आदिवासी

February 22, 2019
युद्धोन्माद और राष्ट्रवाद के उफनते दौर में यह खबर शायद सनसनी पैदा न करे। सुप्रीम कोर्ट के हाल के एक आदेश से 16 राज्यों में दस लाख से भी अधिक आदिवासियों और अन्य वनवासियों को जंगल से बेदखल किया जा सकता है, क्योंकि केंद्र सरकार वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत उनके अधिकारों की रक्षा करने में नाकाम रही है। बिजनेस स्टैंडर्ड (https://goo.gl/qY1Eqm) केंद्र सरकार ने आदिवासियों को तकरीबन 80 साल बाद...
February 21, 2019
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने देश के 16 राज्यों के 10 लाख से अधिक आदिवासियों और जंगल में रहने वाले अन्य लोगों को जंगल की जमीन से बेदखल करने का आदेश दिया है। आदिवासियों और जंगल में रहने वाले अन्य लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए बने एक कानून का केंद्र सरकार बचाव नहीं कर सकी, जिसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है। बिजनेस स्टैंडर्ड की ख़बर के अनुसार, अब अन्य राज्यों को भी अदालत का आदेश...
February 6, 2019
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली ज़िले में बीजेपी नेता की फैक्ट्री में 5 नाबालिग लड़कियों समेत 11 बैगा आदिवासियों को बंधुआ मजदूर बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। इनके परिजनों ने जब इन्हें छुड़ाने की कोशिश की तो भाजपा नेता ने उन्हें पैर काट डालने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने एसडीओपी और लेबर इंस्पेक्टर की टीम की मदद से सभी को मुक्त करा दिया है।  मीडिया रिपोर्ट्स...
February 2, 2019
13 प्वाइंट रोस्टर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सवर्ण आरक्षण लागू करने और यूनिवर्सिटी में SC, ST, OBC आरक्षण को 13 प्वाइंट रोस्टर द्वारा निष्क्रिय करने के खिलाफ बहुजन समाज के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों समर्थक राजभवन मार्च निकालने के लिए जुटे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया...
January 29, 2019
वाराणसी। बीएचयू में समाजशास्त्र विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को सोमवार को छात्रों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और चप्पलों की माला पहना दी। आपत्तिजनक हरकत का आरोप लगाते हुए छात्रों ने क्लॉस में पढ़ा रहे प्रोफेसर मनोज कुमार को पहले बाहर निकाला, फिर पीटते हुए हिंदी भवन चौराहे तक ले गए। सुरक्षाकर्मियों ने प्रोफेसर को छात्रों के चंगुल से छुड़ाया और प्राक्टोरियल बोर्ड ले आए। पिटाई से घायल प्रो. मनोज का उपचार...
January 28, 2019
नई दिल्ली। देश भर के विश्वविद्यालयों में भर्ती के लिए जारी किए गए ‘13 पॉइंट रोस्टर’ को लेकर बवाल मचा है। देशभर में युवा इसका विरोध कर रहे हैं।  इस रोस्टर के खिलाफ तर्क दिया जा रहा है कि इससे दलित-पिछड़े समाज को नौकरी पाने में बहुत मुश्किल होगी। देशभर के छात्र और शिक्षक संगठन के साथ ही दलित-पिछड़े चिंतक और नेता इस 13 प्वाइंट रोस्टर सिस्टम को लेकर विरोध कर रहे हैं।...
January 10, 2019
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 8 लाख से कम आय वाले सवर्णों को गरीब बताते हुए सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत कोटा देने का निर्णय लिया है। मोदी सरकार का यह आरक्षण बिल कल राज्यसभा द्वारा पारित किया गया। यह अब कानून बनने से केवल एक विधायी कदम दूर है। यह कोटा अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए मौजूदा 50 प्रतिशत से अधिक है। इसे पास होते ही कुल आरक्षण 60...
January 7, 2019
एक महिला बाई जिसने कल्लूरी पर बलात्कार का आरोप लगाया वो जेल से निकलने के बाद अचानक ग़ायब हो जाती है और उसका आज तक कोई अता-पता नहीं है. लेधा बाई के ग़ायब हो जाने की ये घटना अगर मुख्यमंत्री के रोएं नहीं खड़े करती है, तो छत्तीसगढ़ की जनता ये क्यूँ न मान ले कि सत्ता भाजपा की हो या कांग्रेस की, लूट ही उसका असल चरित्र है. लेधा बाई नामक एक आदिवासी महिला ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था. लेधा बाई ने...
December 27, 2018
सहारनपुर: भीम आर्मी के संस्थापक और प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को अपने संगठन की राष्ट्रीय छात्र साखा की शुरूआत कर दी है। इस छात्रसंघ का नाम भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन (बीएएसएफ) रखा गया है। चंद्रशेखऱ आजाद ने फेसबुक लाइव कर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर एक फॉर्म भी जारी किया है जिसे भरकर छात्र बीएएसफ की सदस्यता ले सकते हैं।    बीएएसएफ की घोषणा करते हुए...
December 24, 2018
नई दिल्ली। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 2013 से 2017 के बीच जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में 49 बच्चों ने आत्महत्या की है। जिनमें से आधे बच्चे दलित और आदिवासी थे। वहीं इन 49 में लड़कों की संख्या भी ज्यादा है। बता दें जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) केन्द्र सरकार द्वारा प्रतिभाशाली ग्रामीण बच्चों के लिए स्थापित स्कूल हैं। ये जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सामने आई है।...