संस्कृति
June 13, 2019
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के पास बने कारमाइकल लाइब्रेरी भवन गिराने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। इस प्रांगण में मौजूद दुकानों के दुकानदारों को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से सोमवार तक जवाब मांगा है।
बता दें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बने कारमाइकल...
June 12, 2019
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में विगत कुछ वर्ष पहले हुए एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास व निर्मम हत्या के खिलाफ आवाज उठाने व न्याय के लिए संघर्ष करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह को उस घटना ने इतना झकझोर दिया। जिसके बाद उन्होंने समाज में हो रहे नारियों के शारीरिक व मानसिक शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने की सोची। मनोज सिंह ने इसपर अध्ययन किया और पाया कि समाज में ऐसा क्या बदलाव हो कि ऐसी जघन्य...
June 8, 2019
अयोध्या। सांप्रदायिक सद्भाव लोकतंत्र की खूबसूरती है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में कुछ ताकतें नफरत फैलाने का काम करती हैं तो कुछ इन्हें सद्भाव के जरिए मुंहतोड़ जवाब देती हैं। 20 मई, 2019 को अयोध्या के सरयू कुंज, वशिष्ठ कुण्ड स्थित राम जानकी मंदिर में महंत आचार्य युगल किशोर शरण शास्त्री ने रोजा इफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया था। अब वे ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
आचार्य...
May 25, 2019
वडोदराः गुजरात के वडोदरा जिले के पाद्रा तालुका में स्थित महुवड गांव में एक फेसबुक पोस्ट को लेकर कथित तौर पर उच्च जाति के 200 से 300 लोगों की भीड़ द्वारा एक दलित दंपति के घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। दलित युवक ने फेसबुक पोस्ट में कथित तौर पर लिखा था कि सरकार दलितों के शादी समारोह के लिए गांव के मंदिर का इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं देती।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस...
May 24, 2019
First published on: May 14, 2019
बनारस सांझी संस्कृति का शहर है। इसकी खासियत यह है कि यहां हिंदू मुसलमान एक दूसरे के धर्म का सम्मान आज भी करते हैं। वरिष्ठ पत्रकार तीस्ता सीतलवाड़ ने यहां के प्राचीन संकटमोचन मंदिर के महंत बिशंभरनाथ मिश्र से बातचीत की और उनसे जाना कि यहां सभी धर्मों को किस तरह से जाना जाता है। बिशंभरनाथ मिश्र बताते हैं कि बनारस सदियों से एक दूसरे के धर्म को पूरा सम्मान देता रहा...
May 24, 2019
First Published on: May 16, 2019
बनारस में अंतिम चरण में मतदान होना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, वे पहले भी यहां से भारी बहुमत से जीते थे। ऐसे में सभी की नजरें वाराणसी पर लगी हुई हैं। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार व मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने शहर मुफ्ती मौलाना कादरी से बनारस की आबोहवा और जनता के रुख पर बात की। इस पर शहर मुफ्ती ने चिंता जताई कि वर्तमान...
May 23, 2019
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भले ही समलैंगिक संबंधों को जायज करार कर दिया है। परंतु समाज में आज भी इस प्रकार के संबंध को सम्मान देना तो दूर, स्वीकारा तक नहीं जा रहा है। फिर कोई आम इंसान हो या एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता दुती चंद हों। दुती चंद ने खुलासा किया कि अपने गृहनगर की एक लड़की के रूप में उन्हें अपना जीवनसाथी मिल गया है।
दुती चंद ओडिशा के चाका गोपालपुर गांव की रहने वाली हैं और...
May 21, 2019
अयोध्या। अयोध्या में विवादित राम जन्म भूमि के क्लेश के बीच रमजान के पवित्र महीने में हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रमाण पेश किया गया। विवादित स्थल के पास ही स्थित सरयू कुंज मंदिर में रोजा इफ्तार पार्टी कराई गई। सभी धर्म के लोगों ने इस इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया।
खबरों के अनुसार श्री सीता राम मंदिर के परिसर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ साधु-संत और सिख समाज के लोगों ने भी इफ्तार पार्टी...
May 10, 2019
आज दुनिया में लगभग सभी तरफ धर्म-जात के नाम पर सांप्रदायिक हिंसा हो रही है। ऐसे में एक ईसाई धर्म के व्यक्ति ने अपने मुस्लिम कर्मचारियों के लिए मस्जिद बनवाने की खबर देकर अंगारे पर फूल गिरने का काम किया है। यूएई में एक भारतीय ईसाई ने मस्जिद बनवाकर रमजान के पावन महीने में करीब 800 कर्मियों को इफ्तार करा कर साबित कर दिया है कि मानवता का धर्म ही सभी धर्मों से ऊंचा है।
फुजैरा में मुस्लिम कर्मियों के...
May 10, 2019
नई दिल्ली. राम जन्म भूमि के विवादित मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता कमेटी को कार्यवाही पूरी करने के लिए 15 अगस्त तक का समय दे दिया है। सीजेआई रंजन गोगोई सहित पांच न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष यह सुनवाई हुई है। मध्यस्थता कमेटी को मामला सौपने के बाद यह सुप्रीम कोर्ट में पहली सुनवाई थी।
सीजेआई रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, डीवाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस. अब्दुल नजीर की पीठ ने आज मामले की...