बिहार को बर्बाद होने से बचा लिजिए सुशासन बाबु

Written by नजरे आलम | Published on: October 4, 2018
सुशासन बाबु बिहार के लोगों के साथ लगातार हो रहे हत्या.....रेप.....अपहरण....डकैती जैसी जघन्य अपराध की घटना पर आप का मौन राज्य के लिए हो रहा  घातक?
बिहार में अपराधियों का बढ़ता मनोबल आपके सुशासन के दावों की खोल रहा है पोल।



बिहार एक बार फिर जंगल राज की तरफ लौटता हुआ दिख रहा है।

क्या भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद आपने भाजपा से बिहार जैसे अमन पसंद राज्य के लोगों की शांति छीनने का भी सौदा कर लिया है?

1990 के बाद पहली बार बिहार में फिर से डर का माहौल बना है और आम जनता के साथ साथ सामाजिक स्तर पर जन समस्याओं के लिए काम कर रहे लोग भी दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

मुझ जैसे लोग भी अब घर से निकलने के बाद वापस घर सुरक्षित पहुंचेगे या नहीं यह भी बड़ा प्रश्न बन चुका है।

महोदय सुशासन बाबु अमन शांति के नाम से जाना जाने वाला राज्य बिहार को आप राजनीति स्वार्थ के चक्कर में  किस ओर ले जाना चाहते हैं?

क्या यह राज्य अब आप अपराधियों, रिश्वतखोर अफसरों और चोर उचक्के नेताओं के हाथों में सौंप चुके हैं? 

महोदय,  आप तो कानून के साथ-साथ न्याय और विकास पर चलने वाले नेता थे.  आपके सुशासन में बड़े से बड़ा अपराधी, रिश्वतखोर अफसर और चोर उचक्के नेता जेल की सलाखों में हुआ करते थे, आखिर क्या मजबूरी है कि आप सही और ठोस फ़ैसला नहीं ले पा रहे हैं? 

सुशासन बाबु आप से विनती है कि आप अमन शांति वाला राज्य लौटा दें साथ ही भय का जो माहौल बना है उसे खत्म करते हुए लोगों के अन्दर जो असुरक्षा की भावना पैदा हुई है उसे पुनः वापस बिहार की जनता में वापस कर दें, इसके लिए बिहार की जनता आपकी आभारी रहेगी और जनता का विश्वास भी आपके प्रती वापस लौटेगा।

- नजरे आलम
(राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ)

 

बाकी ख़बरें