उत्तर प्रदेश के बछरावां में जहां डीजे बजाने के विरोध के बाद विवाद बढ़ गया, वहीं उत्तराखंड के रुद्रपुर में ई-रिक्शा से होली के कार्यक्रम में बाधा डालने को लेकर विवाद होने का कथित मामला सामने आया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर; साभार : टीओआई
रायबरेली के बछरावां कस्बे के सब्जी मंडी मोहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर रंग खेलने के दौरान दो समुदायों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते-ही-देखते हिंसक झड़प में बदल गई। डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद पथराव और चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस घटना में तीन महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे एक समुदाय के लोग टोली बनाकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए रंग खेल रहे थे। जब यह समूह सब्जी मंडी मोहल्ले में पहुंचा तो दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने छतों से ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। विरोध होने पर कुछ हमलावर नीचे उतर आए और चाकू से हमला कर दिया।
इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता की भी खबर सामने आई है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हमले में गुरप्रीत समेत कई लोग घायल हुए हैं।
बछरावां में हुए बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रवि कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने स्थिति का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देर रात हुई एफआईआर
बछरावां निवासी कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने देर रात इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। पीड़ित का आरोप है कि दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से चाकू, लोहे की रॉड और तलवार से हमला किया। साथ ही असलहे से फायरिंग की और घर जलाने की धमकी भी दी।
सीओ महराजगंज के अनुसार, बछरावां कस्बे के शीबू, साहिल, हसनू जागर के पूरे परिवार सहित कई दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रामसजीवन, रामसुमिरन, संतोष, शीतला प्रसाद, मोनू, दुर्गेश, कुलदीप कुमार, बसंती, मंजू और लुइय्या घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से मोनू और संतोष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना से नाराज हरिओम द्विवेदी, मनीष गुप्ता, संदीप शुक्ला और राजेश समेत कई लोग बछरावां कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। लोगों का आरोप था कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
सूचना मिलने पर एएसपी संजीव कुमार सिंह और एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया और स्थिति को शांत कराया।
रुद्रपुर में बढ़ा विवाद
ईटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, होली के कार्यक्रम के दौरान रुद्रपुर में दो समुदायों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला मारपीट, पथराव और फायरिंग के आरोप तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर हालात को काबू में किया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
रुद्रपुर के भूतबंगला क्षेत्र में गुरुवार रात उस समय तनाव का माहौल बन गया जब होली खेलने के कार्यक्रम के दौरान दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में कुछ लोग होली का कार्यक्रम मना रहे थे। उसी दौरान एक विशेष समुदाय का युवक ई-रिक्शा लेकर वहां बार-बार चक्कर लगा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिस पर युवक कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया।
आरोप है कि कुछ देर बाद वह युवक अपने कई साथियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने लगा। देखते-ही-देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया। कुछ लोगों ने फायरिंग होने का भी आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
झड़प में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को तितर-बितर किया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
घटना के बाद एक पक्ष के लोग रम्पुरा चौकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एक पीड़ित महिला ने एक पुलिसकर्मी पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।
इस मामले पर रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था कायम है।
उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related

वेमुला एक्ट के समर्थन में मार्च के दौरान पुलिस ने 40 से अधिक JNU छात्रों को हिरासत में लिया, कैंपस गेट बंद किए गए