100 से अधिक फिल्मकारों की जनता से अपील, लोकसभा चुनाव में बीजेपी को न दें वोट

Written by Sabrangindia Staff | Published on: March 30, 2019
आनंद पटवर्धन, सनल कुमार शशिधरन और देवाशीष मखीजा जैसे चर्चित फिल्मकारों ने एकसाथ आकर आगामी आम चुनावों में फासीवाद को परास्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश ‘‘अब तक के सबसे कठिन दौर से'' गुजर रहा है। 



वेबसाइट ‘आर्टिस्टयूनाइटइंडिया डॉट कॉम' पर जारी संयुक्त बयान में 103 फिल्मकारों के समूह ने लोगों से ‘‘देश के लोकतंत्र की रक्षा करने'' का आह्वान किया और दावा किया, ‘‘भाजपा ने देश को कुछ कारोबारियों की बोर्डरूम संपत्ति बना दिया है।'' 

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विविधता और भौगोलिक भिन्नता के बावजूद राष्ट्र की एकता ‘‘दांव पर है।''

बयान में कहा गया, ‘‘अगर हमने आगामी लोकसभा चुनावों में सूझबूझ से मतदान नहीं किया तो फासीवाद द्वारा हमें पूरी ताकत से निशाना बनाने का खतरा है। जैसा कि हम सभी को पता है, 2014 में जब से भाजपा सरकार में आई है, चीजें बदल गई हैं। वे और खराब हो गई हैं।''

बाकी ख़बरें