भाजपाइयों को पाकिस्तान क्यों पसंद है?

Written by Mahendra Narayan Singh Yadav | Published on: July 30, 2018
इलाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखाने वाली 2 लड़कियों की पुलिस वालों द्वारा बाल खींचने और डंडे से सरेआम पिटाई का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Girls protest against AMit SHah

वैसे अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें आवाज बदल दी गई है। इसमें दोनों लड़कियों को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये कहा जा रहा है कि ये किसी की कारिस्तानी है। अमित शाह को काले झंडे दिखाने वाली लड़कियों की पुरुष सिपाहियों से पिटाई के बाद भाजपा के आईटी सेल ने ये कारनामा किया है।

दोनों लड़कियों के साथ पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने जो बदसलूकी की और कानून का उल्लंघन किया, उससे होने वाली फजीहत से बचने के लिए आईटी सेल ने फौरन उस वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा डाल दिया और प्रचारित करना शुरू कर दिया कि दोनों लड़कियां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रही थीं। ऐसा ही कारनामा संघी गिरोह जेएनयू में कर चुका है। सोशल मीडिया पर भाजपा समर्थक लोग इसी एडिटिड वीडियो को दिखा रहे हैं और दोनों लड़कियों को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं।

अब सवाल ये भी उठने लगा है कि आखिर आरएसएस को पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा इतना पसंद क्यों है। जेएनयू में भी यही बात सामने आई थी कि एबीवीपी के ही लोगों ने मुंह छिपाकर पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत तेरे टुकड़े ...के नारे लगाए थे। इनमें से एक भी गिरफ्तार भी नहीं हुआ। अब यही काम इन्होंने तकनीक का दुरुपयोग करके इलाहाबाद की बहादुर लड़कियों को बदनाम करने के लिए किया है।

वीडियो में दिख रहा है कि दो दुबली-पतली लड़कियां अमित शाह के काफिले के सामने आ जाती हैं, और काले झंडे दिखाने लगती हैं। इसके बाद तुरंत पुलिसकर्मी आ जाते हैं, और दोनों को बुरी तरह से खींचकर ले जाते हैं। तभी एक पुलिस वाला दौड़ता आता है और सफेद कपड़े पहने लड़की पर डंडे बरसाने लगता है। गुलाबी सूट वाली दूसरी लड़की को भी पीटते हुए पुलिस की गाड़ी में खींच लिया जाता है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों लड़कियां निहत्थी हैं, और पुलिस वाले उन्हें पकड़ भी चुके थे, फिर भी एक वर्दीधारी पुरुष सुरक्षाकर्मी डंडा उठाए दूर से दौड़ा आता है, और को पीटने लगता है। कोई महिला पुलिस वहां दिखाई नहीं देती, और पुरुष पुलिस ही दोनों लड़कियों को पीटने लगे जाती है।
 
देखते ही देखते वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गईं और दोनों लड़कियां सोशल मीडिया पर छा गईं। हालांकि, ये दोनों लड़कियां कौन हैं, इसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है।

हम आपको बताते हैं, ये बहादुर लड़कियां कौन हैं, जिन्होंने भाजपा के सबसे ताकतवर नेता को अकेले ही काले झंडे दिखाने का कारनामा किया है।

ये लड़कियां हैं नेहा यादव और रमा यादव। नेहा और रमा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्राएं हैं। नेहा बनारस यूनिवर्सिटी से एमएससी कर चुकी है और अब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही है।
 
नेहा मूल रूप से बरेली की रहने वाली हैं और रमा बलिया की। दोनों के अंदर क्रांतिकारी तेवर भरे हुए हैं, और भाजपा सरकार के खिलाफ दोनों बहुत ज्यादा सक्रिय रहती हैं। फिलहाल नेहा और रमा की जमानत खारिज कर दी गई है और उन्हें नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
 
 

बाकी ख़बरें