राजनीती

October 26, 2020
दिनाँक 25 अक्टूबर 2020 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत गिरिजापुरी वन क्षेत्र में निवासरत वन निवासी प्रतिनिधियों के एक बैठक हुई। इस बैठक में सर्वप्रथम वन अधिकार कानून के लिए आजीवन संघर्ष करने वाली स्वर्गीय भारती राय चौधरी उर्फ भारती दीदी को याद किया गया और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।  सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने कहा कि...
October 26, 2020
पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसान केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।  खबरों के मुताबिक पंजाब के 800 से ज्यादा गांवों के किसानों ने विजयदशमी के मौके पर रावण रूपी पीएम मोदी-अंबानी-अडानी के रावण रूपी पुतले फूंके। किलीयांवाली मंडी में भी पीएम मोदी, उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबनी का 20...
October 24, 2020
बिहार के कैमूर में वनाधिकारों की माँग कर रहे आदिवासियों पर हुए पुलिस हमले की AIUFWP, DSG और CJP द्वारा फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट जारी की गई। इस  रिपोर्ट के विमोचन पर देश भर में आदिवासियों, दलितों एवं अन्य वन समुदायों पर हो रहे लगातार हमलों की माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने जिस प्रकार से व्याख्या की है वह सुनने लायक है।  फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट में बिहार के कैमूर...
October 23, 2020
अधिकांश अनुभवी राजनेताओं को पता है कि जनसंपर्क का खेल कैसे खेलना है; उनके करियर इस पर निर्भर करते हैं। लेकिन जब उद्धव ठाकरे की बात आती है, तो यह बताना कठिन होता है कि वह क्या चाहते हैं या वह कहां खड़े हैं। ठाकरे की बातों में विरोधाभास नजर आता है।   उदाहरण के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर उनका रुख। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सहयोगी शिवसेना ने लोकसभा में सीएए को वोट दिया...
October 23, 2020
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते कई महीनों से केंद्र की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। सोरेन ने इस बार आरोप लगाया है कि भाजपा एक सुनियोजित तरीके से झारखंडवासियों के हक और अधिकार पर हमला कर रही है।  मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि बीते दिनों कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर, जीएसटी बकाया को रोक कर केंद्र ने अपनी मंशा साफ कर दी थी। लेकिन इस पर भी केंद्र में बैठी भाजपा...
October 22, 2020
जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार इन दिनों बिहार चुनाव में महागठबंधन के लिए स्टार प्रचारक के रूप में काम कर रहे हैं। अंग्रेजी समाचार पत्र द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने विस्तार से बातचीत की। आप इस चुनाव को कैसे आगे बढ़ाएंगे? मेरे दो अवलोकन हैं। पहला यह कि चुनावों को कोरोनोवायरस की स्थिति में नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है कि राजनीतिक दलों और...
October 22, 2020
नई दिल्ली। केन्द्र के नए कृषि कानूनों को पलटने (बेअसर करने) के लिए पंजाब सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक संवैधानिक दृष्टि से कितने सही कितने गलत हैं यह बहस का विषय हो सकता है। वहीं, इन विधेयकों का हश्र क्या होगा, यह भी आने वाला समय बताएगा लेकिन इसके बहाने कांग्रेस ने नए कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर से एमएसपी पर जवाबदेही की गेंद, मोदी सरकार के पाले में डाल दी है। वो भी एक बड़ी थपाक के साथ...
October 22, 2020
नई दिल्ली। 2017 में उप्र में भाजपा सरकार बनते ही सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा में दो आईएएस पर राजद्रोह का केस हुआ है। मामला जातीय हिंसा के अनुसूचित जाति के पीड़ितों को एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के अनुरूप लाभ (आर्थिक सहायता) नहीं दिए जाने का है। हिंसा पीड़ित दल सिंह की शिकायत पर सहारनपुर एससी एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश वीके लाल की अदालत ने प्रदेश के तत्कालीन प्रमुख सचिव समाज...
October 21, 2020
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में राजनेता बड़ी-बड़ी जनसभा कर रहे हैं। एक तरफ राजद नेता और महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्व यादव की सभा में भारी भीड़ देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर जदयू और एनडीए खेमे की जनसभाओं में भीड़ इकट्ठा करना भी चुनौती बन रही है।  तेजस्वी मंगलवार को भोजपुर जिले की अगिआंव विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे,...
October 21, 2020
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के हाथरस में पिछले महीने एक दलित युवती से कथित गैंगरेप, बर्बरता और हत्या के मामले में FSL रिपोर्ट पर सवाल उठाने वाले अलीगढ़ के डॉक्टर अजीम मलिक को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की नौकरी से निकाल दिया गया है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. मलिक उस अस्पताल में इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल ऑफ़िसर के पद पर तैनात थे। हाथरस पीड़िता की MLC रिपोर्ट भी इन्हीं की...