राजनीती

July 11, 2019
सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह और उनके पति वकील आनंद ग्रोवर और सामाजिक कार्यकर्ता इंदु आनंद के घर और ठिकानों पर सीबीआई की टीम की टीम ने आज सुबह छापे मारे। इससे पहले इंदिरा जयसिंह के एनजीओ पर एफसीआरए के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गई थी। इस मामले में वर्तन निदेशालय ने फंड के गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने इंदिरा जयसिंह के...
July 11, 2019
वित्तीय वर्ष 2016 से 2018 तक कारोबारी घरानों से सबसे ज्यादा चंदा सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को मिला है। दो सालों में बीजेपी को 915 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। बीजेपी को कांग्रेस के मुकाबले 16 गुना ज्यादा चंदा मिला है। कांग्रेस को मात्र 55.36 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। वहीं एनसीपी को इस अवधि के दौरान 7.737 करोड़ रुपए मिले हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्‍स (एडीआर) की ताजा रिपोर्ट के...
July 11, 2019
आदिवासी और वनवासियों के संगठनों के चार राष्ट्रीय प्लेटफार्मों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को फोरेस्ट राइट्स एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कड़े शब्दों में पत्र लिखे हैं। इसके साथ ही भारतीय वन अधिनियम में संशोधन और वनीकरण के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से भी अवगत कराया है। पत्र लिखने वाले संगठन हैं- आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच, अखिल भारतीय अदिवासी...
July 11, 2019
कर्नाटक का मामला दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होता जा रहा है। विधायक इस्तीफा दिए जा रहे हैं (दो और ने दिया है) पर भाजपा पहले कह चुकी है कि उसका इससे कोई संबंध नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने कुछेक इस्तीफों को तकनीकी रूप से गलत बताया है और स्वीकार नहीं किया है। दूसरी ओर, यह बीमारी गोवा में भी फैल गई है। द टेलीग्राफ के मुताबिक, वहां भाजपा चुनाव हारकर भी सत्ता में है और 15 कांग्रेस विधायकों में से 10 ने...
July 10, 2019
उत्तर प्रदेश के बरेली में भाजपा विधायक की बेटी ने पुलिस से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। भाजपा विधायक की बेटी ने अपने ही पिता से जान को खतरा बताया है। इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  दरअसल भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी ने दलित युवक से शादी के बाद अपनी जान को खतरा बताया है। इसको लेकर बेटी और उनके पति अजितेश ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में दोनों ने भाजपा...
July 10, 2019
नई दिल्ली। 12-13, जुलाई, 2019 को गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली में समाजवादी समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कुर्बान अली द्वारा संपादित पुस्तक- समाजवादी विचार - संकल्प - बदलाव का भी लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही पैनलिस्ट भी चर्चा के लिए पहुंचेंगे। सारे कार्यक्रमों के बारे में आयोजक समिति द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है जिसमें समाजवादी पार्टी...
July 10, 2019
नई दिल्ली। म्यांमार से आए अवैध प्रवासियों को शरणार्थी का दर्जा दिया जाए या नहीं, सुप्रीम कोर्ट इस महत्वपूर्ण प्रश्न पर विचार करने के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट में दो रोहिंग्या प्रवासियों द्वारा याचिका दायर की गई थी जिसमें 40,000 से अधिक लोगों को म्यांमार वापस ना भेजने की गुहार लगाई गई है।  जब से म्यांमार में रोहिंग्या विरोधी हिंसा भड़की है, 1 मिलियन से अधिक लोग अपने घरों से भाग...
July 10, 2019
द टेलीग्राफ में आज पहले पन्ने पर सात कॉलम की एक खबर का शीर्षक है, "बिग्गेस्ट कॉरपोरेट स्लाइस फॉर बीजेपी"। मूल रूप से यह खबर कॉरपोरेट चंदे पर है और इसमें बताया गया है कि कॉरपोरेट चंदे का सबसे बड़ा हिस्सा भाजपा को मिला है। खबर कहती है कि भाजपा जब सत्ता में नहीं थी तब भी उसने अधिकतम कॉरपोरेट दान हासिल किया था। फिरोज एल विनसेन्ट की बाईलाइन वाली यह खबर नई दिल्ली डेटलाइन से है और मुख्य रूप से...
July 10, 2019
ये हौज काज़ी (पुरानी दिल्ली) की दूसरी तस्वीर है। भंडारे वाली को तो झूठा साबित करने की कोशिशें होने लगी हैं। आप ये ग्राउंड रिपोर्ट पढ़िए। PC- मोहम्मद असगर बच्चा बच्चा राम का, मंदिर वहीं बनाएंगे, जय श्रीराम, जय श्रीराम...! इन नारों की गूंज ने बंद पड़ी लाल कुआं मार्केट के सन्नाटे को खत्म कर दिया था। पसीने से लथपथ भीड़ डीजे की धुन पर नाच रही थी। 'मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग, ओ मुझे चढ़ गया......
July 10, 2019
मुंबई। मुंबई के आरे में प्राधिकरण द्वारा 2702 पेड़ों की कटाई के मामले पर भारी बारिश और पर्याप्त सूचना न पहुंच पाने के बावजूद सोमवार को पांच सौ से ज्यादा लोग आपत्ति दर्ज कराने जन सुनवाई में एकत्र हुए। यहां प्राधिकरण द्वारा 2702 पेड़ों की कटाई कर दी गई थी जिसके बाद लोगों ने आक्रोश जताया था। इन पेड़ों की कटाई एक मेट्रो शेड के लिए की गई थी। जन सुनवाई के लिए पहुंचे लोगों में आदिवासी महिलाएं मुखर रूप...