हाथरस कांड पर BJP विधायक के बिगड़े बोल, कहा- लड़कियों के संस्कारित न होने से बढ़ रहीं रेप की घटनाएं

Written by sabrang india | Published on: October 4, 2020
बलिया। ऐसे समय में जब देश उत्तर प्रदेश हाथरस और बलरामपुर के बर्बर गैंगरेप और हत्याकांड को लेकर भारी आक्रोश है लेकिन भाजपा के नेताओं के बिगड़े बोल भी सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह से जब पूछा गया कि हातरस जैसी घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं और उन्हें कैसे रोका जाए तो उन्होंने जवाब में यह तक कह दिया कि लड़कियों के संस्कारित न होने से रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं।  



भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, 'सभी पिता और माता का धर्म है कि अपनी जवान बेटी को संस्कारित वातावरण में रहने, चलने और एक शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं, इससे रेप नहीं बढ़ेंगे। ये घटनाएं संस्कार से ही रुक सकती हैं, शासन और तलवार से कुछ रुकने वाली नहीं हैं।'

बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह से मीडिया ने सवाल किया गया था, कहा जाता है कि रामराज्य चल रहा है, लेकिन इस राम राज्य में भी रेप जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इसका आखिर क्या कारण है? इस पर सिंह ने कहा कि 'मैं विधायक के साथ-साथ एक शिक्षक हूं। ये घटनाएं संस्कार से ही रुक सकती हैं, शासन और तलवार से रुकने वाली नहीं हैं।'

बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह से मीडिया ने सवाल किया था, कहा जाता है कि रामराज्य चल रहा है, लेकिन इस राम राज्य में भी रेप जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इसका आखिर क्या कारण है? इस पर सिंह ने कहा कि 'मैं विधायक के साथ-साथ एक शिक्षक हूं। ये घटनाएं संस्कार से ही रुक सकती हैं, शासन और तलवार से रुकने वाली नहीं हैं।'

विधायक ने आगे कहा कि 'सभी पिता और माता का धर्म है कि अपनी जवान बेटी को संस्कारित वातावरण में रहने, चलने और एक शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखायें। यह सबका धर्म है, मेरा भी धर्म है, सरकार का भी धर्म है लेकिन परिवार का भी धर्म है। जहां सरकार का धर्म रक्षा करने का है वहीं परिवार का भी धर्म है कि बच्चों में संस्कार डाले। सरकार और संस्कार मिलकर देश को सुंदर रूप दे सकते हैं। दूसरा कोई सामने आने वाला नहीं है।'

इतना ही नहीं सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका-राहुल समेत तमाम दूसरे विपक्षी दलों के हाथरस कांड पर बोलने को सिर्फ राजनीतिक हथकंडा बताया। कहा कि प्रियंका-राहुल समेत तमाम दूसरे लोग लाख कोशिश कर लें उत्तर प्रदेश की धरती पर उनकी राजनीतिक जमीन स्थापित होने से रही। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को होटल व बोतल की संस्कृति का करार देते हुए कहा कि यह बेहया किस्म के लोग हैं।
 

बाकी ख़बरें