सांप्रदायिक संगठन
November 26, 2018
जावेद अख्तर ने एक न्यूज चैनल की एंकर से ठीक पूछा था--"इस मुद्दे को कितनी बार चलाया था आपने? टीआरपी मिली थी या नहीं??" लेकिन अब मामला टीआरपी से कहीं आगे निकल चुका है। ऐसा लग रहा है कि न्यूज़ चैनलों के मालिक और एडिटर-पत्रकार ही अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए पार्टी बन गए हैं। सवाल पूछा जा रहा है कि संसद (देश की) नहीं तो धर्म संसद बनाएगा अयोध्या में राम मंदिर??!! भगवान कब तक टेंट में रहेंगे...
November 25, 2018
अयोध्या। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सुप्रीम कोर्ट को ठेंगा दिखाते हुए अयोध्या में हिंदुत्ववादी संगठनों की धर्म संसद चल रही है. अयोध्या में आज जहां विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस और शिवसेना की धर्म संसद हो रही है वहीं शहर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग इस धर्मसंसद को लेकर आशंकित हैं.
ताजा खबर यह है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले के मुस्लिम पक्षकार...
November 24, 2018
सुप्रीम कोर्ट को ताक पर रखकर दक्षिणपंथी संगठन लोकसभा चुनाव 2019 से पहले देश को दंगों की आग में झोंकने की तैयारी में जुट गए हैं. राम मंदिर के निर्माण को लेकर रविवार को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शिवसेना समेत कई दक्षिणपंथी संगठन धर्मसभा में शामिल हो रहे हैं. वहीं अयोध्या की आग की आंच अब वाराणसी भी पहुंच गई है.
वाराणसी में हनुमत शाखा की ओर से...
November 23, 2018
साधो जरा सचेत हो बैठो
कान खोल हो सीधे बैठो
Representation Image
आया चुनाव लूट मचेगी
कहीं साड़ी कहीं सूट बटेगी
रुपिया, पैसा रबड़ी मिठाई
वोट काटने की होगी पढ़ाई
इन सब से तुम बचकर रहना
पांच साल काम तुम देखो
साधो जरा सचेत हो बैठो।
दंगे की तैयारी होगी
कहीं पर मारा- मारी होगी
कट्टा देसी गन चलेगा
छोटा मोटा बम चलेगा
इन सब से तुम बचकर निकलो...
November 13, 2018
पिछले कुछ वर्षों से, परंपराओं और रीति-रिवाजों के नाम पर, भारत में धर्मनिरपेक्षता को पुनर्परिभाषित करने और उसकी सीमाओं का पुनः निर्धारण करने का चलन हो गया है। संविधान निर्माताओं ने एकमत से न सही, परंतु बहुमत से धर्मनिरपेक्षता को संविधान का अविभाज्य और अउल्लंघनीय हिस्सा बनाया था। स्वाधीनता के बाद के वर्षों में इस सिद्धांत का लगभग पूर्णतः पालन किया गया और धार्मिक संस्थाओं और धार्मिक नेताओं के प्रभाव...
November 10, 2018
जब हमारी जाँच टीम ने गत 04 नवम्बर, 2018 को दंगा ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया और इससे प्रभावित सभी पक्षों से बातचीत की तो ज्ञात हुआ किसीतामढ़ी जैसे शांतिप्रीय जिले में साम्प्रदायिक शक्तियों के इशारे पर स्थानीय बहुसंख्यक समुदाय को उक्साकर वर्षों से मेल मोहब्बत के साथ रहते आ रहे अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया गया, कमजोर, असहाय, वृद्ध राहगीरों को क्रूरतापूर्वक मारा पीटा गया, दुकानें...
November 4, 2018
मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश में जब-जब सांप्रदायिक हिंसा का मामला आता है तब-तब मुजफ्फरनगर का नाम सबसे पहले सामने आता है. ऐसा नहीं है कि मुजफ्फरनगर सबसे हिंसक जिला रहा है लेकिन राजनीतिक पार्टियां अपने लाभ के हिसाब से इस जिले में हिंसा प्रायोजित करती रही हैं जो कि आम जनता को भुगतना पड़ता है.
जिले में हिंसा भड़काने की कोशिश का एक वीडियो सामने आया है. इस बार लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मुद्दे...
November 2, 2018
मेरठ- हाशिमपूरा, मेरठ की गली के लड़के अब नहीं पढ़ते हैं. ना पढने की वजह उनकी तीन दशक पुरानी हैं.
हाशिमपुरा को अंसारियो वाली गली भी कहते है. हाशिमपुरा काण्ड में मारे गए अधिकतर भी इसी समुदाय से थे, यह सभी गरीब बुनकर थे, इनमे कुछ मजदूर भी थे. अदालत के यह फैसला जिन पांच गवाहों की गवाही पर आया है उनमें से एक मिन्हाजउदीन बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं. उस दिन के चश्मदीद मिन्हाज तीन गोली खाकर भी...
October 26, 2018
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के बेगमपुर इलाके में एक आठ वर्षीय मदरसा छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अजीम के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
मृतक की पहचान हरियाणा मूल के निवासी मोहम्मद अजीम के रुप में हुई है, जो दास उल उलूम फरीदिया मदरसे में पढाई कर रहा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी...
October 19, 2018
चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश के सियासी मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां राजनीति में कभी भी उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह जातिगत मुद्दे हावी नहीं रहे हैं लेकिन कुछ परिस्थितियों के चलते इस बार इसमें बदलाव देखने को मिल रहा है. दरअसल एससी-एसटी संशोधन विधेयक पारित होने का सबसे तीखा विरोध मध्यप्रेश में ही देखने को मिला है जिसके घेरे में कांग्रेस और भाजपा दोनों हैं.
इस साल 20 ...