर फैसला लेगी कि अदालत का समय बचाने के लिए मामले को कोर्ट की...
February 23, 2019
उन आंखों के चारों तरफ थोड़े गड्ढे बन गए हैं। हड्डियों के उभार और साफ हो गए हैं। कैसा होता है ना भूख के साथ जिंदा रहना या कहो तो भूख को जिंदा रखना। और जब आपके सामने सिर्फ एक बंद दीवार हो, इस्पात की दीवार जिसने खुलने से पूरी तरह इनकार नहीं किया मगर सुई की बराबर भी छेद नहीं रखा।
हां मैं बात कर रहा हूं 26 साल की एक गहरे, साँवले घुंघराले बालों वाले युवक की जो अब संत बन गया है। वह देश की गंगा...
February 20, 2019
नई दिल्ली। मंगलवार को हिंदी साहित्य में सन्नाटा छा गया। देश के बड़े नाम यानि नायाब आलोचक, साहित्यकार तथा कवि डॉ. नामवर सिंह का निधन हो गया है। 19 फरवरी की रात 11:40 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले दो तीन दिनों से उनके सारे अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। बस केवल साँस आ जा रही थी। नामवर सिंह का जाना हिंदी साहित्य के लिए अपूर्णीय क्षति है। हिंदी साहित्य के बड़े आलोचकों में आचार्य...
February 6, 2019
नई दिल्ली: प्रयागराज के कुम्भ क्षेत्र में युवा संत आत्मबोधानंद के उपवास को लेकर, उनके स्वास्थ्य और उनकी मांग दोनों के प्रति गंगा स्नान करने आए लोगों में चेतना और चिंता बढ़ी है। सिर्फ सामाजिक कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम नागरिक भी संत आत्मबोधानंद जी की मांग को समझ रहे हैं। इस मुद्दे पर लोग अलग-अलग जगह से प्रधानमंत्री को पत्र भेज रहे हैं और उनसे मांग कर रहे हैं कि वे इस युवा संत से बात करें, जिसके...
February 2, 2019
नई दिल्ली. जीवनदायनी गंगा की निर्मलता और अविरलता को लेकर मातृ सदन हरिद्वार के 26 वर्षीय युवा संत स्वामी आत्मबोधानंद के अनशन को आज 103 दिन हो चुके हैं लेकिन सरकार की चुप्पी पर सभी हैरान हैं। स्वामी आत्मबोधानंद के अनशन पर सरकार की चुप्पी से देशभर के सामाजिक कार्यकर्ताओं में प्रतिरोध बढ़ता जा रहा है। सरकार का ध्यान खींचने के लिए 'फ्री गंगा' के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर...
February 1, 2019
गंगा के प्रति हिंदु धर्म की अटूट आस्था है और हिंदुत्व बीजेपी का एजेंडा है, लेकिन कुछ संत गंगा की निर्मलता बरकरार लगाने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं और सरकार मौन है। प्रोफेसर जीडी अग्रवाल 111 दिनों तक अनशन कर मौत को गले लगा चुके हैं लेकिन खुद को मां गंगा का सुपुत्र कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तंद्रा नहीं टूटी। अब नागरिक कार्यकर्ताओं और द नेशनल अलायंस ऑफ़ पीपुल्स मूवमेंट (NAPM) ने...
January 30, 2019
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम, 'चलो, एकत्र हों ' में लेखिका नयनतारा सहगल ने अपने चिर-परिचित और सुलझे हुए अंदाज़ में कई समकालीन मुद्दों पर दिल की बात रखी। उन्होंने सवाल पूछा कि जब हिंदुस्तान में खुलेआम, सड़कों पर लोगों को सिर्फ इसलिए पीट-पीट कर मार डाला जा रहा था क्योंकि वे मुसलमान थे, ऐसे में नसीरुद्दीन शाह ने अपने बच्चों की हिफाज़त की चिंता जताई तो, पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री चुप-चाप...