योगि और मोदी को चुनौटी: हजारों लोगों की मौजूदगी में गिरफ्तारी देंगे चंद्रशेखर आजाद

Written by | Published on: May 21, 2017

हजारों लोगों की मौजूदगी में गिरफ्तारी देंगे चंद्रशेखर आजाद, जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन



मई १३ को जस्टिस सावंत और बहुत सारे बुद्धिजीवी और कार्यकर्ताओंने सर्कार से चन्द्रशेख्ख़र और उनके भीम आर्मी के साथियों पर nsa कानून लगाने के बारे में चेतावनी दी थी .


सहारनपुर में दलितों की बस्ती जलाए जाने के विरोध में आवाज उठाने वाली भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन की खबरें हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद 21 मई को जंतर मंतर पर हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन करेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि वे अपने समर्थकों के साथ गिरफ्तारी देने के लिए भी तैयार हैं। 
 
अमर उजाला के मुताबिक, चंद्रशेखर ने एक ऑडियो टेप जारी कर 21 मई को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किए जाने और आर्थिक मदद करने को कहा है। उन्होंने वकीलों से भी जंतर मंतर पर पहुंचने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद की भी मांग की है।
 
 
आपको बता दें कि ऑडियो टेप वायरल करने पर चंद्रशेखर पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। चंद्रशेखर ने नेशनल दस्तक को भी एक ऑडियो भेजकर यह जानकारी दी थी। इसमें चंद्रशेखर ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।   

भीम आर्मी को पूरे देश से लोगों का समर्थन मिल रहा है। देशभर में लोग भीम आर्मी के समर्थन में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली, लखनऊ, आगरा, मेरठ, महाराष्ट्र और गोरखपुर के लोग भीम आर्मी के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं।

आपको बता दें कि 5 मई को ठाकुरों ने महाराणा प्रताप की शोभायात्रा के बहाने खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया। वे डीजे लेकर दलितों की बस्ती में पहुंचे। वहां उनसे आवाज कम करने को कहा तो वे भड़क गए और रविदास मंदिर व बाबा साहब की प्रतिमा की तोड़फोड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं तलवारधारी पुलिस की मौजूदगी में भी उत्पात मचाते रहे और दलितों के घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। 

ठाकुर समुदाय के एक लड़के की दम घुटने से मौत हो गई, जोकि ठाकुरों द्वारा की गई आगजनी के कारण हुआ। प्रशासन ने उसके परिवार को मुआवजे का ऐलान कर दिया है लेकिन दलितों के बारे में सुनने को तैयार नहीं है। 

बाकी ख़बरें