मैं संजय गांधी का बेटा हूँ, ऐसे लोगो से जूते खुलवाता हूं- वरुण गांधी

Written by sabrang india | Published on: May 3, 2019
नई दिल्ली। पीलीभीत से बीजेपी प्रत्याशी वरुण गांधी ने अपनी माँ मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर में प्रचार के दौरान विवादित बयान दिया है। प्रचार के दौरान वरुण गांधी काँग्रेस और गठबंधन पर जमकर बरस रहे थे। सुल्तानपुर में विपक्ष के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू पर निशाना साधते हुए कहा कि "मैं संजय गांधी का बेटा हूँ, ऐसे लोगों से जूते खुलवाता हूँ"।

वरुण गांधी के भाषण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वरुण यह कहते नजर आ रहे हैं कि "आपको किसी भी मोनू - टोनू से डरने की जरूरत नहीं है। मैं संजय गांधी का लड़का हूँ, इन जैसों से जूते खुलवाता हूँ"।

मां मेनका गांधी की तरह वरुण गांधी भी कांग्रेस पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पहले मेरठ के पड़ोसी के तौर पर सुल्तानपुर को जाना जाता था। अब उनके आने के बाद दुनिया भर में लोग कहेंगे कि वरुण गांधी वाला सुल्तानपुर है। सुल्तानपुर की यह पहचान मेनका गांधी के आने के बाद और बढ़ जाएगी।
 इस बार वरुण गांधी पीलीभीत से और मेनका गांधी सुल्तानपुर से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी हैं।
 

बाकी ख़बरें