योगी के बयान के खिलाफ चुनाव आयोग जाएंगे पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास

Written by Sabrangindia Staff | Published on: April 2, 2019
पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास ने सोमवार को कहा कि भारतीय सेना को ‘मोदीजी की सेना' कहने वाले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ वह चुनाव आयोग का रूख करेंगे।



उन्होंने कहा कि सैन्य बल किसी व्यक्ति से नहीं जुड़ा है। उन्होंने दावा किया कि कई पूर्व और सेवारत सैनिक उनकी टिप्पणी पर नाराज हैं। 

एडमिरल रामदास ने कहा, ‘‘सैन्य बल किसी व्यक्ति से नहीं जुड़ा हुआ है, वे देश की सेवा करते हैं। चुनाव होने तक मुख्य चुनाव आयुक्त बॉस हैं। मैं इस संबंध में चुनाव आयोग जा रहा हूं।'' 

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एच एस पनाग ने भी कहा कि यह हैरान करने वाली टिप्पणी नहीं है क्योंकि पिछले पांच साल में कई नेताओं ने इस तरह की टिप्पणी करते हुए राष्ट्रवाद को सैन्य बलों से जोड़ने की कोशिश की है।   

बाकी ख़बरें