MP अजब है: पति पत्नि को शौचालय में किया क्वारेंटाइन, कांग्रेस ने पूछा- शर्म नहीं आती शिवराज जी?

Written by Sabrangindia Staff | Published on: May 4, 2020
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में एक मजदूर दंपती को स्कूल के टॉयलेट में क्वारेंटाइन करने का मामला सामने आया है। प्रदेश के गुना जिले के राघोगढ़ की टोडरा ग्राम पंचायत में मजदूर पति-पत्नी को स्कूल परिसर में बने टॉयलेट ही क्वारेंटाइन किया गया।  मजदूर दंपती को खाना भी वहीं परोसा गया। जैसे ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरस होने लगी जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।हालांकि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें वहां से स्कूल के भवन में शिफ्ट कर दिया है।



दरअसल, मजदूर भैयालाल सहरिया और उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ राजगढ़ जिले में मजदूरी करने के लिए गए थे।इसक बाद वे शनिवार शाम को अपने गांव जामेर पंचायत के टोडरा ग्राम पहुंचे। जैसे ही इसकी जानकारी टोडरा पंचायत के सचिव और रोजगार सहायक को लगी। उनकी जांच पड़ताल की। इसके बाद उन्हें घर या अन्य किसी जगह क्वारेंटाइन करवाना था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद परिवार के लोग जब मिलने पहुंचे तो उन्हें भी मजदूरों से मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद रविवार को कुछ लोगों को स्कूल परिसर नें और कुछ को शौचालय में ही शरण लेनी पड़ी। शौचालय में ही परिवार ने खाना बनाया और वहीं बैठकर खाना भी खाया।

कांग्रेस ने घेरा 
जैसे ही शौचालय में खाना खाते मजदूर दंपती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही कांग्रेस पार्टी ने भाजपा और शिवराज सिंह चौहान को सरकार को आड़े हाथों लेना शुरु कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया ,’शौचालय में भोजन करने को मजबूर,—सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र की तस्वीर: बीजेपी नेता सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र गुना की ये तस्वीर है जिसमें गरीब परिवार को शौचालय में क्वारेंटाइन किया गया है। वो जो बात-बात पर सड़क पर उतरते थे, इस बात पर जनता की नज़रों से उतर गये।’

पार्टी ने आगे ट्वीट में लिखा है, शिव ‘राज’ में मर गई इंसानियत, शौचालय में भोजन कर रहे पीड़ित: गुना जिले के टोडर ग्राम में मजदूर परिवार को स्कूल के शौचालय में क्वारेंटाइन किया गया है। पति पत्नी शौचालय में खाना खाने को है मजबूर हैं।शिवराज जी,बिल्कुल लज्जा नहीं आती।।?’भगवान से थोड़ा-थोड़ा तो डरो’।

 

बाकी ख़बरें