राजनीती
December 15, 2018
नई दिल्ली। फ्रांस के साथ हुई राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच की मांग वाली याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के बाद बीजेपी ने एक तरह से क्लीन चिट मान लिया लेकिन राहुल गांधी मानने को तैयार नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट में नियंत्रक और महालेखा परिक्षक (CAG) और लोक लेखा समिति (PAC) की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रही है।...
December 15, 2018
रफाल-सौदे के बारे में सर्वोच्च न्यायालय की राय ने भाजपा में नई जान फूंक दी है। तीन हिंदी राज्यों में पटकनी खाई भाजपा अपने घाव सहला रही थी कि अदालत ने उसे एक पुड़िया थमा दी। उसे मलहम समझकर सरकार और भाजपा के नेता फूले नहीं समा रहे हैं लेकिन वे यह नहीं समझ पा रहे कि जजों ने सभी याचिकाओं को इस तरकीब से रद्द किया है कि यह मलहम ज़हर की पुड़िया बन सकता है।
याचिका लगानेवाले डॉ. अरुण शौरी, यशवंत...
December 15, 2018
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन गई है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी के एक विधायक चर्चाओं में हैं। ये विधायक हैं भरतपुर की नगर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी वाजिब अली। दरअसल वाजिब अली एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं जो चुनाव लड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया से आये थे। वाजिब अली चुनाव लड़े भी और जीते भी।
वाजिब अली की कहानी दूसरे नेताओँ से अलग है। वे शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं औऱ...
December 15, 2018
नई दिल्ली। 24 जून, 2018 से गंगा-हिमालयी बेसिन के संरक्षण और निरमल गंगा के लिए भूख हड़ताल पर बैठे संत गोपालदास के एम्स से गायब हो जाने पर हर कोई आश्चर्यचकित है। गोपाल दास 4 दिसंबर से दिल्ली के एम्स से गायब हैं तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। पिछले 171 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे संत गोपाल दास से सरकार ने बात करना मुनासिब नहीं समझा। बल्कि, कई बार उनका उपवास तुड़वाने के प्रयास किए गए...
December 15, 2018
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। नए मुख्यमंत्री का नाम भी अभी फाइनल नहीं हो पाया है। इससे पहले ही इंटेलिजेंस के अफसरों द्वारा गुरुवार को दो ट्रक फाइलें जलाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारी सुबह 10.30 बजे ट्रक फाइलें भरकर निकाले गए। अवंति विहार के मैदान में उन्हें डंप कर एक साथ जला दिया गया। दोपहर के बाद तक फाइलें जलतीं...
December 15, 2018
नई दिल्ली। राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने 29 पेज का फ़ैसला सुनाते हुए कहा है कि इस मामले में सीबीआई जाँच की ज़रूरत नहीं, ना ही फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति का बयान न्यायिक दख्ल का आधार बन सकता है। ना ही इस मामले में गड़बड़ का कोई ठोस सबूत है। यानी एक तरह से भाजपा सरकार को क्लीन चिट मिल गई है। भारतीय जनता पार्टी भी इसे बड़ी जीत मानते हुए जश्न मनाने में जुट गई है।
लेकिन मसला एक जगह फँस गया। इस...
December 15, 2018
नई दिल्ली। एनडीए सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों और योजनाओं के प्रचार में करीब 7200 करोड़ रुपए खर्च किए। मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 84 विदेश दौरे किए, जिसमें करीब 280 मिलियन डॉलर यानी 2 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। मोदी की महत्वकांक्षी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में वर्तमान केंद्र सरकार ने 5200 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट...
December 15, 2018
नई दिल्ली। चंदा इकट्ठा करना हर पार्टी का अधिकार है। चंदे से ही पार्टी चलती है। लेकिन चंदा इकट्ठा करने के लिए किस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं वह आप सत्तारूढ़ बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर देख सकते हैं। दरअसल, भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को मोदी सरकार का साहसिक कारनामा करार देने वाली बीजेपी अब सेना का इस्तेमाल चंदा लेने में कर रही है।
द लल्लनटॉप वेबसाइट के...
December 14, 2018
नई दिल्ली: राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर राफेल सौदे पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए एक के बाद एक कई सवाल दागे और कहा कि हम ये साबित करके रहेंगे कि चौकीदार ही चोर है। राहुल गांधी ने कोर्ट के फैसले पर कहा कि कोर्ट ने राफेल पर जिस सीएजी की रिपोर्ट का हवाला दिया है वो तो पीएसी के पास आई ही नहीं।
पीएसी के अध्यक्ष...
December 14, 2018
राफेल डील मामले पर सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और मोदी सरकार को राहत मिली है. अभी इस मामले पर पांच राज्यों के चुनावों में चौकीदार चोर है का नारा लगाने वाले राहुल गांधी की प्रतिक्रिया नहीं आई है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि राफेल सौदे में कोई संदेह नहीं है. राफेल की गुणवत्ता में पर कोई सवाल नहीं है. हमने सौदे की पूरी प्रक्रिया पढ़ी है. विमान की कीमत देखना...